Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं
साप्ताहिक राशिफल 28 फरवरी से 6 मार्च : जानिए किस राशि के लिए ये सप्ताह लाएगा शुभ समाचार
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानिए आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन कौन से बदलाव आएंगे और क्या आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। जानिए मार्च का यह पहला सप्ताह किन राशियों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगां।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप सोच समझकर अपनी आर्थिक योजनाएं बनाएंगे तो आपको उसी अनुरुप परिणाम भी मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह नुकसानदायक साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरा समय बिताएंगे। घर में शांति रहेगी और परिजनों के एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी। स्वास्थ्य के मामले यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:12
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार इस अवधि में आप कड़ा परिश्रम करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। हो सकता है इस हफ्ते आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लें। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए काफी खर्चीला रहेगा। इस अवधि में घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा सप्ताह के अंत में आपके पैसे चोरी या गुम हो सकते हैं। सेहत के मामले में यह सप्ताह ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:23
शुभ दिन:शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर बात पैसों की करें तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले सावधानी से लेने की जरुरत है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो अच्छा होगा। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान दोस्तों के साथ भी आप मजेदार समय बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं ताकि आप दोनों का प्रेम और गहरा हो जाए। आपको एक दूसरे को फिर से समझना होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। इस अवधि में मन में संतोष का भाव रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आपका अड़ियल स्वभाव आपके लिए नई परेशानियां खड़ी कर सकता है। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की सलाह दी जाती है और सभी के साथ प्यार से पेश आना होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस अवधि में आपको एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आपके काम की खूब तरीफें भी होगी। वहीं व्यापारियों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में रुक सकता है। पैसों की बात करें तो अगर आपने उधार लिया है तो इस दौरान उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे। इससे आपका बोझ काफी हद तक हल्का होगा। सेहत का मामला इस दौरान ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)
इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। अनावश्यक बहसबाजी करके आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही इससे आपके घर का माहौल भी बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप शांति बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में किसी करीबी मित्र के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। काम से जुड़ी छोटी छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के भी कठिन कार्य सरलता से पूरे होंगे। आर्थिक तौर पर इस अवधि में कुछ सुधार संभव है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ दिन:गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपका तनाव कम होगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार के साथ भी यह समय काफी अच्छा गुजरेगा खासतौर पर जीवनसाथी का साथ पाकर आपको काफी खुश रहेंगे। इस अवधि में माता पिता के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी बातचीत हो सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान दफ्तर में आज आप अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर होगा। हो सकता है आप पर कार्यभार अधिक रहे। इसके अलावा सहकर्मियों की बुराइयां करने और उनकी गलतियां निकालने की भूल न करें अन्यथा आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य का मामला मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:16
शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और पढ़ाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आप पढ़ाई के साथ अपनी रुचियों पर भी ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते बड़ा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपको कोई बड़ा आर्डर मिले जिससे आपके कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही आपके काम की चर्चा हर ओर होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगो को इस दौरान कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। इस हफ्ते आपके प्रदर्शन में गिरावट संभव है। उच्च अधिकारी आप से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपको अपनी लापरवाही का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको काफी दुखी कर सकता है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:33
शुभ दिन:शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)
इस अवधि में आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी और छोटी छोटी बातों पर आपका गुस्सा भड़क सकता है। मन अशांत रहने से आपका किसी भी काम में आपका ध्यान नहीं लगेगा। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं और न ही उन पर किसी भी बात का दबाव डालें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपके लंबित कार्यों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। साथ ही आपकी गति भी काफी धीमी रहेगी। बेहतर होगा आप अपने सभी काम तेजी से पूरे करने का प्रयास करें नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन संभव है। हालांकि जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा। सेहत आपकी कुछ गड़बड़ रहेगी। इस दौरान आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:24
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा विशेष रूप से नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। मुमकिन है आपके क्षेत्र से जुड़े और उच्च पद पर कार्यरत लोगों से आपकी मुलाकात हो और आपको कई अच्छी और फायदेमंद जानकारियां भी मिले। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में कोई उलझा हुआ कोई व्यावसायिक मामला सुलझने के आसार है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा और आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कम प्रयास में अच्छा धन कमा पाएंगे। इ प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही रोमांटिक रहेगा। कामकाज की बात करें दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन से आप वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। साथ ही आपके सहकर्मी भी आपकी खूब तारीफ करेंगे। इस अवधि में कार्यस्थल पर आपकी छवि काफी मजबूत रहेगी। इस दौरान घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी माता आपसे काफी नाराज रहेंगी। मुमकिन है उन्हें समझना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हालांकि सप्ताह के अंत में परिस्थिति में कुछ संभव है। सेहत के प्रति लापरवाही न करें खासतौर पर अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती है। हो सकता है दफ्तर में बॉस का बर्ताव आपके प्रति ठीक न रहे। साथ ही वे आपके प्रदर्शन से नाखुश रहें। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। आप सकारात्मक रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि इस अवधि में किसी से आपकी कहासुनी होती भी है तो आप समझदारी से मामले को निपटाने का प्रयास करें अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों का समर्थन मिलेगा विशेष रूप से बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ ये सात दिन बहुत ही खास गुजरेंगे। पैसों की बात करें अपनी मेहनत से कमाएं हुए धन को नष्ट न करें बल्कि अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रेम जीवन में नीरसता रहेगी। कई प्रयासों के बावजूद भी इस अवधि में आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। इससे आपके बीच तनाव संभव है। अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिजनों के साथ यह समय प्यार और आनंद में गुजरेगा। इस अवधि में आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे और ढेर सारी मौज मस्ती भी करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को इस हफ्ते किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ दिन:सोमवार



Click it and Unblock the Notifications











