Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Saptahik Rashifal 29 Jan - 4 Feb: फरवरी की शुरुआत में इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के य

आने वाले इस नए हफ्ते में आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं। अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आपको अपने कार्य पूरे करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। आर्थिक मामले में इस हफ्ते आपको काफी संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इस अवधि में आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ और कामकाज का दबाव आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:20
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही खास रहने वाली है। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी तरक्की तरक्की का सपना भी पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को हफ्ते की शुरुआत में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। सप्ताह के अंत में आपके हाथ अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:2
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले हफ्ते यदि आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए थे तो इस हफ्ते उनके पूरे होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस अवधि में उसके सुलझने के आसार हैं। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। साथ ही कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस हफ्ते आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ दिन:हरा

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यवसायिक योजनाएं गुप्त रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर आप एक दूसरे की मदद जरूर करें। सेहत में सुधार आने से इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ जाएगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन नष्ट हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आपकी पुरानी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगी। इस अवधि में आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:16
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। हालांकि अपना छोटा से छोटा व्यवसायिक फैसला भी आप बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर नौकरी छोड़कर आप खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित नहीं है। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको संभलकर रहना होगा अन्यथा इस दौरान आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने आस पास हो रही है गतिविधियों पर भी ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में कागजी अड़चन आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस अवधि में आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें अन्यथा सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन: मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। लंबे समय बाद आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट में चल रहा है तो इस दौरान उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। यदि इस अवधि में आप कोई भी फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर भी ध्यान देना होगा,
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम इस अवधि में आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाले हैं। छोटे-छोटे कई खर्चे हो सकते हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आप धैर्य से काम लें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अधिक परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आए लेकिन बावजूद इसके आप आगे बढ़ते रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही न करें। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज को लेकर इस दौरान आप काफी व्यस्त रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी, होटल या रेस्टोरेंट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा और इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:8
शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में आप किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। साथ ही छोटी-छोटी गलतियां करने से भी आपको बचने की आवश्यकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है और आपका नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए इस अवधि आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:22
शुभ दिन: शनिवार
Disclaimer: जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है और हमारा एकमात्र उद्देश्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी जानकारी और धारणा का अभ्यास या कार्यान्वयन करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











