Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 अगस्त: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला यह सप्ताह
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानें अपने पूरे हफ्ते का हाल, तो आइए देखते हैं आने वाले ये सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर का माहौल अधिकांश समय शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने घर वालों का पूरा समर्थन मिलेगा। पुरानी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने से इस दौरान आर्थिक लाभ भी संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने के आसार है। इस दौरान अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि आपकी या मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, इसलिए आप परिश्रम करने में आनाकानी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है खासतौर पर अगर आप किराना, जनरल स्टोर आदि से जुड़ा काम करते हैं तो इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। खान पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर इस हफ्ते आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बढ़ते हुए खर्च का बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा और उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। यदि इस अवधि में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही होती है तो बॉस कोई सख्त कदम भी उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आप किसी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को और परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको प्रोफेशनल तरीके से काम करने की जरूरत है। आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष से इस अवधि में तनाव संभव है। आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और बहसबाजी से बात और बढ़ सकती है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको किसी मानसिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। हालांकि आपको उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। व्यापार से जुड़े जातक अनावश्यक यात्राओं से बचें। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आप के मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपकी यह समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका काफी धन खर्च हो सकता है, लेकिन मध्य में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। इस अवधि में आपको स्वयं पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा और आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस अवधि में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही सोच समझ कर लें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। हो सकता इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचें खासतौर पर अपनी गुप्त जानकारियां न बाटें तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव संभव है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है या सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस अवधि में मन शांत रहेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण डाटा या फाइल इधर-उधर होने से आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लोहे की व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों की योजना पहले ही बना लें अन्यथा जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपसे कई गलतियां हो सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट की वजह से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने की आशंका है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज न करें क्योंकि वे आपका भला ही चाहते हैं। सप्ताह के मध्य में पुराना कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक कोई भी नया काम न शुरू करें। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा आपकी नौकरी भी जा सकती है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको जुकाम, बुखार, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस दौरान आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और मेहनत आपको दूसरों से आगे रखेगी। इस अवधि में आपकी स्थिति मजबूत होगी। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि हाल ही में कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो इस दौरान आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के वाद विवाद से व्यापार में नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको अपने परिजनों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है विशेष रूप से अगर आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें और पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक आहार लें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: मैरून

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। इस अवधि में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आप अपनी बुद्धिमानी और परिश्रम से इस दौरान अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आपको ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। विपरीत परिस्थिति में आपका संचित धन आपको आर्थिक संकट से दूर रहने में मदद करेगा। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो इस दौरान आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा निवेश करने में ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कानूनी मामलों में भी संभल कर रहने की जरूरत है। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे बोल आपकी छवि खराब कर सकते हैं। साथ ही इसका पूरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपका तालमेल बिगड़ने की आशंका है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ झगड़े झंझट से बचें। सेहत की बात करें तो आपका बढ़ता हुआ मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर कर सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में इस दौरान कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आपके प्रिय को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों और दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने न दें अन्यथा आपकी आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। साथ ही बॉस के सामने आपकी छवि भी बिगड़ सकती है। कपड़ों के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने के आसार है। इस अवधि में आपके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई रोग है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: गुरुवार



Click it and Unblock the Notifications











