Latest Updates
-
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त से 5 सितंबर: जानें कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें इस हफ्ते मिलेगा बड़ा लाभ
आने वाले सात दिन किन राशियों के लिए लेकर आएंगे ढेर सारी खुशियां और किसके लिए यह समय रहेगा भारी, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा इसलिए आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। छोटी से छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें। निजी और पेशेवर जीवन में इस हफ्ते आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। जहां एक ओर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, वहीं दूसरी ओर नई घरेलू जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप अपने बजट को ध्यान में रखते हुए खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। यदि आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो सोच समझकर ही इसका इस्तेमाल करें। निजी जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में एक नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। छोटे से छोटे काम के लिए भी आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो सुख सुविधा की चीजों से आकर्षित होकर ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। इसके अलावा इस दौरान आपको लोन या कर्ज लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपना दिमाग एक्टिव रखने की जरूरत है। इस अवधि में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती है जिन्हें पूरा करने के लिए आपको दिन रात एक करना पड़ सकता है। अगर आप अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं तो जल्द ही आपकी पदोन्नति संभव है। वहीं दूसरी ओर नया व्यापार शुरू करने वाले जातकों को इस दौरान बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपके किसी कार्य में कागजी अड़चनें आ रही हैं तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के स्वभाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का गलत रवैया आपके बीच तनाव बढ़ा सकता है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते आपका लगभग हर एक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन हो या पेशेवर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर यदि मन में कोई भय है तो इस दौरान आपका यह डर भी दूर हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस अवधि में उसके स्थाई होने के आसार हैं। व्यापारियों को भी लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप लकड़ी, कॉस्मेटिक या कपड़े का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आपको अपने पिता के व्यापार से जुड़ने की इच्छा है तो इस हफ्ते आपकी यह कामना पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इसके अलावा भाइयों के साथ चल रहा आपका विवाद शांत हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर के कार्यों में लगातार गलतियां करना आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान आपके बॉस आपको चेतावनी दें या फिर वे कोई कड़ा कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। व्यापारियों को इस दौरान वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक लेन देन करते समय जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप लोहे या ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो इस हफ्ते आपको लाभ हो सकता है। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस दौरान छोटी मोटी समस्या आ सकती है लेकिन आपके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। परिजनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और जीवन के हर उतार-चढ़ाव में वे आपके साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा आपको धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल ध्यान से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ईर्ष्या, द्वेष अहंकार, क्रोध आदि जैसी भावनाओं से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई भी फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा लगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने बॉस के साथ तालमेल बेहतर करने की जरूरत है। अगर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह के अनुसार काम करेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपकी वाणी जितनी मीठी और सौम्य रहेगी आपके घर में उतनी ही शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आप अपना पक्ष शांति से रखें। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आपके प्रिय अपने कार्यों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। उनके व्यवहार में अचानक आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें, जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें और बचत पर अधिक ध्यान दें। अगर आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाते हैं तो आप आने वाले दिनों में आर्थिक संकट से बच सकते हैं। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपना गुस्सा दूसरों पर निकालें। आपके कटु वचन और उग्र स्वभाव के कारण आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं। आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है जिस कारण आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो मुमकिन है इस दौरान आपकी यह परेशानी दूर होगी, लेकिन आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपने बॉस के गुड बुक में बने रहने के लिए अपना हर काम आपको ईमानदारी और ध्यान से करना होगा। बड़े व्यापारियों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने कर्मचारियों के साथ आप नरमी से पेश आएं। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है जिसकी वजह से आपको स्वयं के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि इस कोरोना रूपी संकट के दौरान यात्रा करना किसी भी लिहाज से सुरक्षित नहीं है। बेहतर होगा आप अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। अगर एक के बाद एक आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जो इनसे घबराने की जगह आपको इनका डटकर सामना करना चाहिए। यदि आप हिम्मत से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी यह परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है। अपनी मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से निराशा हो सकती है। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। व्यापारियों के रास्ते में भी इस दौरान कई अड़चनें आ सकती हैं जिस कारण आपका काम कुछ धीमा चलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। इस अवधि में धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए। अगर आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आप कोई कसर न छोड़ें। अगर समय रहते आपने दूरियों को खत्म नहीं किया तो आपके बीच अलगाव संभव है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है घर के बड़ों का समर्थन आपको न मिले। ऐसे में आपको शांति बनाए रखने की जरूरत है। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पुरानी किसी संपत्ति की बिक्री होने से धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आप कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बनाएं। अगर आप अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी पढ़ाई को लेकर आपको गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मन लगाकर पढ़ें। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके सारे पेंडिंग काम पूरे होंगे। इसके अलावा आपका कार्य प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके बॉस से आपको कोई अच्छी सलाह या सुझाव भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग भी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक चीजों का व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको व्यापार से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सफर के दौरान आप अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने परिजनों पर विश्वास रखने की जरूरत है। यदि आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई भी फैसला लेते हैं तो आपको उनके निर्णय का आदर करना चाहिए। आपको समझना होगा कि वह आपकी भलाई ही चाहते हैं। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बालों से जुड़ी समस्या से इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपनी सारी चिंताएं भूलकर आपको जिंदगी का आनंद उठाना चाहिए। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में व्यक्ति को परेशानियों से घबराने की जगह उन से बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। दफ्तर में इस दौरान कार्यभार अधिक रहेगा। हो सकता है आपके कुछ काम समय पर पूरे न हो पाएं लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सहकर्मियों के साथ आपको वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप बस अपना दिमाग शांत रखें और मन लगाकर काम करें। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाती नजर आएगी। सप्ताह के अंत में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान आप पैसों का लेनदेन भी कर सकते हैं। अगर आप अपना कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए आप बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। भाई बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना पड़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपके हाथ निराशा लगेगी। हालांकि आपको लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इस हफ्ते आपको अपने प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। अपनी मेहनत सफल होता देख आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। हालांकि अभी आपको और भी आगे जाना है इसलिए आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। अगर आपके लाइफ पार्टनर और बिजनेस पार्टनर एक ही हैं तो इस दौरान आपको अपने साथी की मदद से बड़ा आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन दोनों के बीच तालमेल काफी अच्छा रहेगा। ऐसा जीवनसाथी पाकर आप खुद को भाग्यशाली समझेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर इस दौरान आप काफी खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर पेशेवर जीवन में व्यस्त रहने के कारण आपको अपने निजी जीवन पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पा रहा है तो इस हफ्ते आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय होगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा वक़्त बिताना पसंद करेंगे। सकारात्मक रहते हुए आप अपनों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। यदि इस समय आप पैसों के मामले में सोच समझकर आगे नहीं बढ़ेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ईर्ष्यालु स्वभाव के कुछ सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। वे आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस तरह की बातों और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका काम आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: बुधवार



Click it and Unblock the Notifications











