Latest Updates
-
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं
साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त: जानें किन राशियों को मिलेंगे इस हफ्ते अच्छे नतीजे
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। इससे आप आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति आपके लिए क्या इशारा कर रही है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस दौरान छोटी छोटी खुशियां भी आपके लिए यादगार बन जाएंगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और सोचे हुए कार्य को भी पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। आप नौकरी करते हैं तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें, इसमें आपका ही फायदा है। वहीं व्यापारियों को सप्ताह की शुरुआत में अच्छा फायदा मिल सकता है। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके विवाह की बात जोर पकड़ सकती है। आपके जीवनसाथी की तलाश इस अवधि में खत्म हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आप किसी आश्चर्यजनक आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। किसी छोटे काम के बनने से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। इस दौरान पैसों से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का भी समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अपने पिता की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं है। आपके रवैये से वो काफी नाराज रह सकते हैं और इससे आपके बीच कड़वाहट भी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों के विचारों को महत्व दें और उनका सम्मान करें। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपना कड़ा परिश्रम जारी रखें। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का आपको भरपूर फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप शराब, सिगरेट, गुटका का सेवन करते हैं तो आपको जल्द से जल्द इन आदतों को छोड़ना होगा। ग्रहों की स्थिति किसी गंभीर रोग की तरफ इशारा कर रही है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस दौरान मानसिक रूप से आप ज्यादा अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को भी मिल सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और कोई ऐसा काम न करें जिससे आप खुद का ही नुकसान करा बैठें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अविश्वास आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ा रहा है। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो एक दूसरे को एक बार फिर से समझने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर स्थिति प्रतिकूल रहेंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों और बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। वाद-विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको सफलता न मिले लेकिन आप हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। इस अवधि में आपके खर्चे भी कुछ कम होंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको मानसिक तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मसला हल हो सकता है और आप राहत की सांस लेंगे। इसके अलावा परिजनों के साथ भी यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ रहा है। साथ ही आप मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए इस दौरान सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आप इसी तरह मन लगाकर और मेहनत से काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी कोई बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें। यदि आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो इस समय इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 35
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप चाहें तो इसे बेहतर बना सकते हैं इसके लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके निजी जीवन की तो इस दौरान घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। आपको समझना होगा की लड़ाई झगड़े से किसी का फायदा नहीं होता है। इससे आप अपने घर की शांति तो भंग करेंगे ही, साथ ही अपनी मानसिक शांति भी खो बैठेंगे। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में चल रही लगातार परेशानियों से इस दौरान आपको छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने से आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां एक बार फिर लौट आएंगी। इस अवधि में आपको धर्म और कर्म दोनों को ही महत्व देना होगा। कामकाज के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि इस दौरान आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप पीछे न हटे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस दौरान आपके जीवन में कुछ हलचल सी मची रहेगी। निजी जीवन हो या पेशेवर कुछ अनचाहे बदलावों के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में अपने आप ही सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। लंबित पड़े कार्यो को लेकर आपको अपने बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय कुछ चीजें ऐसी होंगी जो आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। ऐसे में आपका काम प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। पैसों की बात करें तो अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप लापरवाही करते हैं आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपकी व्यस्तता है कुछ बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप अपने इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो हफ्ते के अंत में आपकी तरक्की की खुशखबरी आपको मिल सकती है। ऐसे में आप मन लगाकर काम करें और अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करें। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारियों को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान व्यापार में कुछ खास लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर का माहौल काफी बड़ा बढ़िया रहेगा और मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। आप इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक अलर्ट रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस दौरान अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसले आपको परेशानी में डाल सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो इस दौरान आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका करियर आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की कोशिश करें। अपने उच्च अधिकारियों को शिकायत का एक भी मौका न दें। अगर आप सोशल वर्कर हैं तो इस अवधि में सरकार की ओर से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में स्थिति थोड़ी नकारात्मक है। आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आपको अनावश्यक घर से निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फायदेमंद रहेगा खासतौर पर फुटकर व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। नई व्यवसायिक योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को भी इस अवधि में राहत मिल सकती है। कामकाज का बोझ कम रहने से आपका तनाव भी कम होगा। साथ ही सप्ताह के अंत तक आपके लंबित कार्य भी पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों के लिए यह विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप सकारात्मक रहेंगे और मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आपकी इस मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो जाएगा। हालांकि घर के कुछ सदस्यों की नाराजगी बनी रहेगी लेकिन समय के साथ वह भी दूर हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप बचत पर काफी ध्यान देंगे और आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आंख या काम से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप किसी बड़ी कंपनी के मालिक हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि इस समय आप उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चलेंगे आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लकड़ी, लोहा,कपड़े या सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। यदि कार्यस्थल पर आपको कोई परेशानी हो रही है और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो अपने बॉस से बात करने का यही सही समय है। आप खुलकर अपनी बात रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। अपने प्रिय की नुक्ताचीनी से इस दौरान आप काफी परेशान रहेंगे। आपको उन्हें समझाना काफी मुश्किल हो सकती है। बेहतर होगा कुछ समय के लिए आप शांत रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायरोइड की शिकायत है तो आपको अपनी सेहत के साथ लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान लंबे समय बाद आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपके अंदर कुछ नया सीखने की भी इच्छा जागृत होगी। अगर आप कोई ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। यदि आप समाज सेवा से जुड़े हुए हैं तो इस हफ्ते आपको कई लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। निजी जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही है तो आपको अपने दिल और दिमाग के बीच तालमेल बनाकर चलना होगा। जल्दबाजी और जोश में ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिसके लिए भविष्य में आपको पछताना पड़े। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान काम के साथ आपको भरपूर आराम भी मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर विषम परिस्थितियों का सामना भी आप आसानी से कर पाएंगे। जहां एक ओर नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक परेशानियां दूर होगी जिससे आपकी अटकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मधुर होगा। इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आपके सारे तनाव दूर हो जाएंगे और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यूरिन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप साफ सफाई का ध्यान रखें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 33
शुभ दिन: शुक्रवार



Click it and Unblock the Notifications











