For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Saptahik Rashifal 25 to 31 Dec 2022 : साल का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा कुछ खास

|

इस हफ्ते किन राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव और किसे मिलेगा भाग्य का साथ, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपकी चिंता दूर हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उचित रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

हफ्ते की शुरुआत में आपको किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं और आपका तनाव भी बढ़ेगा। हो सकता है आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आए। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का कन्या स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर वर्क लोड बढ़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके बीच की कड़वाहट कम होगी और आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां एक बार फिर लौटेंगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान पिता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बेहद सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह के लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:18

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके कार्य पूरे होंगे। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आप अपनों के साथ लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक और यादगार रहने वाली है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कम होगा और इस अवधि में आपको उच्च अधिकारियों की तारीफ भी मिलेगी। आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लें। सेहत के मामले में यह सप्ताह औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी का कोई मामला अटका है तो वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। साथ ही। आपका आर्थिक नुकसान भी होने के आसार है। सप्ताह के अंत में आपको पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बढ़ते तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। आपको मनचाहा लाभ हो सकता है। अगर आप नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह सोच विचार करके ही अपना निर्णय लें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय में बिताने का अवसर प्राप्त होगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो तो इस अवधि में आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की के आसार हैं। निजी जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। काम के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होंगे। इस अवधि में आपको अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। साथ ही बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जमकर परिश्रम करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे, पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

परिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। घर में चल रहा विवाद शांत होगा और घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेगा। उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान अपर जमकर खरीदारी करेंगे। घर की सुख सुविधाओं की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च होगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप अपने स्वयं के प्रदर्शन से भी काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है, विशेष रूप से यदि आपको देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको आमदनी का नया स्त्रोत प्राप्त होगा। नौकरी हो या व्यापार, यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं आपको अपने करीबियों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच का रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए मिले-जुले रहेंगे। काम के साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आप तनाव से बचें।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इस दौरान कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को को छोटे कार्य को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। हो सकता है इस दौरान आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा उधार लेन-देन भी न करें तो बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप इस परेशानी को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal For December 25 to December 31, 2022

What does your weekly horoscope December 26 to January 1, 2023 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion