For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Saptahik Rashifal (4th to 10th Dec ) : पैसों और सेहत को लेकर इस हफ्ते ये 4 राशियां रहें संभलकर

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते भर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं यह नया सप्ताह आपके जीवन में कौन से बदलाव लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:5

शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको खाने पीने की आदतों में बदलाव करना होगा साथ ही आराम पर भी ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ दिन:रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सकता तो आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपकी आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:15

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चे आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पा सकें। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातको के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। सोने चांदी, प्रॉपर्टी, खाने पीने की चीजों आदि का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान परिजनों के साथ आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:18

शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के सदस्यों के साथ यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपको अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी करीबी को कोई तोहफा देने के लिए सोच रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कारोबार में ऐसे उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पेट से जुड़ा कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:20

शुभ दिन:शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ आपका टकराव संभव है। इस दौरान आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव और थकान के कारण आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:2

शुभ दिन: मैरून

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विधार्थी हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें, साथ ही समय-समय पर अपने गुरुजनों की भी सलाह लेते रहें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके बड़े आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातको को खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है अन्यथा आपकी सारी मेहनत व्यर्थ ही जाएगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। आपको आराम करने की जरूरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:16

शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके रुके हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान आप अच्छे स्वास्थय का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:8

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। यह मुलाकात बेहद खास रहने वाली है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:10

शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात करने के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने साथी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा मिलने की भी प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जताको को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद को शांत रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में अच्छे बदलाव आएंगे। इस दौरान आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:14

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते अपनी मेहनत का अच्छा फल पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो जल्द आपके हाथ सफलता लग सकती है। पैसों के मामले में यह सात दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकते हैं। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आप हाथ और पैरों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:9

शुभ दिन:शनिवार

English summary

Weekly Rashifal For December 4 to December 10, 2022

What does your weekly horoscope December 4 to December 10,2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion