For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जुलाई: मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए रहेगा यह सप्ताह बेहद शुभ

|

इस हफ्ते किन राशियों की जीवन में खुशियां देंगी दस्तक और किस्मत किसका लेगी और इम्तिहान। अगर आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम है आपका सप्ताहिक राशिफल। आइए जानते हैं यह नया सप्ताह आपके लिए क्या लेकर आएगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते घरेलू जीवन की परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए तनाव से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपको कुछ समझौते भी करनी पड़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अहंकार का त्यागकर समझदारी से मामले को समझने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बुलंदी पर होगा और आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी बड़े क्लाइंट की मदद से आपका कुछ फायदा हो सकता है। आपको कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। पैसों को लेकर इस हफ्ते आपकी चिंता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान सचेत रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रह सकते हैं। इस दौरान किसी अज्ञात भय के कारण आपको मानसिक अशांति की अनुभूति होगी। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए भी यह समय प्रतिकूल रहेगा। काफी प्रयासों और कठिन संघर्ष के बावजूद आपको अच्छा फायदा नहीं मिल पाएगा। इस दौरान अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ती नजर आए तो आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ दिन: बुधवार

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो पूरी मेहनत और ध्यान पूर्वक अपने कार्य करें। आपके परिश्रम और शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस दौरान उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता के साथ रिश्ते में सुधार आने से घर का माहौल एक बार फिर खुशनुमा हो जाएगा। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों का सम्मान करें और उनकी बातों को गंभीरता से लें। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक होती रहेगी। इस तरह बात बात पर एक दूसरे के साथ टकराव से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक सावधान रहना होगा। अपना और अपने पूरे परिवार का ख्याल रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों को इस हफ्ते मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे रहेंगे। इस दौरान आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। निजी जीवन हो या पेशेवर आप अपनी हर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी ओर सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान अचानक आपके कार्यों में बड़ी बाधाएं आएंगी जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। व्यापारियों को भी अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप सतर्कता नहीं बरतेंगे तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। इस अवधि में आप अपनी किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ यह समय शांति से गुजरेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और आप दोनों के बीच का तालमेल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए ठीक रहेंगे। इस दौरान आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: शनिवार

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इससे आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपकी लापरवाही के कारण इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके तीखे बोल दफ्तर में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। हालांकि आपको अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो अपनी वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के पक्ष को समझना होगा। इस तरह उन्हें नजरअंदाज करके आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको अपने प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आश्चर्यजनक रूप से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। आपके पिता या कोई करीबी मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी जीत का जश्न अपने पूरे परिवार के साथ मनाएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। आप दोनों के बीच निकटता बढ़ेगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन या थायराइड की शिकायत है आपको अपना पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान यदि कुछ परेशानियां आती हैं तो उससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई रहेगी। जल्द ही सारी अड़चनें दूर होंगी और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते कार्यभार अधिक रहेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें और एक बेहतर योजना के अनुसार उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इससे आप पर दबाव ज्यादा नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय ठीक ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। आप अपनी ओर से कोशिश करते रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। इस दौरान परिजनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आदत के कारण आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। अच्छा यही होगा कि आप इस तरह की बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप खुद पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो छोटी मोटी शारीरिक समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस दौरान आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपकी कठोर वाणी आपके बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकती है। इसका प्रभाव आपके निजी और पेशेवर जीवन पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का अधिक ध्यान रखें। आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते उच्च अधिकारी आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आवेश में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह तनाव से भरा रहेगा। इस वैश्विक महामारी के कारण आपकी पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसे पूरा करने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने गुरुजनों की सलाह लेते रहें। इस दौरान आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। इस वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 41

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आएगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके कार्यों में कुछ बाधाएं आ रही हैं तो इस हफ्ते उसके दूर होने से आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। इस अवधि में आपका करियर एक नया मोड़ लेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। इस हफ्ते घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप घर के बड़े बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपको सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। हालांकि अगर आप नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय उचित नहीं है। आपकी लगातार मेहनत और कोशिशों का नतीजा इस दौरान आपको मिल सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मेहनत और रचनात्मकता से काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों को इस हफ्ते काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आप अपने बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा समय निकालने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए आप उनसे खुलकर बातचीत करें। मुमकिन है आप दोनों के बीच का तनाव खत्म हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आप काफी प्रसन्न और तनाव मुक्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। इससे आपका रुतबा बढ़ेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई बड़ा काम भी सौंप सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप मेहनत करने में पीछे न हटें। व्यापार में आपको लाभ होगा और आप अपनी आय से भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा पहले ही तैयार कर लें ताकि आप आर्थिक संकट से बचे रहें। पिछले कुछ समय से यदि आपके घर में तनाव चल रहा है तो इस हफ्ते उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: मंगलवार

आज का राशिफल 13 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

काफी प्रयासों और मेहनत के बावजूद भी यदि आपको कामकाज के मोर्चे पर अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है। अपने नए विचारों का प्रयोग करें और मन लगाकर अपना काम करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा आपको घाटे का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। इस दौरान घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो मामला काफी आगे बढ़ सकता है। आपका गलत रवैय्या आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ ठीक से बर्ताव करें और अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें। आपको अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ ज्यादा ही रूखापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आप अपने बीच की खटास को खत्म कर सकें। इस हफ्ते छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: रविवार

English summary

Weekly Rashifal for July 12th to July 18th

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for July 12th to July 18th predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Desktop Bottom Promotion