Weekly Horoscope ( February 26 to March 4): इन राशियों को मिलेगी इस हफ्ते अपार सफलता, खुलेंगे तरक्की के द्वार

इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे और आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:8

शुभ दिन:शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनों के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस अवधि में आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आपको चोट चपेट लग सकती है। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:11

शुभ दिन:बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन इसके बाद का समय कुछ बेहतर साबित होगा। अपनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय गुजारेंगे। हो सकता है आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप खुद का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने के संकेत मिल रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए औसत रहेंगे।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:2

शुभ दिन:रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस हफ्ते आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए यह समय उचित नहीं है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, साथ ही आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस भी ले ली जाए। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:12

शुभ दिन:सोमवार

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे और आपको काफी बेचैनी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खुद पर काबू रखें। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। इस हफ्ते आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में भारी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:4

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश न करने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जा सकती है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ विनम्रता से पेश आएं। आपका रूखा व्यवहार उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस अवधि में अपनी सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ दिन:शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बातें आपको काफी डिस्टर्ब कर सकती है। ऐसे में किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप अपने मन की बात किसी करीबी से साझा करें। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि संभव है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:20

शुभ दिन:सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बेहद रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आप शादी के बंधन में बंधने का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बेहद सुखद रहेगा। आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ दिन:शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। माता की ओर से लाभ संभव है। आज उनके आशीर्वाद से आपका कोई काम पूरा हो सकता है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अपने करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्द ही आपके काम की शुरुआत हो सकती है। व्यापारियों को इस अवधि में छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप निवेश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:11

शुभ दिन:गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस अवधि में आपको मौज मस्ती के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी मैं दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से अधिक खर्च न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ दिन:शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस अवधि में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच बहसबाजी होगी। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान सेहत का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:15

शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आ सकती है। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह बहुत ही खास गुजरेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो इस दौरान आप कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें। इसके अलावा आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ दिन:मंगलवार

Story first published: Sunday, February 26, 2023, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion