Weekly Horoscope (Feb 13 to Feb 19): पैसों के मामले में इस हफ्ते यह राशियां रहेंगी बेहद लकी

अपने हफ्ते भर की पूरी जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है आपका साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसकी बढ़ने वाली है मुश्किलें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा और सहकर्मियों के बीच आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके बर्ताव में कुछ बदलाव आ सकता है। आपको अनावश्यक विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आपको पैसों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। इस अवधि में यदि आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करते हैं तो आप पूरी सतर्कता बरतें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस दौरान आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी भी मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। किसी कारणवश यदि आपका प्रमोशन लंबे समय से अटका हुआ है तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और काम में आपका अधिक मन लगेगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर हो सकता है। रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आप कुछ बड़े व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। इस हफ्ते संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने के आसार हैं। आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। अपने प्रिय की खुशियों को अनदेखा करने से बचें। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह समय आपके लिए बहुत रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान अब बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में इस दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि आप पर सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव भी बना रहेगा। आप पूरी सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कई मुनाफे हो सकते हैं। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो इस अवधि में कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। पिता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो इस अवधि में बड़ों की सलाह से अच्छा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 23

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। मुमकिन है इस दौरान आपको कोई बड़ा कर्ज भी लेना पड़े। नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ पढ़ने से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। भविष्य में इस तरह की गलती दोहराने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण इस अवधि में अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। सेहत की बात करें तो खानपान में ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आपको रोजाना दफ्तर लेट पहुंचने की आदत है तो इस अवधि में आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा संभलकर रहें। इसके अलावा सहकर्मियों के कार्यों में आप ज्यादा कमियां निकालने से बचें। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की जरूरत है। दवाइयों का कारोबार करने वाले लोगों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान बिना सोचे समझे आप कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो इस दौरान आय से अधिक व्यय हो सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस दौरान आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। क्रोध और तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। घर में वाद विवाद हो सकता है। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। अपने निजी मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। इसके अलावा अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलें। इसमें आपका ही फायदा है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत रखने की कोशिश करें। बेवजह का शक आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आमदनी में वृद्धि होने के भी संकेत मिल रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। हो सकता है इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले। इस दौरान धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप कुछ जरूरतमंदों की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आप मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। यह सब ग्रहों के शुभ संयोग का प्रभाव रहेगा। आप अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में तेजी आएगी। इस दौरान आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आप बचत पर अधिक ध्यान देकर धन संचय करने में सफल रहेंगे। इसके अलावा जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको कुछ जरूरी आर्थिक फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कामकाज की भाग दौड़ में हो सकता है आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय न मिले।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। इस अवधि में आप विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय ले सकते हैं। मुमकिन है आपको परिजनों की भी मंजूरी मिल जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापारी आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। इसके अलावा इस दौरान आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इस दौरान आपको खुद के लिए समय निकालना चाहिए। अपनी सेहत के साथ आप किसी भी तरह का खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ इस दौरान तनातनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप के बीच कहासुनी होने के आसार हैं। इस अवधि में घरेलू मामलों को लेकर आप काफी उलझा हुआ महसूस करेंगे। इसकी वजह से आप अपने काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप घर की बातों को घर पर ही सुलझाएं और अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आपका बनता हुआ काम बिगड़ने के आसार है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा पर दबाव काफी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप मेहनत और लगन से काम करेंगे तो इस अवधि में आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधाएं आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान उनकी ओर से भी आर्थिक लाभ संभव है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खराब सेहत की वजह से आपकी कुछ योजनाओं में बाधाएं भी आएंगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहें। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। बेवजह का विवाद व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। हालांकि आपको अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट न बढ़ाने की सलाह दी जाती है। यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सप्ताह के अंत में आर्थिक नुकसान भी संभव है। बेहतर होगा पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण इस अवधि में काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। इस दौरान जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आप धन संचित करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा, इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं बेहतर होगा आप अपने काम पर ठीक से फोकस करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको छोटी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हो तो बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। अपनों की भावनाओं का आदर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको अनावश्यक क्रोध आ सकता है, साथ ही आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी देखने को मिलेगा। तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: सोमवार

Story first published: Sunday, February 13, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion