Latest Updates
-
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स -
Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन पड़ रहा गुरुवार, जानें इस दिन महिलाओं के लिए बाल धोना शुभ है या अशुभ? -
जानें कौन हैं हरीश राणा के सिरहाने बैठी वो महिला? जिनके ममतामयी शब्दों ने आखिरी सफर को बनाया अमर -
Aaj Kitne Baje Khulega Roza:आज कितने बजे खुलेगा रोजा? नोट कर लें अपने शहर में मगरिब की अजान और इफ्तार का समय -
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई: 4 राशियों को इस हफ्ते मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं ये 7 दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार कम रहेगा और इस दौरान आपकी रफ्तार भी काफी अच्छी रहेगी। वहीं व्यापारियों को भी इस हफ्ते अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस अवधि में अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं या कोई नया निवेश करते हैं तो आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। भाई, बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और माता पिता का भी समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से छोटी छोटी बात पर बहसबाजी करने से बचें। आपको अपने फैसले उन पर थोपने नहीं चाहिए बल्कि उनकी पसंद नापसंद का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, लेकिन ना चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप लापरवाही नहीं करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च करेंगे तो इस हफ्ते आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप सही रणनीति बनाकर अपने आर्थिक मामलों में आगे बढ़ें। आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान दफ्तर में कुछ बदलाव संभव है। आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आप पर कार्यभार अधिक रह सकता है जिस कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे। अगर आप शांति से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी अटकी हुई योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आपका अनियंत्रित क्रोध इस दौरान परिजनों के साथ रिश्ते में खटास की वजह बन सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में यदि छोटी सी भी परेशानी आती है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज का बोझ कम होने से आपका तनाव भी कम होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते समय से पहले ही आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। अगर आप लकड़ी, लोहा या सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपके मन में कई बेहतरीन आईडिया आ सकते हैं। हालांकि आपको अपना अंतिम फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। इस दौरान घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अगर आप सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फल जरुर मिलेगा। यदि आपने बैंक से लोन लिया है और काफी समय से आप अपनी किस्त नहीं चुका पा रहे हैं तो इस दौरान आपको किस्त भरने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे आपका ही भार कम होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना या जंक फूड खाने से बचें। अपने भोजन में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ाएं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपकी छोटी सी भी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत एक्टिव रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस सही समय का इंतजार करें, चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस हफ्ते कुछ मामलों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। आप जिस तरह लगातार मेहनत कर रहे हैं, यह सब उसी का फल है। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपनी एक अलग पहचान बना पाएंगे। वहीं व्यापारियों को इस हफ्ते मिलाजुला परिणाम मिलने के आसार हैं। अपने बड़े ग्राहकों के साथ लगातार संपर्क में रहें और अपने संबंध भी अच्छे रखने की कोशिश करें। आपको इसका फायदा मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। निजी जीवन में इस दौरान कुछ बड़ी परेशानी आ सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो इस दौरान विवाह के लिए माता-पिता आप पर दबाव बना सकते हैं। हो सकता है इस कारण आप काफी दुविधा और तनाव में रहें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप माता पिता को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। लंबे समय से उलझे हुए किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने की आप अपनी ओर से भरपूर कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि घर की खुशियां आपके इस फैसले पर निर्भर है। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। हो सकता है आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाए। इस अवधि में आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन संभव है। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो इस दौरान आपके पास कई अच्छे विकल्प होंगे। अगर आप उचित सलाह लेकर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आप नौकरी करते हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस हफ्ते आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो रही है तो आपको कोई भी भारी सामान उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मांसपेशियों पर दबाव बढ़े अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती है। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। हालांकि किसी पुराने कर्ज की चिंता आपको सता सकती है लेकिन अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करते रहेंगे। आप व्यापार करते हैं तो अपनी नई योजनाओं पर केवल मंथन न करें, उन्हें क्रियान्वित करने का यही सही समय है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और समय समय पर उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर इस दौरान संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रचनात्मक काम करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपनी गुणवत्ता का पूरा उपयोग करेंगे और आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। काम से जुड़ी यात्रा पर भी जाने का योग बन रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कुछ समय से आपके मन में असुरक्षा का भाव और तनाव था तो इस अवधि में आपकी सारी चिंताएं दूर होगी। आप महसूस करेंगे कि आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपके पास नगदी की कुछ कमी हो सकती है। आपको जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद थी मुमकिन है वो इस दौरान आपको ना मिल पाए लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आपको कर्ज लेने या देने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस हफ्ते परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा बना रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे जिसका आप भरपूर लाभ उठा पाएंगे। अपने कार्यों के प्रति सजगता बनाए रखें और कोशिश करें कि आप से कोई भी गलती न हो। व्यापारियों के लिए लाभ की बहुत संभावनाएं हैं, इसलिए आप मेहनत करते रहें। अगर आप किसी कानूनी दांवपेच में फंसे हैं तो इस दौरान आपको राहत मिल सकती है। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में कुछ समय के लिए आपको अपने जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। आपको अपने प्रिय की कमी काफी महसूस होगी लेकिन याद रहे यह दूरियां आपकी रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी। आप महसूस करेंगे कि आपके साथी आपके लिए कितने मायने रखते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, साथ ही आप ज्यादा बचत भी कर पाएंगे। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस दौरान आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए इसलिए आप अपना पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 26
शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप नौकरी करते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे जिससे आपके उच्च अधिकारी ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी बहुत प्रभावित होंगे। दफ्तर में आपके काफी चर्चे भी होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार में लाभ होगा लेकिन आप इससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। इस समय आपको अपने कारोबार के साथ निवेश पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। अगर आप सोच समझकर बर्ताव नहीं करेंगे तो अपनों से आपका अलगाव संभव है। बात जब अपनों की आती है तो अहंकार का त्याग कर देने में ही भलाई होती है। ज्यादा तनाव के कारण इस दौरान आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनका अच्छी तरह ध्यान रखें। पैसों के मामले में आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इस दौरान आमदनी से अधिक खर्च होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। इसके अलावा यदि आपको अस्थमा की शिकायत है आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी नकारात्मक सोच आपके रिश्तो पर बुरा असर डाल रही है। आपको खुद और अपनों पर भरोसा रखने की जरूरत है। यदि आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो जहां तक हो सके इस दौरान अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपनों का साथ आपको हिम्मत देगा। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते सुख-सुविधाओं की चीजों पर आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। हालांकि खर्च करने से पहले आपको अपने बजट को भी ध्यान में रखना होगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान किसी करीबी की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। अटके हुए मुनाफे मिलेंगे, साथ ही आपकी रुकी हुई योजनाएं भी दोबारा शुरू हो सकती हैं। अगर आप इसी तरह मेहनत करते रहेंगे तो लॉकडाउन में हुए आपके नुकसान की भरपाई जल्द हो जाएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सहकर्मियों के साथ भी ठीक से पेश आएं। सप्ताह के अंत में सेहत से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप खुद के लिए भी समय निकालें ताकि आप अपने आप पर भी ध्यान दे पाएं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर दुविधा में हैं तो आपको किसी अच्छे करियर सलाहकार की मदद लेनी चाहिए। मुमकिन है आपकी उलझनें सुलझ जाए। आप शादीशुदा हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है और जल्द जी आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो बैंक से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहेगा। इस दौरान आपको अपने काम तेजी से पूरे करने होंगे। वहीं डेयरी से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा अधिक तनाव के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 18
शुभ दिन: शनिवार



Click it and Unblock the Notifications











