साप्ताहिक राशिफल 7 से 14 फरवरी: इन 5 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह बेहद रोमांटिक

आने वाले सात दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाले हैं, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण घर में कलह हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो बाहरी लोगों की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। छोटे मोटे खर्चे संभव है। यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस समय जरा सी भी लापरवाही आपके परीक्षाफल पर बुरा असर डाल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अगर आप जॉब बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा परिणाम देने वाला साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रखने का प्रयास करें। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान मांसपेशियों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आपको ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके पार्टनर के साथ विवाद बढ़ सकता है। आपके बीच की साझेदारी भी खत्म हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के कड़क रवैया का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप काम के प्रति लापरवाही न करें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। सप्ताह के अंत में संतान की शिक्षा को लेकर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी संगति का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कुसंगति आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह सप्ताह शांति में गुजरेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस दौरान आपको कोई प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन और आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप अपने पिता और बड़े भाई की सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी स्थिति सकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। हालांकि आप जो भी फैसला लें बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने परिजनों से बात करने के लिए यह समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। यदि आपने कोई बड़ा कर्ज लिया है तो इस अवधि में उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। सप्ताह के अंत तक आप कुछ कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आपको तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। क्रिएटिव लोगो के लिए विशेष रूप से इस अवधि में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में वाद विवाद बढ़ने की आशंका है। आपका कड़क रवैया परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस हफ्ते आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रेम में वृद्धि होगी और आप अपने रिश्ते को भी आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आने वाले दिनों में अगर आप आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही के कारण अपने गिरावट की आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं और नए कारोबार के लिए लोन लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा ऋण लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। साथ ही माता-पिता की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। हालांकि जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को भी मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य के लिए तो इस दौरान आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने जरूरी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट आप संभाल कर रखें। उनके गुम होने की आशंका है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी के वजह से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में कोई बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपनी वाणी और व्यवहार का का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण घर में कलह होने की आशंका है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप नरमी से पेश आने की कोशिश करें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर इस दौरान कोई बड़ी चिंता आपको सता सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है अन्यथा इस दौरान आपकी सेहत पर भारी गिरावट संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपको अपने गुरुजनों और बड़ों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपने हाल ही में कोई परीक्षा दी है और उसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपका हर काम बिना किसी रूकावट के पूरा होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति प्रतिकूल नज़र आ रही है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मानसिक तनाव बढ़ने से इस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट न करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। खाने पीने की चीजों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने के आसार हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के साथ बहसबाजी से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात हो सकती है लेकिन मध्य में कामकाज की व्यस्तता के कारण आपकी मुलाकात संभव नहीं हो पाएगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस राशि के उक्त रक्तचाप के मरीज ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपको पुराने किसी निवेश का अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। बैंक में कार्यरत जातकों के प्रमोशन की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो जाएगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो परिजनों से बात करने के लिए यह समय अच्छा है। आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। इस दौरान कई ऐसे मामले आपके सामने आ सकते हैं जिनसे निपटना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। पैसों से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। इस अवधि में पैसों की तंगी के कारण आपकी कई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। वित्तीय तौर पर मजबूती पाने के लिए आपको कुछ अलग सोचना होगा। हालांकि गलत या शॉर्टकर्ट रास्ते अपनाने की सोच से भी दूर रहें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको कोई भी नया कारोबार करने से बचना होगा। यदि कोई व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता भी है तो आपको अभी उस पर कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपका स्वास्थ्य ज्यादा तनाव के कारण प्रभावित हो सकता है। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। आप अनिद्रा की समस्या से भी परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न ही करें तो अच्छा होगा। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण इस अवधि में आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आप अपना दिमाग ठंडा रखें और कुछ समय के लिए सारी चिंताओं को भूलकर शांति से अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह समय मिलाजुला रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आपके पेशेवर और निजी जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभ कमाने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। इस अवधि में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सकारात्मकता और कड़ी मेहनत आपको अपने सहकर्मियों से आगे रखेगी। आपका शानदार प्रदर्शन आपकी असली कीमत लोगों को बताएगा। आपके वरिष्ठ भी मानेंगे कि आप उनके लिए कितने जरूरी हैं। बात करते हैं पैसों की तो इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होने से आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस दौरान आप अपने रिश्ते में ठहराव महसूस करेंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा और भी मजबूत हो सकता है। इस हफ्ते सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप पर्याप्त आराम नहीं करेंगे तो आपका पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

Story first published: Sunday, February 7, 2021, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion