Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति
Weekly Horoscope (Feb 20 to Feb 26): इन 3 राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है बेहद खर्चीला
अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में आप आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ व्यस्त रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम कर सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपनी रणनीतियां सोच समझकर बनाने की आवश्यकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। कुछ समय से यदि जीवनसाथी का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में उनकी सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, इस अवधि में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। इसके अलावा आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील फाइनल करने वाले हैं तो इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको नफा नुकसान के बारे में पहले ही ठीक तरह से समझने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव भी आप पर बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज को लेकर इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आप की मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपके कुछ काम अधूरे हैं तो उन इस दौरान आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो इस दौरान आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिजनों के साथ समय बिताएंगे आपके रिश्ते में उतनी ही मिठास और मजबूती आएगी। यदि आपके घर में कोई परेशानी है चल रही है तो आप उसे शांति से सुलझाने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। यदि आप लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाता है। हालांकि जल्द ही आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख-सुविधाओं में इस दौरान वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इस दौरान आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। अपने बड़ों का सम्मान करें, साथ ही उनके फैसलों कभी आप समर्थन करें। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार है। इस दौरान आपका मानसिक तनाव काफी बढ़ सकता है, साथ ही आप बोझिल महसूस कर सकते हैं। यदि आपके सोचे विचारे कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए इस दौरान लंबी यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे को समझने की कोशिश करनी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रहे हैं पॉलिटिक्स से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि और काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा इस दौरान आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको अतीत में किए हुए किसी निवेश का डबल फायदा मिलने के आसार है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आप सारी कड़वाहट दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में भी एक नया मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह के लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत को लेकर इस दौरान आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। खराब स्वास्थ्य की वजह से आपके हफ्ते भर की योजनाओं में बाधा आने के आसार है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इस दौरान पैसों को लेकर भी आपकी चिंता गहरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह सात दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से होंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस अवधि में आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। क्रोध और टकराव नुकसान की वजह बन सकते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। घर हो या कार्यस्थल आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। हो सकता है इस दौरान आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। बेहतर होगा आप योजनाबद्ध तरीके से अपने सारे काम पूरे करने की कोशिश करें। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इस अवधि में आपका प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको निराश या हताश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही किस्मत आपका साथ देगी और आपको सफलता मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको ताजे फलों के साथ हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपना काम आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को पर इस दौरान वर्क लोड अधिक रहने वाला है। हालांकि आपको किसी भी तरह के तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ज्यादा दबाव में काम करेंगे तो उसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इस दौरान आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करने वाले हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी पुरानी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। इस दौरान काम का बोझ कम रहेगा और आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस अवधि में आप छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं इसके बाद का समय आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इस दौरान मीटिंग्स का सिलसिला चलता रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करते रहें। आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती हैं। व्यापारियों को काफी भागदौड़ के बाद अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहे। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लकड़ी और लोहे के कारोबारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप किराना, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को भी इस दौरान अपनी मेहनत का अच्छा फल उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, साथ ही आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्ते में खटास आ गई है तो अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बात साझा करें। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको हाथों या पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो इस दौरान बढ़ता हुआ घरेलू कलह आपकी मानसिक शांति भंग कर सकता है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस अवधि में आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को भी इस अवधि में कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान वाहन का प्रयोग आप काफी संभलकर करें, खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: बुधवार



Click it and Unblock the Notifications











