साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 अगस्त: जानें इस माह का आखिरी हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानिए कि यह सप्ताह किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किस पर पड़ेंगे यह सात दिन भारी। आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। तैश में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। निजी जीवन हो या पेशेवर जीवन, आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आप पर कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आपको अपने बॉस के सलाह अनुसार ही काम करने की जरूरत है। अगर आप पूरी लगन और मेहनत से काम करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारी यदि किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। मुमकिन है आपके इस कदम से व्यवसायिक स्थिति में कुछ सुधार आए। परिजनों के साथ इस दौरान आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा निरस रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के मूड में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन ठीक रहेंगे लेकिन अंत में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें। साथ ही आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कार्यभार अधिक रहने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ कंपटीशन भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा काम का ज्यादा तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखें अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। अगर आप होटल-रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो इस हफ्ते आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो अगर आप इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो आपको मित्रों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। इस अवधि में पैसों की कमी के कारण आपके रुके हुए कुछ छोटे-मोटे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन की गाड़ी को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको अपने प्रिय के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस दौरान आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि कुछ समय से काम के तनाव के कारण आप अपने परिवार पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो इस हफ्ते आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके अपने आपसे कितना जुड़े हुए हैं। आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को इस दौरान कुछ राहत मिल सकती है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। इस दौरान ज्यादातर समय आप चुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस हफ्ते अचानक आपको कुछ समस्याएं घेर सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आप कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं। इससे आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप जो भी काम करें कानून के दायरे में रहकर ही करें। बड़े फायदे के लिए गलत रास्ता न अपनाएं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करना चाहिए। सहकर्मियों की बुराइयां या गप्पेबाजी करने से आपका काम प्रभावित होगा। साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। इस बात को लेकर आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। इस तरह के मामलों में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत है। सेहत को लेकर इस अवधि में आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। आपका मन कई चीजों में उलझा रहेगा जिस कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुखद रहने के आसार हैं। यदि इस दौरान आपका कोई काम पूरा न हो पाए तो उसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको वीकेंड पर भी काम करना पड़े। इसके अलावा इस दौरान आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको जबर्दस्त आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार को लेकर पिता द्वारा दी गई छोटी से छोटी सलाह भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कोरोना रूपी वायरस को लेकर आप अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में अड़चनें आ रही थीं तो इस दौरान आपका वह काम सरलता से पूरा हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वे आपके काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में सरकार के नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप खाने-पीने की चीजों, कपड़े, लकड़ी, कॉस्मेटिक या फुटवियर का काम करते हैं तो इस हफ्ते आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। निजी जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अगर आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस अवधि में आप अपने प्रिय को मनाने की पूरी कोशिश करें। आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। पीठ पीछे दूसरों की बुराई करने से बचें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। इसके अलावा अपने अहंकार और ज्ञान का प्रदर्शन न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने काम में तेजी लाने की जरूरत है। व्यापार में स्थिति नकारात्मक चल रही है इसलिए आप अपनी फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करने की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी यह योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। मुमकिन है आपके कोई मित्र आपसे जुड़ना चाहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको इस समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ डालने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: शुक्रवार

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको टीम वर्क पर ध्यान देना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें और मिलजुल कर काम करने की कोशिश करें। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो इस हफ्ते आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन आर्थिक अड़चनों के कारण आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो इस हफ्ते आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर बड़े भाई के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। उस दौरान आपके पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। एक दूसरे के साथ आप अपने मन की बात साझा करेंगे और आपकी आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपका तनाव कम होगा और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आप शॉपिंग का भी मूड बनाएं। हालांकि आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खुले दिल से पैसे खर्च करेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही करने से बचना होगा। यदि कार्यभार अधिक हो तो आप धीरे-धीरे ही अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपसे गलतियां न हों। अगर आप स्टेशनरी आइटम्स, खिलौनों या लकड़ी का कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आप फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो इस दौरान आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी और अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आप किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार के लिए जा सकते हैं। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। यदि आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा घर में यदि कोई गर्भवती महिला है तो आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। सप्ताह के अंत में आप अपने घर की शांति के लिए पूजा पाठ हवन करा सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस दौरान यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर प्राप्त हो तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। आपकी सहायता से किसी की बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। सामाजिक रूप से इस दौरान आप काफी सक्रिय रहेंगे। इसमें आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ कहासुनी होने की संभावना है। इसके अलावा आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी सावधान रहना होगा। वे आपकी किसी कमजोरी का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आप तेजी से अपने कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस हफ्ते आपको राहत मिल सकती है। किसी पुराने रोग में सुधार नजर आएगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते काम के सिलसिले में आपको शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ जरूरी कार्यों को लेकर भी आप काफी व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले आपको अपने बड़ों या अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस दौरान आपको अपनी माता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी कहासुनी होती है तो आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें, अन्यथा बात काफी आगे बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस हफ्ते आप कुछ जरूरी खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: गुरुवार

Desktop Bottom Promotion