Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर से 4 जनवरी: इन राशियों के लिए ये हफ्ता रहेगा शुभ
जल्द ही हम साल 2019 को अलविदा कहेंगे और पूरे जोश के साथ नए साल यानी 2020 का स्वागत करेंगे। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि नए साल का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते बच्चों से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप उनके भविष्य को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने का प्रयास करें। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें बाकी सब ईश्वर पर छोड़ दें। साथ ही समय समय पर अपने बच्चों का मार्गदर्शन भी करते रहें। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरुरत है। हर बात के लिए अपने जीवनसाथी को कोसना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। आपका ऐसा बर्ताव उन्हें काफी दुखी कर रहा है। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपके कई काम बीच में ही अटक सकते हैं। आप धैर्य से काम लें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। धीरे धीरे आपको परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। इस अवधि में रिश्तेदारों से कुछ तनाव संभव है। आज वे आपसे कुछ ऐसी मांग कर सकते हैं जिसे पूरा करना शायद आपके बस में ना हो। ऐसे में मामला बिगड़ सकता है। यदि आप चाहें तो समझदारी से बात को संभाल सकते हैं। उग्र होकर या जोश में आकर कोई भी काम ना करें जिसके लिए आपको पछताना पड़े। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। हालांकि इस दौरान आय का नया स्रोत मिलने का योग बन रहा है लेकिन आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सेहत को लेकर इस हफ्ते आप थोड़े परेशान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। इस दौरान आप काफी फुर्तीले रहेंगे लेकिन धीरे धीरे स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप उबाऊ और थकान महसूस करेंगे। यह सब आपके लगातार काम करने का नतीजा है। आपको अपने काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए अन्यथा समस्या गंभीर हो सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए आप समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हो सकता है दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी तू तू मैं मैं हो जाए। मामला गंभीर हो सकता है इसलिए आपको बहुत ही शांत और संतुलित रहने की जरूरत है। इस समय आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। विशेष रूप से आपके उच्च अधिकारियों को आपसे बहुत उम्मीदे हैं। आप उन्हें शिकायत का मौका ना दें। वैवाहिक जीवन में इस दौरान शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और वे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस अवधि में आप विचारों के भंवर में फंसे रहेंगे। आप अपने पार्टनर की ईमानदारी पर सवाल भी खड़े कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आपने अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं रखा तो इस हफ्ते कुछ अनिष्ट हो सकता है। घर में आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। यदि इस दौरान घर के किसी सदस्य से आपकी अनबन होती है तो बहसबाजी से बचने की कोशिश करें अन्यथा बात बहुत बिगड़ सकती है। मुमकिन है इस अवधि में आपको अपनों से दूर रहना पड़े। हो सकता है आप अपनी बात को ही सही माने और दूसरों के विचारों को अधिक महत्व ना दें। इस तरह का बर्ताव आपके किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। व्यापार में लाभ होगा और आपका काम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। आप समझ पाएंगे कि आपकी मेहनत पर ही सब कुछ निर्भर है। सप्ताह के मध्य में आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवन के हर उतार चढ़ाव में वे आपके साथ खड़े रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस दौरान आपका अधिकांश समय अपने पार्टनर की नाराजगी दूर करने में ही चला जाएगा। बेहतर होगा आप भविष्य में इस तरह की गलतियां ना दोहराएं। सेहत का मामला इस हफ्ते ठीक रहेगा हालांकि आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और अवसर दोनों ही मिलेंगे। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। इतना ही नहीं, आपके मित्र भी सहयोगी रहेंगे और आपका उत्साह बढ़ाएंगे। यदि इस अवधि में कोई भी समस्या होती है तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। कुलमिलाकर यह समय आपके लिए संतोष और आनंद का रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस सप्ताह आपकी तरक्की हो सकती है। मुमकिन है आपका प्रमोशन हो जाए। वरिष्ठ आपके कार्यों की खूब तारीफ करेंगे। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी यह समय लाभ कमाने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको छोटे छोटे कई मुनाफे मिल सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने पूरे हफ्ते की योजना पहले ही बना लें ताकि आप अपने सारे विषयों पर ध्यान दे पाएं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। इस हफ्ते आप अपने परिजनों के साथ काफी मौज मस्ती करेंगे। हो सकता हैं आप पिकनिक, सिनेमा आदि के लिए भी जाएं। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आर्थिक मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। इस अवधि में आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपका कोई बड़ा खर्चा भी हो सकता है। मुमकिन है संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित खर्च हो लेकिन आपके पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लंबे समय से यदि आप किसी नयी प्रॉपर्टी को खरीदने की योजना बना रहे थे लेकिन उसमें कई बाधाएं आ रही थी तो इस हफ्ते सारी अड़चनें दूर होंगी और आपको सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं, इस अवधि में किसी कानूनी मामले से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता से चल रहा विवाद इस अवधि में समाप्त हो सकता है और आप उनका भरोसा जीत पाएंगे। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें, जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर, आपके कठोर शब्द ही आपके लिए अकसर मुसीबत का कारण बन जाते हैं। इस हफ्ते मित्रों के साथ आप छोटी से यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहेगी। रोमांटिक लाइफ में इस दौरान प्यार ही प्यार रहेगा। आपके सारे संदेह और संकोच समाप्त होंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आंख, कान या दांत में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 18
शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस हफ्ते आपके जीवन में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। यदि आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप प्यार के रंग में ही डूबे रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा समय अपने पार्टनर के साथ बिताना पसंद करेंगे। हालांकि ऐसे मामलों में ज्यादा उतावलापन ठीक नहीं होता इसलिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आप अपने कौशल से अच्छी तरक्की कर सकते हैं। दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सहारना मिलेगी। यदि आपको किसी नए काम के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई थी तो इस हफ्ते आपका काम पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी शांति भी मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही संभलकर रहने वाला है। अगर आप अपने काम में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो बहुत ही समझदारी से निर्णय लें। इस समय जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको काम के साथ आराम, हल्का फुल्का व्यायाम और अच्छे खानपान की जरूरत है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी नाराजगी दूर करने का ये सही समय है। आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहें, इस हफ्ते किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 21
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
जल्दबाजी से कुछ भी पाया या सीखा नहीं जा सकता है। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एकाग्र होकर अपने सारे काम करने होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई में होना चाहिए। यदि आप लगातार अभ्यास करते रहेंगे तो आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपको किसी विषय को समझने में कठिनाई हो रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। सप्ताह का मध्य आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। यह समय मनोरंजक गतिविधियों में बीतेगा। मुमकिन है इस दौरान आप कामकाज से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। आपके लिए यह ब्रेक जरूरी भी है क्योंकि लंबे समय से आप लगातार काम कर रहे हैं जिससे कहीं ना कहीं आप उबाऊ महसूस कर रहे हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप आनंद-प्रमोद के साधनों, वस्त्रों आदि पर खूब खर्च कर सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो छोटा मोटा निवेश भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। घरवाले आपकी किसी बात से नाखुश रह सकते हैं और उनका बर्ताव भी आपके प्रति ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी होगी। अभी इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि इस दौरान आपको नौकरी या व्यापार दोनों में ही अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। यदि इस अवधि में आपके काम में किसी तरह की बाधा आती भी है तो मदद करने के लिए कई लोग आगे आ सकते हैं इसलिए आप निश्चिंत रहें। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस सप्ताह काम का बोझ कुछ कम रहेगा। मुमकिन है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इसका सदुपयोग करें। यदि आपके प्रेम संबंध में मतभेद चल रहे हैं तो इस समय आपके रिश्ते में सुधार नजर आएगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। इस तरह बात बात पर उनसे सवाल करना आपके रिश्ते को कमजोर कर रहा है। आपको समझना होगा सच्चा रिश्ता भरोसे पर ही टिका होता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही शांति से गुजरेगा। जहां तक बात पैसों की है तो इस हफ्ते आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए पारिवारिक खर्च आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई मामला गहरा हो सकता है, आप सावधान रहें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आपके जीवन में किसी तरह की समस्या चल रही है तो इस हफ्ते इससे छुटकारा पाने के लिए आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे। मुमकिन है इसका परिणाम भी आपको उम्मीद के अनुसार ही मिले। इस दौरान आप कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल रहेंगे जिससे आपका तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में आपको यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा जो बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। अपनों का साथ और प्यार मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। यदि मन में विचार उठ रहे हैं तो बेहतर होगा इस बारे में आप अपने परिजनों और दोस्तों से खुलकर बात करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता के कारण आप दोनों के बीच तनाव संभव है। हो सकता है इस समय वे आपकी बात को ना समझें इसलिए बेहतर होगा आप उन्हें थोड़ा समय दें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है इस अवधि में आप अपने रिश्ते का खुलासा घरवालों के सामने करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 41
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस हफ्ते कामकाज के तनाव के साथ साथ आपके साझेदार के साथ भी आपकी अनबन हो सकती है। उनका गलत रवैया आपको उनके साथ साझेदारी खत्म करने पर मजबूर कर सकता है। इस तरह की विपरीत परिस्थिति में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा क्या पता आपकी जल्दबाजी आपका नुकसान करा दे। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आप अपने लाजवाब काम से अपने प्रतिद्वंदियों और विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता को देखकर उच्च अधिकारी भी दंग रह जाएंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है इसलिए आप अपनी मेहनत जारी रखें। इस दौरान आपके घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता पिता और भाई के साथ यह समय बहुत ही अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता का अनुभव करेंगे। आप चाहे जितना भी झगड़ लें लेकिन आप भली भांति जानते हैं कि आप एक दूसरे से कितना प्रेम करते हैं। सेहत का मामला इस अवधि में एकदम बढ़िया रहेगा। पैसों की बात करें तो इस दौरान हाथ खोलकर खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। वित्तीय मामलों में संभलकर अपने कदम बढ़ाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते आपको कुछ अप्रिय परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको काफी परेशानी होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते दफ्तर में आपके वरिष्ठ आपको दिया हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य वापस आपसे ले सकते हैं। मुमकिन है आपकी धीमी गति और काम के प्रति लापरवाही से वे बेहद नाराज रहें। ऐसे में आप मानसिक रूप से बहुत ही कमजोर महसूस करेंगे। लेकिन यह समय हिम्मत हारने का नहीं है बल्कि कुछ कर दिखाने का है इसलिए जमकर मेहनत करें। भविष्य में इस तरह की गलतियां करने से बचें। आप भलीभांति जानते हैं कि आपके अंदर वो क्षमता है कि आप हर क्षेत्र में झंडे गाड़ सकते हैं इसलिए खुद पर भरोसा रखें। सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे लेकिन इसके बाद का समय परिजनों और मित्रों के साथ काफी अच्छा गुजरेगा। आपके माता पिता आपका उत्साह बढ़ाएंगे और हर चुनौती का सामना करने की हिम्मत भी देंगे। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपको बहुत ही अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। यदि आप सही जगह और सही समय पर इस धन का उपयोग करते हैं तो आप इससे भी बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छोटी मोटी समस्या को अलग रख दें तो कुलमिलाकर इस दौरान आप काफी फिट रहेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह सप्ताह कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे मुनाफे मिल सकते हैं। साथ ही अपनी जी तोड़ मेहनत से आप अपने प्रतिद्वंदियों को भी पराजित कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस अवधि में आप अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान आपके बचपन के किसी मित्र से मुलाकात संभव है। लंबे समय के बाद आप अपने प्रिय दोस्त से मिलकर काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी पुरानी यादों को एक बार फिर आप तरोताजा करेंगे। परिवार से जुड़ा कोई मामला इस समय सुलझने के आसार हैं। मुमकिन है आपके पिता से चल रहा मनमुटाव इस अवधि में समाप्त हो जाए और आपको उनका सहयोग मिले। वैवाहिक जीवन में इस दौरान शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्याओं से इस समय आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से इनसे निपटने और उभरने का पूरा प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। पुराने किसी कोर्ट कचहरी के मामले में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: शुक्रवार



Click it and Unblock the Notifications











