For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर: इन 4 राशियों को इस हफ्ते रहना होगा संभलकर

|

अपने आने वाले सात दिनों की हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने वरिष्ठों से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर गौर करें। आप इधर उधर की बातों में समय व्यर्थ ना करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अपने सहकर्मियों से ज्यादा ना उलझें वरना आप विवादों में घिरे रहेंगे। वो लोग जो आपके लिए बेहद मायने रखते हैं उनके सामने अपनी छुपी हुई भावनाएं व्यक्त करने के लिए समय एकदम अनुकूल है। अपने जीवनसाथी से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर की किसी महिला सदस्य की सहानुभूति आपको प्राप्त होगी। इस हफ्ते आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। मानिसक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा, बेहतर होगा आप थोड़ा संभलकर खर्च करें। इस हफ्ते छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: सफ़ेद

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सप्ताह के प्रारंभ में आप कुछ समस्याओं से घिरे रहेंगे। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने की कोशिश करेंगे। बेहतर होगा कि आप ऐसे लोगों से दूर ही रहें। इस तरह के स्वार्थी लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर कुछ परेशानी आ सकती है। यदि आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आप अपने वरिष्ठों से इस विषय पर बात जरूर करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। इस हफ्ते आपको कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने पिछले हफ्ते के अधूरे पड़े कार्यों को भी निपटाने की कोशिश करें। आप मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ यह समय हंसी खुशी बीतेगा। जीवनसाथी के रिश्ते में सुधार आने से आपको काफी राहत मिलेगी। उनका साथ मिलने से मुश्किल वक्त में भी आप हिम्मत से काम लेंगे। आपकी रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहे हैं या फिर आपसे कुछ छिपा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आपको उनके दिल की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यह सप्ताह आपके लिए पिछले हफ्ते के मुकाबले कुछ बेहतर साबित होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं। आप पर काम का अत्यधिक बोझ रहेगा और आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। आप चिंता ना करें, बेहतर योजना और समझदारी के बल पर आप समय पर अपना कार्य निपटाने में सफल हो सकते हैं। आपके उच्च अधिकारी भी अपना पूरा सहयोग देंगे। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप जीवनसाथी के प्रति अपने भावनात्मक लगाव को और बढ़ाने की कोशिश करें ताकि उन्हें पता चल सके कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। यदि संभव हो तो इस हफ्ते आप उनके साथ एक छोटा सा ट्रिप प्लान करें। इस समय आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस हफ्ते आप निवेश भी कर सकते हैं। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने सभी आर्थिक प्रयासों में भी सफलता मिलने का योग बन रहा है। सेहत का मामला इस हफ्ते ठीक ठाक रहेगा। डायबिटीज के मरीजों को इस दौरान अपना अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पिछले कुछ समय से आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करे रहे हैं। लगातार आपके प्रयासों में विफलता से आपका जोश भी कुछ कम हो गया है लेकिन यह समय अपने प्रोफेशनल लाइफ में कुछ कर दिखाने का है। सबके सामने अपनी प्रतिभा को बाहर लाने का प्रयास करें। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। इसकी मदद से आप खुलकर सबके सामने आ सकते हैं। साथ ही आपकी विश्वसनीयता को भी लोग जानने लगेंगे। यदि आप किसी भी तरह का मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो इस अवधि में आप पूजा पाठ पर ज्यादा ध्यान दें, निश्चित रूप से आपको शांति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। बाहर वालों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने का मौका ना दें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह बढ़िया रहेगा। पुराने निवेशों से आपको लाभ मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं और अपने लिए पार्टनर की तलाश में हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको अपनी महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखना होगा। दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह कुछ खास रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे किसी खास तोहफे की उम्मीद कर सकता है। आप अपने प्रिय के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे और अपनी पुरानी यादों को फिर से तरोताजा करेंगे। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा इस अवधि में आपको मिल सकता है। लंबे समय से चले आ रहे किसी आर्थिक प्रयास में भी आपको सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते कोई महत्वपूर्ण संदेश मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। अगर आप सोच समझकर दूसरों के साथ व्यवहार नहीं करेंगे तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके इस रवैये के कारण आपकी आलोचना भी हो सकती है। साथ ही आपके मान सम्मान पर भी बात आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। छोटी छोटी यात्राओं का योग हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

लंबे समय के बाद आप अपने काम को लेकर सहज और सुरक्षित महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपका प्रदर्शन भी बेहतर होगा। वरिष्ठ आपकी काबिलियत को सराहेंगे। अपनी बुद्धिमता और समझदारी से आप मुश्किल से मुश्किल हालातों का सामना बड़ी ही आसानी से कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की मुलाकात इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है जो आपके व्यवसाय के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। आपको अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्हें आपके प्यार और सहयोग की भी जरूरत है। शादीशुदा जोड़ों को इस हफ्ते वह खुशखबरी मिल सकती है जिसका इंतजार उन्हें लंबे समय से था। आप हमेशा खर्च से ज्यादा बचत करने में भरोसा रखते हैं और आपकी यही आदत इस हफ्ते आपके आर्थिक पक्ष को और मजबूत करेगी। इस दौरान पैसे कमाने के कई मौके आपको मिल सकते हैं। निजी जीवन के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ जरूरी मुद्दे हैं जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान परिवार के साथ सैर सपाटे पर जाकर आप राहत महसूस करेंगे और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपको कई वित्तीय फायदे मिलने के योग बन रहे हैं। हाल में आपने कोई नया कार्य आरंभ किया हैं तो इस हफ्ते उससे आपको दोगुना ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को उधार दिया था तो वो भी आपको वापस मिल सकता है। इस दौरान आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपके लगभग सभी प्रयासों में आप सफल रहेंगे और परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। वरिष्ठ आपको और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस दौरान आपके काम की काफी सराहना भी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी सत्ता पाने की इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। निजी जीवन में इस समय कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। शादीशुदा जोड़ों को इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रूचि रहने के कारण इस दौरान आप अपने परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सेहत के मामले में इस हफ्ते आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यह सप्ताह आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। मगर अपनों के साथ मौज मस्ती का आपको पर्याप्त समय मिलेगा। इस हफ्ते आप कुछ परोपकारी कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि अपने व्यवसाय से जुड़े फैसले लेने में समझदारी दिखाएंगे तो आपको कोई बड़ा आर्डर मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अधूरे पड़े कार्यों की वजह से आपके वरिष्ठ और बॉस आपसे नाराज रह सकते हैं। आप जल्द से जल्द अपना काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि आपकी काबिलियत पर किसी को कोई शक ना रहे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। आप दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह ठीक रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी और किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं होगी। इस हफ्ते आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की जरुरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय थोड़ा उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। आपको अपने बर्ताव में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है। साथ ही जुबान पर काबू रखना भी आपके लिए बेहद जरूरी है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस हफ्ते पैसों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपके कई प्रयासों के बाद भी आपको सफलता ना मिलने से आप तनाव में रहेंगे। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए कर्ज तक लेना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो आपको एक बेहतर आर्थिक योजना तैयार करनी चाहिए। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा और आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। इस हफ्ते आप कई सारी चिंताओं में डूबे रहेंगे लेकिन आपको समझना होगा कि केवल चिंता करके आप समस्याओं से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। आपको थोड़ी हिम्मत दिखानी होगी और इस तरह की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना होगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको कुछ बेहतर परिणाम मिल सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपके अटके हुए काम उच्च अधिकारियों की सहायता से पूरे होंगे। आपको आने वाले समय में इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप बोझिल महसूस कर रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर घूमने जाएं। इससे एक दूसरे के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर यह हफ्ता आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के बदलते हुए मूड को समझना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आप उनसे आराम से बैठ कर बात करें। आप अपनी परेशानी घर के बड़ों या फिर अपने किसी करीबी से बाटें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का हल मिल जाए। इस हफ्ते आप कुछ सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर हो या दफ्तर, इस दौरान आपको अपना हर कदम बहुत ही सोच समझ कर उठाने की जरुरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिला कोई उपहार उनके जीवन में आपकी अहमियत बता देगा। आप भी अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। करीबियों से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिस कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और शब्दों पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है जो काफी थकान भरी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट रहेगी। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में उनका प्रदर्शन उम्दा रहेगा जिससे आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप व्यावसायिक मुद्दों को लेकर बहुत ही व्यस्त रहने वाला हैं। आप किसी नई आर्थिक योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। बिजनेस के अलावा भी ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर आप ध्यान देंगे। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है, वे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो सप्ताह के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह के दूसरे भाग में कुछ सुधार आने की संभावना है। आप फिर से उसी उत्साह के साथ अपने सभी काम को अंजाम देंगे जैसा आप हमेशा करते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस हफ्ते आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु के प्राप्त होने की भी प्रबल संभावना है। इस हफ्ते आपको यात्रा करने से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई सारे सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस दौरान आपके घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और मेलजोल बढ़ेगा। इस हफ्ते अपनों से चल रही आपकी अनबन भी समाप्त हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं और आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुछ मामले ऐसे भी होंगे जिनमें आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपको निराशा हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातक इस हफ्ते किसी नए व्यापार में अपना धन लगा सकते हैं। आप सोच विचार करके ही अपने आर्थिक फैसले लें ताकि आप नुकसान से बचे रहें। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रिय के प्रेम में डूबे रहेंगे और आपके रिश्ते की मिठास बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खाने पीने में आपकी लापरवाही मुश्किल खड़ी कर सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal for December 1st to December 7th

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for December 1st to December 7th predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Story first published: Saturday, November 30, 2019, 15:37 [IST]
Desktop Bottom Promotion