For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( June 3-July 9): इस हफ्ते इन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा, मिलेगी अपार सफलता

|

कैसा रहेगा इस हफ्ते आपकी किस्मत का हाल? बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में वे आपके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। इस दौरान आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आप कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान कुछ सुधार आ सकता है। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा सप्ताह के मध्य में आपके लिए धन लाभ का भी योग बन रहा है। इस अवधि में आपके पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आपका लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:24

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बेहद कठिन रहने वाले हैं। इस दौरान खराब स्वास्थ्य की वजह से आपकी योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक करने से बचें। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी अपने जीवनसाथी पर भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें और उनके साथ सम्मान से पेश आएं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी, साथ ही आपको अपने खर्चो की लिस्ट को भी बढ़ाने से बचना होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार एक साथ आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती है। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। इस अवधि में आपको आए का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर ही लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस अवधि में पेंडिंग कार्यों का बोझ पड़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव भी आप पर बना रहेगा, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। यदि इस अवधि में आप कोई बड़ा व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यों में आपके प्रिय आपकी मदद भी करेंगे। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:2

शुभ दिन:मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस अवधि में आपको कुसंगति से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। हो सकता है इस दौरान आपको अपनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका न मिले। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। सप्ताह के अंत में मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह की परिस्थिति में धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। इस दौरान आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें, नहीं तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:20

शुभ दिन:शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप खुद पर भरोसा रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के मामलों में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप जहां हैं वहीं पर जमकर परिश्रम करें, आपकी बड़ी तरक्की जरूर होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चों की लिस्ट में कटौती हो सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी में भी इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। सप्ताह के शुरुआती दिन ठीक-ठाक रहेंगे। इसके बाद का समय आपके लिए तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद होने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस अवधि में आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:12

शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक काम का भार बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। इसके अलावा दफ्तर के नियमों का भी उल्लंघन करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में आप अपनी मेहनत से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस अवधि में आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। खानपान में गड़बड़ी और तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:11

शुभ दिन:रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारिक मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आप संभलकर रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। इसके अलावा जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। माता- या पिता की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। इस अवधि में उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खान-पान में ताजा फलों के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:10

शुभ दिन:गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। इसके अलावा आपकी रुकी हुई व्यवसायिक योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंत में आपके कई काम अधूरे रहने से आपको बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा अपने किसी करीबी से आपको अपना मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सप्ताह के अंत में आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:4

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को इस अवधि में बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अतीत में किए गए निवेश का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहेगा। आप पर वर्क लोड कम रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:5

शुभ दिन:सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। आपको अपने मन की बात खुलकर करनी चाहिए, झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप काफी कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:19

शुभ दिन:रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। इस अवधि में आप उनकी सेहत या शिक्षा को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। इसके अलावा घर के सदस्यों का भी सहयोग न मिलने से आप काफी अकेला महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा दवाइयों पर भी आपका पैसा खर्चा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपको अपने छोटा से छोटा काम में ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:11

शुभ दिन: गुरुवार

English summary

Weekly Rashifal For July 3 to July 9 July, 2022

What does your weekly horoscope June July 3 to July 9 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 2, 2022, 18:06 [IST]
Desktop Bottom Promotion