Latest Updates
-
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान -
होली पर पकवान खाकर पेट में जमा हो गई है गंदगी, तो बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन -
Holi Bhai Dooj Katha: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाते हैं? जानें भ्रातृ द्वितीया की पौराणिक कथा -
Holi Bhai Dooj 2026 Wishes: माथे की टीका...इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को दें होली भाई दूज की शुभकामनाएं -
होली की रात शारीरिक संबंध बनाना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और पौराणिक मान्यताएं -
Holi 2026: होली में ज्यादा पी ली है भांग, तो नशा उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय -
क्यों जलाई जाती है होलिका और क्यों खेलते हैं रंग? जानें होली से जुड़ी 5 अद्भुत और प्राचीन पौराणिक कहानियां
Saptahik Rashifal (January 22- 28): मकर राशि वालों के लिए रहेगा ये सप्ताह बेहद रोमांटिक
अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। आइए देखते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों को इस हफ्ते को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको संभलकर रहना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। अगर आप व्यापारी हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह पहले उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके बीच के निकटता बढ़ेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिलने की के आसार हैं। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपके कारोबार में कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल इस अवधि में काफी तनावपूर्ण रहेगा। हो सकता है आप पर काम का बोझ भी अधिक रहे। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी बढ़ेगा। व्यापारियों को छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत या फिर बच्चों की शिक्षा दी पर काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई पुराना लंबा-चौड़ा बिजली चुकाना पड़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपके कार्यों में कई बाधाएं आ सकती हैं। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और आपको अपने फैसले लेने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह लेने की आवश्यकता है। साथ ही आपको सकारात्मक भी रहना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में आपके किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके बीच का भरोसा बढ़ेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है और दवाइयों पर काफी धन खर्च हो सकता है। मुमकिन है आप कर्ज या उधार भी लें। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में बहुत ही धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। हो सकता है उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपके प्रति ठीक न रहे। बेहतर होगा आप कड़ी मेहनत करें और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर सभी का दिल जीतने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से आपके किसी कार्य में रूकावट आ सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। पेशेवर जीवन की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटे-छोटे कई फायदे होंगे। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को खानपान में गड़बड़ी करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में आपको रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। वहीं व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। जरा सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। छोटी सी भी समस्या होने पर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों को सप्ताह के शुरुआत में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार आएगा और आप अपने काम पर आप ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। अगर आप व्यापारी हैं तो सप्ताह के अंत में आपको निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका दुगना फायदा आपको मिले। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। इस अवधि में पिता की ओर से लाभ संभव है। भाई बहन के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप खुले दिल से खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आप जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस अवधि में आप अपने पार्टनर के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा करेंगे। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दफ्तर में काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। क्रोध और अहंकार से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए यह समय औसत रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आप खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार होने वाली है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। साथ ही आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस अवधि में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। अगर आप व्यापारी हैं और विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस अवधि में आपके कारोबार में बढ़त होगी। साथ ही आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इस दौरान आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। अपने महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की सारी दूरियों को खत्म करने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं और आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप जल्दबाजी में उसे स्वीकार करने से बचें। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आप परिवार को पर्याप्त समय न दे पाएं। सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 17
शुभ दिन: मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications











