साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई: इस हफ्ते इन 3 राशियों को रखना होगा अपनी सेहत का अधिक ध्यान

अपने साप्ताहिक राशिफल से जानें अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी सभी जानकारियां। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या आपको अपनी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा और बनेगा आपका जीवन खुशहाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत होने से भी फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इस हफ्ते यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के अंत में घर में कुछ मेहमानों के आने से घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि कठिन परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखें और सूझबूझ से ही अपनी सारी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस हफ्ते एक साथ आपको कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आपको स्वयं के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। इस दौरान आप अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 13

शुभ दिन: गुरुवार

आज का राशिफल 20 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विदेशी कंपनी में कार्य करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। पिछले कुछ समय से यदि आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही थी तो इस दौरान आपकी मेहनत सफल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आर्थिक लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हिसाब किताब में कुछ गड़बड़ी के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। काफी कड़े संघर्ष के बाद इस अवधि में आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए मिलेजुले रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस अवधि में आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 38

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस हफ्ते आपको अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान देने की का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि आपको जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार, इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पूरी हिम्मत और ईमानदारी से अपना काम करते रहेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। आपकी सकारात्मकता जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को रोकने के लिए इस अवधि में कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। सप्ताह के अंत में आप अपनी सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों को कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा लेकिन इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का फल भी मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपकी वेतन में भी वृद्धि की खुशखबरी आपको मिल सकती है। वहीं लॉकडाउन की वजह से व्यापारियों को जो नुकसान उठाना पड़ा था उसकी भरपाई करने का कोई बेहतरीन मौका इस सप्ताह मिल सकता है। निजी जीवन में भी इस दौरान सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस हफ्ते घर में उनकी शादी की बात चल सकती है। परिजन कुछ अच्छे प्रस्तावों पर भी गौर कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार पर खूब खर्च करेंगे। आप अपने घर के लिए किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान आपको बेवजह घर से निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो बेहतर होगा आप अपने मन की सुनें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं, यह आप भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आपको अपना काम बहुत ही इमानदारी से करना होगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। इसमें आपका ही फायदा है। अगर आप रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने प्रिय के साथ मिलकर अपने वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए। इस समय आप दोनों को एक दूसरे की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो इस दौरान अगर आपको अनिद्रा की समस्या आती है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। यदि आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलेगी तो इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। आपके कामकाज की बात करें तो यदि आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो इस दौरान आपको काम से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा अच्छी वापसी कर सकते हैं। अगर आप तनाव में रहकर काम करेंगे तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। बेहतर होगा आप पहले ही अपने पूरे हफ्ते का बजट तैयार कर लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस हफ्ते आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस अवसर का लाभ उठाएं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना काम करें। ग्रहों की स्थिति बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक परेशानी के कारण आपकी योजना अटकी हुई है तो इस अवधि में आपकी समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में इस हफ्ते स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है जिससे ज्यादातर समय माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। ज्यादा तनाव के कारण आपकी माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो इस दौरान आपको ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सफलता हासिल करने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहने की जरूरत है। इस तरह तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब अस्थायी है। आपकी ये समस्याएं जल्द ही दूर होंगी। पैसों के मामले में इस दौरान आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखाजोखा ठीक से रखें। बड़ा उधार लेने से भी आपको बचना होगा। सप्ताह का मध्य आपके लिए ठीक रहेगा। इस दौरान आपका कोई कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर का माहौल अधिकांश समय अच्छा रहेगा। यदि छोटे भाई या बहन के साथ कोई गलतफहमी चल रही है तो इस अवधि में एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: गुरुवार

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज को लेकर इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरी करने वालों पर कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी रहेगी। ऐसे में आपको अच्छी प्लानिंग से सभी काम करने होंगे। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में हैं तो इस अवधि में आपको किसी बड़ी परेशानी से दो चार होना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको कुछ बड़ा करने से बचना होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए बेकार की बातों में इसे नष्ट न करें बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करते रहें। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। मन में असंतोष का भाव रहेगा और भावनात्मक रूप से आप विचलित महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति इस दौरान ठीक नहीं रहेगी। आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल इस दौरान सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता न करें। इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 45

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

एक ओर जहां आपको इस दौरान कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराश लगेगी। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जोश में आकर कोई भी गलत फैसला न लें। छोटे व्यापारियों को इस समय धन संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपका काम अच्छा चलेगा और आपको आर्थिक फायदा भी मिलेगा। वहीं नौकरी करने वालों को इस हफ्ते अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप आसानी से अपने काम कर पाएंगे। इस अवधि में आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिस कारण लोगों से आपका झगड़ा भी हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपना व्यवहार ठीक रखें ताकि आपकी मानसिक शांति बनी रहे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही रुकावट दूर होने से पढ़ाई में आपका मन लगेगा। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं है। तनाव के कारण आप अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से नौकरी करते हैं तो अपने प्रदर्शन से आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। मुमकिन है आप अपने किसी फैसले को लेकर काफी दुविधा में रहेंगे। बेहतर होगा आप सोच समझ कर निर्णय लें। अपनी मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे ताकि नए विचारों का आपको भरपूर लाभ मिले। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। यदि घर बैठे आप बोर हो रहे हैं तो कुछ नया सीखने के लिए यह समय बढ़िया है। ऑनलाइन आपको कई बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: गुरुवार

Desktop Bottom Promotion