Latest Updates
-
Hantavirus Outbreak: बीच समंदर क्रूज पर फैला हंतावायरस, 3 की मौत; जानें कैसे फैलता है यह वायरस? -
Met Gala 2026: सोने की साड़ी और हीरे जड़ा ब्लाउज पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, बनाने में लगे 1200 घंटे -
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट -
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा -
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
Bada Mangal Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से प्रियजनों को दें बड़े मंगल की शुभकामनाएं -
Bada Mangal 2026 Wishes: संकट मोचन नाम तुम्हारा...पहले बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: साल का पहला 'बड़ा मंगल' आज, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत -
Mother's Day Wishes for Dadi & Nani: मां की भी मां हैं वो; मदर्स डे पर दादी -नानी को भेजें ये अनमोल संदेश -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: कितने पढ़े-लिखे हैं असम के CM हिमंता बिस्व सरमा? नेट वर्थ जानकर दंग रह जाएंगे आप
Saptahik Rashifal 12 To 18 Feb : कर्क राशि वालों के लिए इस हफ्ते खुलेगा तरक्की का द्वार
आने वाले इन सात दिनों में आपके जीवन में कौन से बदलाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपके जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। यदि आप चुनौतियों से घबराने की जगह उनका सामना डटकर करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना कर्ज या उधार भी चुकाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस अवधि में आपके प्रिय की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिछले हफ्ते यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया है तो इससे उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ते की शुरुआत काफी दमदार होगी। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में यह 7 दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। विशेष रूप से माता-पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल इस दौरान कुछ ठीक नहीं रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों की तरफ से भी काफी प्रेशर रहने वाला है। ऐसे में आपको अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेनी चाहिए। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो इस अवधि में सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और आपके लिए तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। इस दौरान उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रभावित नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। यदि अपने बैंक से लोन लिया है तो उसकी किस्तें चुकाने में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। इस दौरान घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि लंबे समय से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो इस अवधि में आपको कुछ राहत मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कोट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभर सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपका प्रमोशन होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस अवधि में आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके बीच गलतफहमियां बढ़ा सकती है। बेहतर होगा अपने निजी मामलों में आप दूसरों को दखलअंदाजी करने न दें। इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपकी यह यात्राएं बेहद लाभदायक रहने वाली हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आपको सही उपयोग करने की जरूरत है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। यदि माता या पिता किसी की स्वास्थ्य कमजोर है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी डाइट में मौसमी फल शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आपका कोई कार्य बीच में ही अटक जाए। दफ्तर में इस दौरान काम का बोझ कुछ हल्का रहने वाला है। इस अवधि में आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अवसरों से भरा रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बेहद खर्चीले रहने वाले हैं। अचानक बढ़ते हुए यह खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। इस अवधि में आपको धन लाभ हो सकता है। दफ्तर में आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की सलाह दी जाती है। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा आपकी कोई महत्वपूर्ण डील बीच में अटक सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेंगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको बता सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं और अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके हाथ कई अच्छे अवसर लगेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि लंबे समय से आप आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को सप्ताह के शुरुआत में अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग न मिल पाने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अपना कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करनी होगी। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:17
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज भी मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications