For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (Jan 9-15): इन राशियों के लिए ये सप्ताह लेकर आएगा कुछ नई उम्मीदें

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिले तो आप निराश न हो। खुद पर भरोसा रखें, जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। इन समस्याओं का सामना अगर आप डटकर करेंगे तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी आसानी से दूर हो जाएगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचने की कोशिश करें यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं तो इस हफ्ते उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आपकी चिंता भी बढ़ती नज़र आ रही है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। इस दौरान परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे और आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस दौरान माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा है तो सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल इस दौरान आप अपनी सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। सेहत की बात करें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। इसके अलावा इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसलों ले सकते हैं जो आने वाले समय में काफी लाभदायक साबित होंगे। यदि लंबे समय से आप किसी पारिवारिक कर्ज को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस अवधि में आप अपना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत करने की ओर इशारा कर रहा है विशेष रूप से यदि जल्द ही आप कोई परीक्षा देने वाले हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापारियों को निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा विशेष रूप से भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार गुजरेगा। सप्ताह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 35

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। यह बदलाव आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है खासतौर पर विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वालों के लिए यह समय ठीक नहीं रहेगा। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है इसलिए आप ज्यादा चिंता करने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हो सकता है घर के कुछ सदस्य आपसे नाराज रहें। यदि आप अपने रिश्तों में मिठास चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने बर्ताव में नरमी लानी होगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। सेहत के लिए आज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव न डालें। आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है जितना आपका काम।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। इस अवधि में यदि आप कोई आर्थिक लेन देन करते हैं तो सावधानी से करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारी आपके काम से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे खासतौर पर अगर आपका काम प्रोपर्टी से जुड़ा है तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज भी करें। ऐसे में आपको खुलकर उनसे बातचीत करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। लंबे समय से मन में दबी हुई आपकी कोई इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। लम्बे समय से अटकी हुई आपकी कोई योजना आगे बढ़ सकती है और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। कामकाज की बात करें तो इस दौरान काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जो भी जिम्मेदारी आपको सौंपी जाए उसे पूरी ईमानदारी से पूरी की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर आप कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। अगर आप लोहा, लकड़ी, सोना चांदी या खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। छोटे से छोटे काम को पूरा करने के लिए भी आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आलस्य से बचें और मन लगाकर अपना काम करें। व्यापारियों को इस हफ्ते कुछ खास सफलता नहीं मिल पाएगी। लाभ कमाने का मौका आपके हाथ से निकल सकता है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा इस दौरान दूर होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करें। आपके सुंदर भविष्य का सपना पूरा हो सके। आर्थिक तंगी के कारण इस दौरान आपके कई काम अधूरे रह जाएंगे। अगर आप कर्ज लेने का सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेना होगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान शांति बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेंगे। मानसिक तनाव के कारण शारीरिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन में इस दौरान कई चुनौतियां आ सकती हैं। परिजनों के साथ टकराव संभव है। बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके कड़वे बोल आपको अपनों से दूर कर सकते हैं। इस दौरान पिता का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते आपको जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान समय का अधिक ध्यान रखना होगा। यदि तय समय पर अपना काम पूरा नहीं करते हैं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते कुछ राहत मिल सकती है। काफी प्रयासों के बाद धीमी गति से ही सही आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में सुख सुविधाओं पर आप काफी खर्च कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी और उनकी सफलता से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बहसबाजी में न पड़े। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो गुस्से से नहीं बल्कि प्यार उन्हें समझाने की कोशिश करें। दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा खुलकर बात करने से बचें अन्यथा कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर है तो इस अवधि में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान आप जमकर मेहनत करेंगे। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। साथ ही आपका कठिन परिश्रम सफल होगा और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव संभव है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी और आप तनावमुक्त रहेंगे। इस दौरान आप अपने जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में काम की वजह से आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इस दौरान आप यात्रा करते हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आप अपने विरोधियों से आप सतर्क रहें अन्यथा वे आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कोई नई डील पक्की करने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। वैवाहिक जीवन में इस दौरान तनाव बढ़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ राहत देकर आ सकता है। इस दौरान परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको कोई एलर्जी हो सकती है। आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं और और वेतन को लेकर कोई समस्या हो रही है तो अपने बॉस से बात करने के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप पर वर्क लोड भी अधिक रहने के आसार है। वहीं सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अच्छा यही होगा कि आप दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि पिता को स्वास्थ्य को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस अवधि में उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जातक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आप को गले में इंफेक्शन आदि हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: रविवार

09 January 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान कामकाज में आपका मन कुछ कम लगेगा और आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि काफी प्रयासों के बाद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास कुछ डगमगा सकता है। अगर आप कुछ बदलाव चाहते हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। यदि आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो बेहतर यही होगा कि आप कुछ समय का ब्रेक लें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। इसके अलावा आपको अपनी कमजोरियों पर भी ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहेगा। जिस आर्थिक मुनाफे की आप उम्मीद कर रहे हैं हो सकता है वह कुछ समय के लिए अटक जाए। जीवनसाथी के साथ इस दौरान कोई गलतफहमी हो सकती है लेकिन सप्ताह के अंत तक आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में इस दौरान आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Weekly Rashifal For January 9 to January 15, 2022

What does your weekly horoscope January 9 - January 15, 2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion