For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( January 15- January 21): इन 5 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह बेहद शानदार

|

अपने आने वाले सात दिनों से सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं और परिवार के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए भी जाएं। पैसों के लिहाज से यह 7 दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इस दौरान आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म कर पाएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। परिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने वाली है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा और आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे। आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी जल्द आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान आप चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पिछले हफ्ते यदि आपका कोई कार्य अधूरा ही रह गया था तो इस हफ्ते आप उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत और बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ इस अवधि में आपको लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपकी लापरवाही महंगी साबित होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन:रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने के आसार हैं। इस दौरान आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार है। सप्ताह के अंत में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका अनियंत्रित क्रोध इस अवधि में आपको मुश्किल में डाल सकता है है। गुस्से की वजह से आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ने की संभावना है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो मुश्किल हो है। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़ों से सलाह जरूर लें। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा आपको कोई पुराना कर्ज परेशान कर सकता है। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:26

शुभ दिन: शुक्रवार

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको पुराने किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको शुभ समाचार मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आपको अपना व्यापार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। साथ ही आपकी आपसे समझ और बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का अच्छा ध्यान रखने की आवश्यकता है। छोटी सी भी समस्या होने पर उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन:बुधवार

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में अपने लिए तरक्की के नए रास्ते कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेंगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आपको बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को काम से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है। इसके अलावा इस अवधि में आप पर काम का बोझ भी बढ़ेगा। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपकी यह मेहनत जल्द ही आपको अच्छा परिणाम देगी। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के दबाव और चिंता की वजह से आपकी सेहत कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य में भारी गिरावट की वजह बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको बहुत के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों को इस हफ्ते मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय उचित है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस अवधि में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको धन कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप की स्थिति मजबूत होगी। इस अवधि में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही बॉस भी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आपके हाथ अच्छा बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन:गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal For January 15- January 21, 2023

What does your weekly horoscope January 15- January 21,2023 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, January 15, 2023, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion