Latest Updates
-
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ
Saptahik Rashifal 1 To 7 January : जनवरी का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए लाएगा ढेर सारी खुशियां
साल का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए क्या नया लेकर आने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी, पारिवारिक जीवन, आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होंगी। तो आइए देखते हैं आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से काफी मुश्किल हो सकती है। इस अवधि में आपके महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। इस दौरान भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो पुराने किसी कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान कमजोर रहेगा। थकान और तनाव बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस दौरान व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ इस दौरान आप ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपके रिश्तो में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। एक बार फिर आपके बीच दूरियां कम होंगी और एक दूसरे को समझने का आपको फिर से मौका मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आप उनके साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई काम अधूरा न छोड़ें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ दिन:शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहना होगा। इस दौरान कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिल सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत में सुधार आ सकता है, लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ दिन:शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके काम पूरे हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। इस दौरान बड़े भाई के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप नया वाहन या कोई और कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। इस अवधि में आप अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे जिनके अच्छे नतीजे भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आपकी वेतन से जुड़ी समस्या का भी समाधान होने के भी आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपको माता या पिता की ओर से लाभ भी हो सकता है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपका तनाव बढ़ा सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में आपको संतुलित रहकर अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सप्ताह के अंत में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, खासतौर पर बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। हो सकता है आपका आर्थिक प्रयास विफल हो जाए, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:30
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों पर इस दौरान काम का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको काम के बीच में खुद के लिएऔर अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो हो सकता है इस अवधि में आपकी योजना कुछ आगे बढ़े। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस दौरा आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने से सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरी के दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो इस अवधि में आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह की शुरूआत चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। व्यापार विस्तार में कुछ बड़ी बाधाएं आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। बॉस के गुड बुक्स में आने के लिए आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही कार्यस्थल पर आप अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपको उतनी जल्दी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस दौरान आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो लापरवाही किसी गंभीर रोग का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार है। इस अवधि में आपको छोटा मोटा निवेश करने का मौका मिल सकता है। आप कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों का वर्क लोड कुछ कम हो सकता है। इस दौरान आप पर से लंबित कार्यों का बोझ कम हो सकता है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान घर में पैसों से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के मध्य में आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:46
शुभ दिन:बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय औसत रहेगा। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस अवधि में आपको अपनों की मदद से किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:18
शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, खासतौर पर यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो ज्यादा चिंता करने से बचें और आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ दिन: सोमवार



Click it and Unblock the Notifications











