Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अगस्त: जानिए किस राशि के लिए ये सप्ताह रहेगा शुभ
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं, इस हफ्ते आपके जीवन में कौन-कौन से बदलाव आएंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातक को आलस्य और काम चोरी से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसे आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करें। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है। आपका बड़बोलापन आपको मुश्किल में डाल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:35
शुभ दिन:सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में की गई मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च पद की प्राप्ति की उम्मीद कर रहे हैं तो इस दौरान आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको एड़ी चोटी का जोर लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। साथ ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको बड़े ग्राहकों से अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही कड़ा परिश्रम करने वाला रहेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान धन हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सात दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाले हैं। हालांकि आपको खान पान में ज्यादा लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। इस अवधि में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। दफ्तर में इस दौरान आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है।अगर आप व्यापारी है तो इस दौरान आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं जिसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस हफ्ते आपको परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:शानिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी पेशा लोगों का वर्क लोड अधिक रहेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की आशंका है। कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं कपड़ों के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। इस दौरान पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सप्ताह के अंत में घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहने के आसार हैं। परिजनों के साथ या समय आनंद में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस अवधि में आपको बचत करने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। कामकाज में लापरवाही करने से बचें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही इसका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कामकाज का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ और उबाऊ महसूस करा सकता है। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यह सप्ताह आपके लिए पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपकी संतान को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपके हाथ सफलता न लगे। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपको कोई समस्या हो रही है तो आप उच्च अधिकारियों की मदद ले सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय औसत रहने वाला है। सेहत को लेकर आप अधिक चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कारोबारी इस समय अपना व्यापार बढ़ाने का सोचेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस दौरान उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। इस दौरान आप कर्ज और उधार लेने से बचें। इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:22
शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके प्रदर्शन में गिरावट आने की संभावना है। दफ्तर में काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आप जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। अपने घर के बड़ों के विरुद्ध जाकर कोई भी काम न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों के लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से संबंधित रोग है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
परिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा पिता और बड़े भाई के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस दौरान आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। यदि किसी कारणवश आपका वेतन अटका हुआ है तो इस दौरान उसकी प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको अचानक छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा के दौरान आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपकी सेहत की है खुद को तरोताजा रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। साथ ही अपने खान पान की आदतों में भी कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस अवधि में आप कोई भी नया काम शुरू न करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपके सभी काम सरलता से और बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अपने परिजनों का समर्थन मिल सकता है। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ दिन:शुक्रवार



Click it and Unblock the Notifications











