Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून: इन 4 राशियों के लिए यह सप्ताह रहेगा चुनौतियों से भरा
इस हफ्ते किन राशियों की मेहनत होगी सफल और खुलेगी किसकी किस्मत, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको पूरे हफ्ते की जानकारी एक साथ मिलेगी। आइए देखते हैं क्या खास है इन सात दिनों में आपके लिए।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान उच्च अधिकारियों की नजर आप पर बनी रहेगी। वह आपके काम में कई कमियां भी निकाल सकते हैं। हालांकि इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी गलतियों को स्वीकार करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। यह समय अपनी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का है, जमकर मेहनत करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाकर चलने की कोशिश करें। आपके बीच के मतभेद व्यापार के लिए ठीक नहीं है। कोई तीसरा इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक जीवन में इस दौरान शांति बनी रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो यह सप्ताह आपके लिए पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे। इस कोरोना काल में आपको अपना और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप अपनी कर्मठता से अपने महत्वपूर्ण और लंबित कार्यों को पूरा कर लेंगे। आप नौकरी करते हैं और किसी बड़ी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम निपटाने की जरूरत है। आपको उनके विचारों को भी महत्व देना होगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यापारियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। इस दौरान आप नवीन अवसरों का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो यह सात दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। इस दौरान घर में विवाद होने की संभावना है। आपके व्यवहार में नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अच्छा यही होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। अपनी किसी भी बात को मानने का दबाव उन पर न डालें। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आप कर्ज ले सकते हैं। हालांकि आपको सोच समझकर ही यह कदम उठाना चाहिए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन का अधिक व्यय आपको परेशानी में डाल सकता है। इस दौरान आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो वेतन मिलने में विलंब होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह समय तनावपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने छुपे हुए दुश्मनों से भी सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचकर आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप संभल कर रहें। इस अवधि में आपको कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में इस दौरान आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी को आपसे कई शिकायतें रहेंगी। इस अवधि में आपके आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें अन्यथा कहीं बहुत देर न हो जाए। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि पहले से ही शरीर के किसी हिस्से में आपको दर्द की शिकायत है तो आप कोई भी भारी सामान उठाने से बचें। पर्याप्त आराम करें अन्यथा आपकी यह समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 23
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखेंगे तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं अन्यथा आपका क्रोध आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। कामकाज के मामले में इस दौरान आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपका बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ जाने से आपको झुंझलाहट महसूस होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस दौरान बहसबाजी से बचें, नहीं तो वे आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर आपको दोस्तों या रिश्तेदारों से मदद भी मिल सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा की पैसों से जुड़ा कोई भी काम आप जल्दबाजी में न करें। यदि आप कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो जोश में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। घर का वातावरण इस दौरान अशांत रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। इस अवधि में आप स्वयं को कई चीजों में उलझा हुआ पाएंगे जिस कारण आपको खुद पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाएगा। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस दौरान आपको अपने माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। इस समय उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अगर आप किराए के घर में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। आपके प्रति उनका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि ससुराल पक्ष की दखलंदाजी कुछ समय के लिए आपको परेशान कर सकती है लेकिन आपके प्रिय के साथ आपसी समझ अच्छी रहेगी जिससे आपके समक्ष कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आर्थिक तौर पर इस हफ्ते बड़ा सुधार आने की संभावना है। आप धार्मिक क्रियाकलापों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की भी आर्थिक रूप से आप मदद कर सकते हैं। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यों के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। व्यापारियों को अपने प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस हफ्ते आप उत्तम पारिवारिक जीवन का आनंद उठाएंगे और आपके घर में शांति बनी रहेगी। इस दौरान आप परिजनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे और आपसे उनको जो भी शिकायतें थीं वह सब दूर करने की कोशिश करेंगे। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस बात को लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और साथ मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। पैसे को लेकर इस दौरान किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपके सारे सपने पूरे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत और प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए काम इस दौरान दोबारा शुरू हो सकते हैं। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। बेहतर होगा कि आप खुद को इसके लिए पहले से ही तैयार रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वह कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपका बजट संतुलित रहेगा। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। सप्ताह के अंत में पैसों से जुड़ी कोई बहुत अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि कामकाज का दबाव बढ़ सकता है लेकिन आप स्वयं के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 13
शुभ दिन: बुधवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस दौरान आपको अपने सभी निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। अगर आप सही समय पर सही अवसर का लाभ उठाते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए आनंद में गुजरेगा। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का फैसला लेते हैं। ध्यान रहे आपका एक गलत फैसला आपके पेशेवर और निजी जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान काफी बोझिल महसूस करेंगे। काम का दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप सारे तनाव भूलकर खुद पर ज्यादा ध्यान दें। आपको अपनी खुशियों का भी ख्याल रखना चाहिए। वहीं व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों की मदद से अच्छा लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। लंबे समय बाद अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। सेहत की बात करें तो अगर आप लापरवाही करते हैं तो इस दौरान सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 35
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन का सुख उठाना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ गुस्से और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको उनसे दूर कर रहा है। बेहतर होगा कि आप खुद में बदलाव लाने की कोशिश करें। संतान की शिक्षा में बाधा उत्पन्न होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आप बस अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन करते रहें। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काफी संघर्षों के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। अगर आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको मिलेगा। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अपने क्षेत्र के जानकार और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। इस दौरान आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सप्ताह की शुरुआत में व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपके पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप मिलकर हर काम करेंगे और इसका अच्छा लाभ भी आप दोनों को मिलेगा। हालांकि कुछ नया शुरू करने के लिए यह समय उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को महसूस होगा कि उन्हें अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है। अगर आप कुछ परिवर्तन चाहते हैं तो अपनी ओर से प्रयास करते रहें। वैसे भी यह समय डटकर मेहनत करने का है। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते जहां एक ओर धन लाभ का संकेत मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर आपको आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है। बेहतर यही होगा कि पैसों के मामले में आप संभल कर रहें। इस दौरान कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न ही करें तो अच्छा होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों को इस हफ्ते कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे एकाग्रता में कमी, पढ़ाई में कम रुचि, सेहत से जुड़ी समस्या आदि। हालांकि इन सबसे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय आने पर सब कुछ सामान्य हो जाएगा और एक बार फिर आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। आप बस नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि पारिवारिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो इस दौरान आपकी समस्या का समाधान होगा। घर का माहौल एक बार फिर शांत और सुकून से भरा रहेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय भी बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ इस हफ्ते आप यात्रा कर सकते हैं। आपका यह सफर बहुत ही शुभ रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस दौरान आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपको अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। घर का वातावरण इस दौरान बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। बड़े भाई का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद इस दौरान शांत हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला आने में अभी कुछ विलंब हो सकता है। कामकाज की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए आप तैयार रहें। यदि आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। वहीं व्यापारी किसी नए व्यवसाय प्रस्ताव पर काम करने से पहले पर्याप्त तैयारी अवश्य कर लें। इस अवधि में पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होगी और आप निश्चिंत होकर अपने काम करेंगे। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान ठीक रहेगा। आपका मूड अधिकांश समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications











