Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त: इस हफ्ते इन राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा
साप्ताहिक राशिफल से अपने आने वाले सात दिनों की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते पैसों को लेकर संभलकर रहें। अनावश्यक खर्च करने से बचें। इसके अलावा इस दौरान उधार लेने या देने से भी बचें। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। हो सकता है इस दौरान आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बने रहने से कोई समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। ज्यादा भागदौड़ से बचें। इस अवधि में आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 39
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपने पूरे हफ्ते की योजना पहले ही बना लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। निजी और पेशेवर जीवन में आपको बराबर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले बात करते हैं आपके परिवार की तो इस दौरान पिता से कुछ अनबन हो सकती है। हालांकि वो आपसे ज्यादा समय तक नाराज नहीं रहेंगे। आप बस अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी करके अपना समय नष्ट करने से बचें। इस अवधि में आपके पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। पैसों के मामले में यह समय ठीक ठाक रहेगा। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आप किसी दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट इस दौरान पूरा हो जाएगा। वरिष्ठ आपके काम से खुश रहेंगे और आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं अगर आपका कारोबार कपड़े का है तो इस अवधि में आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की परेशानियां कम होती नजर आ रही हैं। परिजनों के साथ चल रही आपकी अनबन खत्म हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका उग्र स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि पैसों के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका तनाव बढ़ने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह कठिन परिश्रम की ओर इशारा कर रहा है। अगर आप नौकरी करते है तो दफ्तर में कम्पटीशन बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी ओर से कोई कमी न रखें, विशेष रूप से अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपके लिए ये कोई सुनहरा मौका हो सकता है। व्यापारियों को अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। इस अवधि में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय शुभ रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान छोटी मोटी समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी। अपने अच्छे व्यवहार के लिए आप लोगों की खूब तारीफें बटोरेंगे। कामकाज के लिए यह समय शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका हर काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी लगन देखकर अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। वहीं व्यापार करने वालों के लिए तह सप्ताह लाभदायक रहेगा। छोटे छोटे कई मुनाफे आपको मिल सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए कोई बढ़िया रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप बहुत ही ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ गड़बड़ रहेगी। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ ज्यादा बहसबाजी करने से बचें। आपको अपने फैसले उन पर थोपने नहीं चाहिए। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। कामकाज को लेकर इस अवधि में आप बहुत व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान दफ्तर में कुछ बदलाव संभव है। आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आप पर कार्यभार अधिक रह सकता है। अगर आप मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा नहीं करेंगे तो आपको दी हुई जिम्मेदारियां वापस ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस हफ्ते आपकी पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। धन की प्राप्ति होने की संभावना है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। नौकरी हो या व्यापार यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। पारिवारिक जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर की खुशियां आपके इस फैसले पर निर्भर है। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आपके बीच की कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। इस दौरान आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन संभव है। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। काम को लेकर सप्ताह के अंत में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 46
शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको पहले से कोई शिकायत है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी सेहत और बिगड़ जाए। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। हालांकि किसी पुराने कर्ज की चिंता आपको सता सकती है लेकिन अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करते रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आप व्यापार करते हैं तो अपनी नई योजनाओं पर केवल विचार करते रहने से कुछ हासिल नहीं होगा बल्कि उन्हें क्रियान्वित करने का यही सही समय है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और समय समय पर उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। घर में कलह हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications