For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Saptahik Rashifal (11-17 December ): इस हफ्ते इन राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव, पूरी होगी म

|

आने वाला यह नया सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी लंबित कार्य पूरे होंगे। इस अवधि में आपका वर्क लोड कम हो सकता है और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान दें। आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:5

शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहने वाले हैं। आप अपने काम पर पूरा फोकस कर पाएंगे, साथ ही आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने अच्छे फैसलों के सही नतीजे मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके कामकाज में तेजी आ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आपको अतिरिक्त धन कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप एक दूसरे का साथ पाकर बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। हालांकि आपको लापरवाही से बचना होगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:10

शुभ दिन:रविवार

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में है तो इस अवधि में आप विवाह के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको परिजनों का भी पूरा समर्थन मिले। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन की खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह नष्ट करने से बचें। कामकाज को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि जल्दबाजी में आप ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप बासी या बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ दिन:सोमवार

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ समय से आपका घर के माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बढ़ेगी। आपके घर के बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और विवाह करना चाहते हैं तो आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर इस अवधि में काम का बोझ अधिक रहने के आसार है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है या फिर आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें। छोटी-छोटी बात को लेकर चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:2

शुभ दिन:बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और इस अवधि में आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो अब किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित नहीं है। आपके पास जो है जितना है अभी उस पर ही काम करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का दिल जीतने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाएगा। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:4

शुभ दिन:गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परेशान करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान छोटे से छोटे कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। घर के वातावरण में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके गलत शब्द अपनों को आप से दूर कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि अपने किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आप की योजना आगे बढ़ सकती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:16

शुभ दिन:शानिवार

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सोचे विचारे सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, साथ ही आप काफी उत्साहित भी रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के काम सरलता से पूरे होंगे। उच्च अधिकारी आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपके अनबन हो गई है तो इस अवधि में आपके बीच की खटास कम हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:10

शुभ दिन:रविवार

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप को बड़ी राहत मिल सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए उन्नति के रास्ते खुलेंगे। अगर हम विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से बड़े बुजुर्गों के साथ आपको विनम्रता बड़ा व्यवहार करेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेंगी।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:12

शुभ दिन:शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपकी स्थिति मजबूत होने के आसार हैं। वहीं दूसरी और यदि आप नौकरी करते हैं और खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का यह स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपके साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:25

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से रुकी हुई आपकी तरक्की हो सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बड़े व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी अटकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका भी मिलेगा। इस अवधि में आप जो भी फैसला लेंगे उसके अच्छे नतीजे आपको मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों का समर्थन आपको मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही शानदार गुजरने वाला है। पैसों के लिहाज से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:32

शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी और पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यदि कुछ समय से आप अपनी वैवाहिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आपको एक दूसरे के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह ठीक रहने वाला है। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपको अपने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे कार्य को भी आप ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। लापरवाही आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। आपको कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:24

शुभ दिन:गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। आपके बड़े बुजुर्ग कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो वर्क लोड अधिक रहने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया भी आपको परेशान करेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में आपको काफी कड़े परिश्रम के बावजूद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं होगी। हालांकि आपको खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। सप्ताह के मध्य में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी। इस अवधि में आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:33

शुभ दिन:शुक्रवार

English summary

Weekly Rashifal For December 11-December 17, 2022

What does your weekly horoscope December 11-December 17, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, December 11, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion