Weekly Horoscope (Jan 23-29): अर्थिंग मोर्चे पर इन 3 राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह बेहद शुभ

इस हफ्ते किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज को लेकर इस दौरान आप बहुत व्यस्त रहेंगे। इन दिनों आप अपने व्यापार को आगे बढ़ने के लिए खूब मेहनत करेंगे जिसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि कुछ समय के लिए आप तनाव में रहेंगे लेकिन जल्द ही आप पूरी सकारात्मकता के साथ वापसी करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा ज्यादा क्रोध का बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने प्रिय की गलतियों को नजरअंदाज करें और वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। प्रेम जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पैसों की बात करें तो दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। कामकाज की बात करें तो हो सकता है इस दौरान आपको पहले के मुकाबले अधिक परिश्रम करना पड़े लेकिन ध्यान रहे आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसका अच्छा फल आपको जल्द ही मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके किसी कार्य में बाधाएं आ रही है तो इस अवधि में उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आप किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। आपके बीच प्रेम का भाव बढ़ेगा और खुशियों में वृद्धि होगी घर में खुशी और उल्लास का वातावरण रहेगा। आपके माता-पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही ध्यान से अपने काम करने होंगे। यदि आप से छोटी सी भी गलती होती है तो वरिष्ठ अधिकारी कोई कड़ा कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें। इसके अलावा इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा और मानसिक रूप से आप काफी तनाव में रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपनी कोशिशें और बढ़ाने की जरूरत है ताकि आप अच्छा मुनाफा कमा सकें। आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे आपको इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में आपको शांति की कमी महसूस होगी। इस अवधि में आप ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आप परिवार को ठीक से समय नही दे पाएंगे। सेहत की बात करें तो इस दौरान ज्यादा काम करने की वजह से आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। इसके अलावा मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपकी आर्थिक स्थिति पर नजर डाली जाए तो इस हफ्ते आपको अनुकूल परिणाकी प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा अटके हुए धन के भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई कार्य आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा था तो यह समय आपके लिए राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आप का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपके वेतन में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। निजी जीवन में इस दौरान आपको कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव होंगे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। हालांकि यह परेशानियां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगी। अगर आप खुद का घर बनाने का सपना देख रहे हैं इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक कोई रोक उभर सकता है, इसलिए आप सावधान रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की बात करें तो इस दौरान आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी नियमित आमदनी बनी रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस अवधि में आप कोई भी आर्थिक लेन-देन नहीं करें तो अच्छा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपनी रफ्तार पर ध्यान देना होगा। मुमकिन है वरिष्ठ अधिकारी आपसे कुछ नाखुश रहें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। हालांकि अति आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी गलत फैसला न लें। इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होग। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपकी अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने सारे तनाव भूलकर आप इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे। इस अवधि में आपके पास खुद के लिए भी पर्याप्त समय रहेगा। बेहतर होगा आप इसका सदुपयोग करें और खुद पर ध्यान दें। यह समय परिजनों के साथ बहुत ही आनंद में बीतेगा। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। आपका गलत बर्ताव आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपको अपने पैसे वापस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। योग और ध्यान करते रहें, आपको इसका लाभ मिलता रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर ही रहें अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे, खासतौर पर दफ्तर में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी भी तरह के वाद विवाद या टकराव से बचें। अगर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं तो आपको और कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय ठीक रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू कर8ना चाहते हैं तो अपने पिता से सहायता जरूर लें। आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान आपकी आमदनी काफी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्चों को रोकने में आप असफल रहेंगे जो आप आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान छोटी मोटी समस्या आ सकती है, लेकिन कोई गंभीर परेशानी नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपकी पदोन्नति होने के आसार हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और भी आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान आप जो भी काम करें कानून के दायरे में रहकर ही करें। आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए इस समय आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का भी बसुनहरा मौका मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो इस हफ्ते आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी से मनमुटाव बढ़ सकता है। साथ ही ससुराल पक्ष से भी वाद विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते में चल रही समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस दौरान आप को कुछ राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 34

शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। अगर आप सरकारी विभाग में कार्यात है तो इस हफ्ते आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। व्यापारियों को अपने व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन मे तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से कलह हो सकता है। सेहत के मामले में यह समय ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और आपसी लगाव बढ़ेगा। सभी एक दूसरे का सम्मान करेंगे और घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हो तो जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेंगे। इस दौरान आप अपने भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप में से कुछ लोगों को प्रेम विवाह की सौगात दी मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को पर कार्यभार अधिक रहेगा और उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत में आप की मुश्किलें कुछ कम हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मधुमेह या हृदय रोगियों को इस दौरान काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव न लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है इस दौरान आप पर कार्यभार अधिक रहे और समय की कमी के कारण आप कुछ तनाव महसूस करें। यदि आप अपनी योजनाओं के अनुसार अपने सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, लोहा, लकड़ी आदि का व्यापार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आप की जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। इसके अलावा इस अवधि में आप घर में कुछ बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। इसके अलावा इस समय सोच समझकर ही खर्च करने में आपकी भलाई है। अगर कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही मेहनत करने वाला रहेगा। आपका बेहतरीन प्रदर्शन और सकारात्मकता आपको दूसरों से आगे रखेगी। इसके अलावा इस अवधि में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। बेहतर होगा आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को निराश न करें। व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं ताकि आप अपने कारोबार को और बेहतर बना सके। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान पैसों को लेकर घर में कुछ तनाव रहेगा। आपके लिए अच्छा होगा कि आप संतुलित व्यवहार करें। ज्यादा क्रोध करने से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत के नजरिए से देखें तो यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

Story first published: Sunday, January 23, 2022, 6:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion