साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 फरवरी: वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा मनचाहा परिणाम

फरवरी का यह सप्ताह किन राशियों के जीवन में लेकर सकारात्मक बदलाव और किसके हाथ लगेगी निराशा। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले सप्ताह यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक गया था तो इस हफ्ते उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रहेंगे और आपको स्वयं के लिए भी समय नहीं मिल पाएगा लेकिन आपकी इस मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। दफ्तर में इस दौरान आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय उग्र होने से बचें। यदि आप शांति से अपना पक्ष रखते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आर्थिक रूप से ये सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस दौरान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप ध्यान से करें। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आप नए साझेदार के साथ जुड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। जोश में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े, साथ ही आपके सम्मान को भी ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने लोन लिया है तो इस अवधि में आप पर दबाव कुछ बढ़ सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो अपना विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच के सारे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपको अपना व्यवहार नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी आपसी समझ में भी वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई नया काम या जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार से जुड़े एक जातक को इस दौरान कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहने वाला है। इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन हो या प्रेम जीवन, यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके संबंध में मधुरता बनी रहेगी और एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। शादी में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। कामकाज की बात करें तो इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो यह सात दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से करें। लंबित कार्यों को भी आप जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में अपना फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। निजी जीवन की बात करें तो अपने वैवाहिक जीवन की शांति बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। साथ ही जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में इस दौरान कुछ तनाव संभव है। अपने पार्टनर को नजरअंदाज करने की गलती न करें। एक दूसरे के साथ खुलकर अपने मन की बातें साझा करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको आलस्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें तेज करने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव और थकान आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि लंबे समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आप समझदारी से काम लें और साहस के साथ आगे बढ़ें, आपको जल्द ही आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। निवेश के मामले में आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता पिता के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा और आपको उनका भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचें। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके कार्य में आ रही कोई अड़चन दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन का योग बन रहा है। उच्च पद के साथ वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप बजट पर अधिक ध्यान देंगे। इतना ही नहीं, आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार भी चुकाने में सफल रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते जीवनसाथी के मूड में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। बेवजह की बातों पर आपके बीच बहसबाजी भी हो सकती है। अगर आप शांति से काम लेते हैं तो आपके बीच कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको दिल से जुड़ा रोग है तो अपना विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान अचानक आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। व्यापार से जुड़े जातकों के कार्यों में इस दौरान कई बाधाएं आ सकती हैं। कानूनी मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस अवधि में आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है। आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और इंतजार करना होगा। आपको दफ्तर में चल रही पॉलिटिक्स से भी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप ऐसे फैसले न लें जिससे लाभ के स्थान पर नुकसान हो जाए। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय औसत रहने वाला है। इस दौरान आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन भी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस हफ्ते आपको पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। लंबे समय से चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से इस अवधि में आपकी मुलाकात हो सकती है। फुटकर व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के फैसलों का समर्थन करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप स्वयं पर बड़ा खर्च कर सकते हैं। आपको नए वस्त्रों और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपका संबंध मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपको लंबी यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही आपकी सेहत बिगाड़ सकती है खान-पान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में लिए हुए आपके आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा इस अवधि में आपको मिल सकता है। यदि आपने कोई छोटा मोटा निवेश किया है तो इस हफ्ते उसका अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो लाइफ पार्टनर के साथ इस अवधि में आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच नजदीकियां बढ़ेगी। इतना ही नहीं, आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में माता की ओर से लाभ संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आप अपनी ओर से कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस हफ्ते मनचाहा परिणाम मिल सकता है। इस अवधि में धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करते समय खास सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 1

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्रेम जीवन में इस हफ्ते तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आप अपने रिश्ते को खत्म करने का भी फैसला ले सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप गुस्से में इस तरह के फैसले न लें, जो भी करें बहुत ही सोच समझकर करें। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। कपड़ों और कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक किसी प्रियजन के आने से घर का वातावरण प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: रविवार

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion