For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (February 5 to February 11): वृषभ राशि वालों की होगी इस हफ्ते बड़ी तरक्की

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के सिलसिले में इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको एक दूसरे को जानने का एक बार फिर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रूके हुए धन की प्राप्ति न होने से इस अवधि में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो कोट कचहरी का कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। इस अवधि में धन हानि के भी संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही ही भाग्यशाली रहेगा। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो इस दौरान उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते काफी संभलकर रहना होगा। खासतौर पर कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में चल रही है राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा। इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन:रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस दौरान आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। साथ ही इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। इस दौरान आप भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। अचानक सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों का कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। इस दौरान आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुसार फल मिल सकता है। इस अवधि में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप पहले ही अपना बजट तैयार कर लें। जीवनसाथी के साथ यह समय आनंद में गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:26

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होगा और आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का मौका आपको मिल सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव आ सकता है। आपके प्रिय इस अवधि में आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस दौरान आपकी यह परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन:बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। कामकाज से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। इस दौरान आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आएगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप समय रहते नहीं संभलेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपकी कई योजनाओं में बाधाएं आएंगी। इस अवधि में किसी करीबी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। स्वार्थी लोगों से आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। यदि आप आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस दिशा में किया हुआ आपका प्रयास सफल हो सकता है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास और यादगार रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो इस अवधि में उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव आपको काफी परेशान कर सकता है। इस अवधि में मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और मेहनत करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा उधार लेन-देन से भी बचें। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी आ सकती है। आप पुरानी सारी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना और योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े झंझट करने से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग होगी। साथ इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको मनचाहा फल मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका बड़ा नुकसान हुआ है तो आप के नुकसान की भरपाई हो सकती है। इस अवधि में आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। एक दूसरे के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन:गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal For February 5 to February 11, 2023

What does your weekly horoscope February 5 to February 11, 2023 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, February 5, 2023, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion