For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( August 14-August 20): पैसों के मामले इस हफ्ते ये राशियां रहें संभलकर

|

आने वाले सात में ग्रहों के शुभ अशुभ प्रभावों का सभी राशियों पर कैसा असर पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में जल्द सफलता मिले। इस दौरान दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। आप पहले अपना काम पूरा कर लें। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उचित सलाह लेकर आप अपना कदम आगे बढ़ाएं। जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:6

शुभ दिन:शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस दौरान दफ्तर की कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर आज आप से कोई भी गलती होती है तो आपकी तरक्की पर उसका बुरा असर पड़ेगा। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कहासुनी या वाद-विवाद से बचें। एक दूसरे पर आपको अपना विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपकी प्रगति होगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के कुछ सदस्य आपके विरुद्ध जा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने परिजनों पर किसी भी बात का दबाव न डालें। आपको उनकी पसंद नापसंद का भी ख्याल रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आपके प्रिय का समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको क्रोध करने से बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:22

शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपका काम पूरा हो सकता है। आपके बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको बड़ा निवेश करने का मौका भी मिलेगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इस अवधि में पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आपके प्रिय के स्वभाव में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:7

शुभ दिन:शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

निजी हो या पेशेवर जीवन इस अवधि में आपको अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। हो सकता है आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़े। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपनी ओर से जी तोड़ मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। हो सकता है आपका कोई बनता हुआ काम बीच में ही अटक जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव भरी रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप छोटा-मोटा उधार चुकाने में सफल रहंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:3

शुभ दिन:सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इससे आपका तनाव कम होगा और आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपका पूरा फोकस आपके काम पर होना चाहिए। नौकरी हो या व्यापार आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ इस दौरान आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपका यह सफर बेहद मनोरंजक रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:37

शुभ दिन:मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस अवधि मे यदि आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आपका गलत बर्ताव आपको अपनों से दूर कर सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। हालांकि आप अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर अपने सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस हफ्ते कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो इस अवधि में आपको अपना अधिक रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:11

शुभ दिन:शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहने वाला है। आपको यूरिन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके काम से आपके बॉस काफी संतुष्ट रहेंगे। इस दौरान आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्द मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है और आपकी छवि भी खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और वे आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। पैसों की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। इसके अलावा इस दौरान कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते काम का दबाव अधिक रहने से शारीरिक और मानसिक थकान अधिक रहेगी। आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा काम के साथ अब खुद को पर्याप्त आराम भी दें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका कोई व्यवसायिक मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है तो अपने करीबियों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। इस अवधि में आप कुछ नया भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:38

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन टलता आ रहा है तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप के वेतन में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका कारोबार आने वाले दिनों में तेजी से आगे बढ़ेगा। सोना चांदी, फर्नीचर, तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच वैचारिक मतभेद संभव है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के लिहाज से यह समय अच्छा है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा होगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास बढ़ाना होगा। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। इस अवधि में छोटे-छोटे खर्च हो सकते हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़ों का समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। आप समय रहते अपने बीच की सारी गलतफहमियां दूर कर लें। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में मानसिक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:28

शुभ दिन:गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपको देवी दुर्गा की आराधना करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करें। इससे आपका काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। कार्यस्थल पर किसी के साथ भी अनबन या कहासुनी से बचें। आगर व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। हो सकता है आर्थिक समस्या के कारण आपको अपना कोई काम टालना पड़े। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में बच्चों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप उनकी शिक्षा से जुड़ा फैसला भी ले सकते हैं। अचानक कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:19

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस दौरान भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। आप अपने और अपनों के भविष्य को लेकर दुविधा में रहेंगे। आपको समझना होगा कि केवल चिंता करने से ही कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। इसके अलावा अपने लिए फैसलों पर संदेह करने से भी आपको बचना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं तो इस अवधि में आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है। आपके बीच की खटास घर का माहौल बिगाड़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:5

शुभ दिन: मंगलवार

English summary

Weekly Rashifal For August 14 to August 20, 2022

What does your weekly horoscope August 14 to August 20,2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, August 13, 2022, 17:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion