For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( June 24-July 30): यह सप्ताह इन राशियों के लिए लेकर आएगा नए और सुनहरे अवसर

|

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी आपकी चिंता दूर होगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। अगर बात आपके काम की करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। इस अवधि में आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं। कामकाज को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको मनचाहा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के अंत में संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। यदि मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार आने से आप बेहतर महसूस करेंगे। इस अवधि में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:6

शुभ दिन:शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। दफ्तर में यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाती है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। इस अवधि में आपका कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के भी आसार है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में लिए गए व्यवसायिक फैसलों के अच्छे नतीजे भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है या फिर आपके नए दोस्त भी बन सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर हो सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए ठीक रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए मुश्किलों भरा रह सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के बीच में अटकने से आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या हो सकती है। इस दौरान आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:9

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। हालांकि आने वाले समय में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। बेहतर होगा इसके लिए आप पहले से ही तैयार रहें। आप मेहनत करने से जी न चुराएं तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस दौरान आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवधि में उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:22

शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि कुछ समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की जरूरत है। अच्छे खान-पान के साथ आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेंगे। इस अवधि में आप पर अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। हालांकि इसके लिए आपको गलत और शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपका तनाव काफी कम होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आपका आपसी लगाव बढ़ेगा, साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:14

शुभ दिन:सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना कानूनी मामला आपको परेशान कर सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपके कामकाज में तेजी आएगी। इस दौरान यदि आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन करते हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपका मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मुंह या गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:10

शुभ दिन: गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं, साथ ही बॉस का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम न उठाएं तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहने के आसार है। यदि आपके बड़े आपको कुछ सुझाव देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप ज्यादा लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ दिन:रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको अपनों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके लिए यह समय बहुत ही यादगार साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस दौरान आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे, साथ ही आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:18

शुभ दिन:मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके अपनों को आपके उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपनी सूझबूझ से आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के खुशियों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। आपके पार्टनर का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पैरों में दर्द, सूजन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:29

शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको डॉक्टर और अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इस दौरान आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लगने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच अनबन हो सकती है। घरेलू कलह का बुरा असर आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अधिक भागदौड़ और तनाव के कारण इस दौरान आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक:18

शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपके कामकाज में तेजी आएगी, साथ ही आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं। हालांकि उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय की मदद से इस अवधि में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही से जल्द आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:7

शुभ दिन:मंगलवार

English summary

Weekly Rashifal For July 24 to July 30 July, 2022

What does your weekly horoscope July 24 to July 30 2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion