Weekly Horoscope (Jan 30 - Feb 5): इस हफ्ते इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

अपने पूरे हफ्ते की सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते मेष राशि वालों पर काम का दबाव बना रहेगा साथ ही कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आगे बढ़ने का मौका आपको मिल सकता है। यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। हो सकता है इस हफ्ते आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ें ताकि आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर सकें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस हफ्ते आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह हफ्ता बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा। साथ ही परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। मुमकिन है आपके प्रिय आपसे किसी बात पर नाराज रहें। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए बड़ा ही व्यस्त रहने वाला है। घर हो या कार्यस्थल आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। इस अवधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने आर्थिक फैसले थोड़ा समझदारी से लें। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर खर्च न करें। इस दौरान काम के बोझ की वजह से आपको अपने लिए पर्याप्त समय न मिलें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। साथ ही खराब स्वास्थ के कारण आप असहज महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 45

शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप पर एक साथ कई सारी ज़िम्मेदारियां आ जाने से आपको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भटकाने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से आप संभलकर रहें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आप अपने प्रिय के प्यार में रंगे रहेंगे और अपने प्रिय के ख्यालों में डूबे रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस हफ्ते अतीत में लिया हुआ कोई गलत फैसला आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपका अधिकांश समय बेकार की चीज़ों में बर्बाद हो सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। साथ ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप फोकस करें। अपने समय का आप सदुपयोग करें नहीं तो बाद में आपके हाथ पछतावा लगेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपका अधिकांश समय खरीदारी और मौज मस्ती में जाएगा। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। साथ ही आपका स्वस्थ अच्छा रहेगा और आप अपने मनपसंद के व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस दौरान आपको काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आप सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मक विचारों से लबरेज़ रहेंगे। आपको अपने आर्थिक प्रयास में भी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने सभी जरूरी फैसले पूरी ईमानदारी और सोच समझकर लेंगे। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। अपनों की जरूरतों को पूरा करने में आप काफी धन खर्च करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते आपके रचनात्मक विचार दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपको कुछ गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पैसों को लेकर ज़्यादा फिक्र करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले बेहतर होगा आप आपने जीवनसाथी की भी राय जान लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे जिसका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। मुमकिन है आपको अपनी मेहनत का फल इस दौरान मिले। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें खासतौर पर अपने खाने पीने का ध्यान रखें नहीं तो आपको पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। पैसों को लेकर अगर कोई समस्या है तो इस दौरान आपकी इस परेशानी का अंत हो जाएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। आर्थिंक मोर्चे पर कुछ परेशानियां आ सकती है। ज्यादा खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही पैसों के मामलें में फैसले सोच समझ कर लें। इस दौरान आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। जहां कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 38

शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस हफ्ते आप कुछ अलग करने के मूड में रहेंगे। आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। व्यापारियों को अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ स्वार्थी लोगों से और अपने मतलब के लिए आपका फायदा उठाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 13

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपकी कुछ बेवजह की मांगे आपके परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकती हैं। बेहतर होगा आप उनके नज़रिये से भी समझने की कोशिश करें। इस दौरान अतिरिक्त काम का बोझ आपको थका हुआ और बेझिल महसूस करा सकता है। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पैसों की तंगी के कारण आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: रविवार

Story first published: Sunday, January 30, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion