साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त: जानें इस हफ्ते किन राशियों की बदल सकती है किस्मत

एक बार फिर हम आपके लिए आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। यहां आप अपने आने वाले सात दिनों की हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए कुछ राहत भरा रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। कठिन परिस्थितियों में भी आप आसानी से काम कर पाएंगे। आपका अच्छा टीम वर्क आपके वरिष्ठ अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगा। पैसों की स्थिति में इस अवधि में सुधार आ सकता है। हालांकि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। अगर आप खुद का व्यापार करने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कुलमिलाकर अपनों के साथ यह समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित भोजन करने की जरूरत है। गलत खानपान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आपकी अटकी हुई व्यवसायिक योजनाएं भी आगे बढ़ेगी। इसके अलावा आप कुछ जोखिम भरे फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। हालांकि आपको अपने काम में रफ्तार बनाकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा सप्ताह के अंत में कार्यभार बढ़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अपने घर का माहौल ठीक करने की आपको हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए। अपनों के बीच बढ़ती हुई दूरियों को खत्म करने के लिए इस दौरान आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देना होगा। इस हफ्ते खर्चे कुछ कम होंगे और आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

आज का राशिफल 17 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपका गुस्सैल स्वभाव इस हफ्ते आपके घर में कलह की वजह बन सकता है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। नौकरीपेशा जातक अपने हर काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और इसका अच्छा फल भी आपको जल्द ही मिलेगा। अगर आप अपनी तरक्की का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। फुटवियर का कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में इस दौरान उछाल आ सकता है। वित्तीय रूप से आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में आप अपने भाई या बहन की सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस हफ्ते अचानक आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। यह सब आपकी ही कड़ी मेहनत का नतीजा है। पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके घर में कोई तनाव चल रहा है तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और इसके साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको सकारात्मक विचारों पर अधिक ध्यान देना होगा। इस तरह बेवजह की बातों को सोच कर आप न सिर्फ अपना समय नष्ट कर रहे हैं बल्कि इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको जो भी कार्य सौंपा जाएगा। आप उसे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पूरा करेंगे। व्यापारियों को भी भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। इस हफ्ते घरेलू खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। अगर आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता मजबूत और मधुर होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वित्तीय पहलू के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान बड़ा धन लाभ हो सकता है और पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। मुमकिन है इस अवधि में आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका विवाद कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें। आपको एक दूसरे को अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन परिजनों का समर्थन आपको नहीं मिल पा रहा था तो इस अवधि में बात कुछ बनती नजर आ रही है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो हो सकता है इस दौरान आपकी कमजोरी कुछ बढ़ जाए। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपको कम मेहनत में अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते समय पर और तेजी से आपके सभी कार्य पूरे होंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों को भी अपनी कड़ी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपके आधे अधूरे कार्य भी इस अवधि में पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा कुछ बड़े ग्राहकों से भी आपका संपर्क हो सकता है। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस हफ्ते आपको परिजनों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका अनियंत्रित क्रोध आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सप्ताह के अंत में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में इस दौरान आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण डाटा के मिसप्लेस होने की वजह से आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इसके अलावा काम में आपकी गति भी धीमी रहने के कारण आपको को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपको नरमी से पेश आने की सलाह दी जाती है। आप जितना अपनी वाणी में सौम्यता रखेंगे आपके रिश्ते उतनी ही मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको छोटी सी भी परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बना कर चलें ताकि आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाए। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों के कार्यों में यदि आप ज्यादा हस्तक्षेप करेंगे तो मुश्किल हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहेगा। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो इस हफ्ते आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर द्वारा लिए गए फैसलों पर भरोसा करने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस दौरान आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही उपेक्षित महसूस करेंगे। हो सकता है कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप उन्हें ज्यादा समय न दे पाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण इस दौरान आपको सर्दी, जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 37

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान आप अपने कामकाज को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले आप अपने बॉस से सलाह मशविरा अवश्य करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। बड़े व्यापारियों को इस दौरान वित्तीय मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस अवधि में पिता की ओर से लाभ संभव है। सप्ताह के अंत में आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। इस तरह के मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आप लंबे समय तक इसमें उलझे रहेंगे। इस दौरान आर्थिक रूप से आप अपने भाई या बहन की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो इस सप्ताह आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस दौरान कार्यभार अधिक रहेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और विवादित मुद्दों से बचें अन्यथा इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले आपको अपने परिजनों की भी राय ले लेनी चाहिए। घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपकी आपसी समझ में वृद्धि होगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर यह समय लाभदायक रहने के आसार हैं। इस हफ्ते आपको पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाएगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है इस दौरान आलस के कारण पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपके बॉस इस दौरान आपके द्वारा किए हुए कार्यों की जांच भी कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़ा निवेश करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

Desktop Bottom Promotion