Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
Saptahik Rashifal 19 Feb - 25 Feb : कन्या राशि वालों के जीवन में आएगी इस हफ्ते खुशियों की बहार
अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। इससे आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि पिछले हफ्ते आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह गया था तो इस अवधि में उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे शौक मौज पर अधिक धन खर्च करने से बचें। इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान सेहत में गिरावट आने की संभावना है आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते काम का प्रेशर अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अधिक बचत कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। इस अवधि में आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ दिन:गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। इस दौरान बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हो सकता है इस अवधि में आप परिवार पर ठीक से ध्यान न दे पाएं। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। इस अवधि में घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कामकाज को एक नई दिशा मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातक यदि नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत का मामला इस अवधि में कुछ ठीक नहीं रहेगा। चिंता और थकान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह के अंत में आपको किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आपको पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी भी गलती आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए अपने व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। इस अवधि में आपको जोखिम भरा निर्णय भी लेंगे। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस दौरान आपको किसी बढ़िया कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को इस अवधि में छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर आप के बीच कहासुनी हो सकती है। सेहत का मामला कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहेगा। इस अवधि में आपको काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना छोटा से छोटा काम भी आप मन लगाकर करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा। आपको एक दूसरे को फिर से जानने का मौका मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही विवादस्पद रहने के आसार हैं। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:29
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही कुछ नए अधिकार भी मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका पैसा कहीं अटकने के कारण आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो इस दौरान फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के अंत में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ दिन:सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न कहे जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाली है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है इसका दुगना फायदा भविष्य में आपको हो। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। इस दौरान घर में संपत्ति से जुड़ा वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की गलती न करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बजट से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:17
शुभ दिन:बुधवार



Click it and Unblock the Notifications











