साप्‍ताह‍िक राश‍िफल 14 से 20 मार्च: पैसों के मामले में यह सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खानपान का ख्याल रखें। बाहर की चीजों से परहेज करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में आपका खर्चा काफी बढ़ सकता है। दवाइयों और डॉक्टर पर इस दौरान आपको कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने के आसार हैं। इस अवधि में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपको मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो थोड़े प्रयास से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है लेकिन आपको कड़ा परिश्रम भी करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते कार्यभार बढ़ने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को सप्ताह के अंत में बड़ा फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है लेकिन आपको एक बेहतर आर्थिक योजना की भी जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको परिजनों के साथ यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो घरेलू और पेशेवर जीवन की कुछ बातें आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके विरोधी आपके मार्ग में कुछ बड़ी बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। आपको बड़ी ही होशियारी और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अपना विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की बात करें तो इस अवधि में अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि पैसों को लेकर आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो अचानक इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21:

कर्क (जून 21 से जुलाई 21:

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो इस अवधि में उसके सफल होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। साथ ही आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। सेहत की बात करें तो दफ्तर में इस अवधि में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको काफी कड़ा परिश्रम भी करना पड़ सकता है। यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है इसलिए आप मेहनत करने में पीछे न हटें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को निवेश करने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। होटल या रेस्टोरेंट्स से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के कारण इस अवधि में आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस अवधि में धर्म कर्म की चीजों में आपकी रूचि कुछ बढ़ सकती है। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका वाद विवाद होने की आशंका है लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। उनकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। करियर को लेकर यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस सप्ताह निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपने घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आप अपनी ओर से जमकर प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और परिजनों के साथ आपके रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। माता-पिता की भावनाओं का आदर करें और घर के छोटे सदस्यों के साथ नरमी से पेश आएं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस अवधि में आपको अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देने का प्रयास करना होगा। यदि आपका रिश्ता नया है तो अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से कुछ बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं और आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने परिजनों से इस विषय पर बात करने के लिए समय अनुकूल है। उनकी ओर से आपको हरी झंडी मिल सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास को भी तेज करना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह की शुरूआत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन मध्य में काम का दबाव बढ़ने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को इस दौरान बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत की बात करें तो इस दौरान स्किन से जुड़ी कोई समस्या आपको हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 42

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने आत्मविश्वास के बल पर आसानी से काम कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको उनके विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखेंगे तो बात बन सकती है। व्यापारियों को उधार से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। मीडिया, पॉलिटिक्स, शिक्षा, फैशन आदि से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आपको परिजनों के लिए ज्यादा समय नहीं मिल सकेगा। इस वजह से आपको उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। निजी और पेशेवर जीवन के बीच आप संतुलन बना कर चलें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आपकी सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का समाधान भी हो सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपका प्रयास सफल हो सकता है। इंजीनियरिंग और कला से जुड़ी पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचें। घर का वातावरण इस अवधि में कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। अगर आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं हैं तो झगड़े झंझट और बहसबाजी की जगह आप शांति से अपनी बात रखने का प्रयास करें। मुमकिन है वे आपकी भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस हफ्ते आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जिससे आप राहत की सांस लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी इस अवधि में मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापारियों को कोई नई डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे को दखलअंदाजी न करने दें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो इस दौरान अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी कठिन रहेगा। हफ्ते की शुरुआत में पैसों को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कामचोरी और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। इसके अलावा इस अवधि में आप कर्ज लेने की भी गलती न करें। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपको अपने पार्टनर को विश्वास दिलाना होगा कि आप उनके प्रति ईमानदार हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

Desktop Bottom Promotion