Latest Updates
-
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 मार्च: इन 4 राशियों के लिए यह सप्ताह रहेगा उतार चढ़ाव से भरा
आने वाले सात दिन किन राशियों के लिए लेकर आएंगे ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपके निजी और व्यावसयिक जीवन में कुछ बड़े सुधार आ सकते हैं। मानसिक रूप से इस समय आप खुद को मजबूत पाएंगे। आप जिस भी परेशानियों से जूझ रहे हैं इस दौरान उससे आपको काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आप अपनी मेहनत से वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी लेकिन आपको हिम्मत और आत्मविश्वास से अपना काम करना होगा। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा वे आपकी काबिलियत देखकर काफी प्रभावित होंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में इस हफ्ते शांति का माहौल रहेगा। यदि आपके पिता के साथ आपकी अनबन चल रही है तो इस समय उनका गुस्सा खत्म हो जाएगा और उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। हालांकि आपको इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ भी आप तालमेल बिठाकर चलेंगे। पैसों की स्थिति इस हफ्ते सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। सेहतमंद रहने के लिए इस दौरान आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। अगर आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो अपनों के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपको परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेगा। आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखने की सलाह दी जाती है ताकि कोई बड़ी समस्या न हो। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अगर आप किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेना होगा। इससे जुड़ी सभी जानकारियों पर अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में इस हफ्ते कुछ तनाव संभव है। हालांकि आप मामले को जल्द ही खत्म करने में सफल रहेंगे इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर इस दौरान आपको बड़ा वित्तीय फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में आप कुछ परेशान रहेंगे। कोई अंजाना सा डर आपको सताएगा। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस सप्ताह किसी अच्छी कंपनी से आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कुलमिलाकर इस हफ्ते आपका करियर आगे बढ़ेगा। आपको जमकर परिश्रम करते रहना होगा। रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपके पार्टनर से कुछ कहासुनी होती भी है तो आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभल करें। अपमानजनक शब्दों से आपका रिश्ता खत्म भी हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके पार्टनर के बर्ताव में काफी चिड़चिड़ापन और उग्रता रहेगी। वे आपसे बेहद नाराज रह सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें ज्यादा समय देना चाहिए ताकि आप उनके दिल की बात जान सकें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। नया कारोबार या कोई बड़ा व्यावसायिक लेन देन करने के लिए समय शुभ है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपनी योजनाओं में बदलाव लाने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह सप्ताह कई मामलों में आपके लिए शुभ साबित होगा। इस अवधि में आपको इच्छित परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्त हो या परिजन सभी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा व्यस्त रह सकता है लेकिन अपनों के लिए आप समय निकालने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में इस दौरान आप पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। आप अपने काम के प्रति बेहद गंभीर रहेंगे। आपके सहकर्मियों का भी साथ आपको मिलेगा। आपके नेतृत्व की क्षमता को उच्च अधिकारी भी काफी सराहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान साझेदारी में आप कोई काम कर सकते हैं जिसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप दोनों के बीच कोई समस्या चल रही है तो उसे दूर करने का यही उचित समय है। आप अपने परिवार के लिए समय निकालेंगे और इस हफ्ते आप उनके साथ छुट्टियां मनाने शहर से बाहर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपका आर्थिक प्रयास इस दौरान सफल हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं है। इस हफ्ते आपके जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। लड़ाई झगड़े या नोक झोंक करने से बचें। साथ ही गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी की शांति भंग हो जाएगी और आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। इस हफ्ते आपको मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। हालांकि किसी भी बात का दबाव अपने पार्टनर पर न ही डालें तो बेहतर होगा। विवाह जैसा बड़ा फैसला लेने के लिए एक दूसरे को आप पूरा समय दें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आपको आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आय का नवीन स्रोत भी आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपको पैसों की चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो इस हफ्ते उसके दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पिछले कुछ समय से आपका तनाव काफी बढ़ गया है। अगर आप इससे बाहर निकलना चाहते हैं तो कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। दोस्तों के साथ भी अधिक समय बिताएं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 29
शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है तो इस हफ्ते सब कुछ शांत हो जाएगा। घर के वातावरण में सुधार आएगा और अपनों के बीच फिर से वही प्रेम देखने को मिलेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। इसी में आपकी भलाई है। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय का साथ और प्यार मिलने से विषम परिस्थिति में भी आपको हिम्मत मिलेगी। इस सप्ताह आप दोनों कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप दोनों के प्रेम में वृद्धि होगी। यदि किसी कारणवश इस समय आपकी मुलाकात नहीं हो पाती है तो आप काफी बेचैन रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, जल्द ही आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। आप कोई बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सोच समझकर अपने इस धन को सही जगह लगाएं। कामकाज की बात करें तो इस सप्ताह आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आप अपनी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे जिससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके सपने बहुत बड़े हैं लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है केवल योजनाएं बनाने से ही काम नहीं चलेगा। अगर आपके मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो आप अपने करीबियों से सलाह मशविरा कर सकते हैं। इससे आपको अपने सभी सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। इस हफ्ते आपकी गति थोड़ी धीमी रहेगी। मानसिक रूप से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। लंबित कार्यों को लेकर इस हफ्ते आप पर दबाव कुछ ज्यादा ही रह सकता है। अगर आप व्यवस्थित ढंग से अपने काम करेंगे तो आप पर दबाव कम होगा। साथ ही निर्धारित समय पर आपका काम भी पूरा होगा। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि आप प्रयास करते रहेंगे लेकिन कोई बड़ा फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में इस हफ्ते कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अगर कुछ बातों को आप नजरअंदाज करते हैं तो आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप दोनों के बीच छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी लापरवाही आपकी सेहत को लगातार कमजोर कर रही है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस हफ्ते आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। अच्छी सेहत का असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। मुमकिन है इस हफ्ते आप समय से पहले ही अपने काम पूरे कर लेंगे। इस अवधि में आपको अपने लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा जिसका सदुपयोग करना आप भली भांति जानते हैं। इस हफ्ते आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। हो सकता है आप शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से भी छुटकारा पाने की कोशिश करेंगे। इस समय आपकी तरक्की का योग बन रहा है। आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यावसायिक और निजी जीवन में आप काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो इस हफ्ते वो पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में वे आपकी मदद करेंगे। कुलमिलाकर इस हफ्ते आप अच्छे समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप अपने वैवाहिक जीवन में नीरसता महसूस कर रहे हैं तो दोबारा उसे खुशनुमा और प्यार भरा बनाने के लिए समय अच्छा है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर घूमने जाएं। एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताकर आप सारे तनाव भूल जाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी को दोबारा समझने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो इस अवधि में आपके नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है जिससे यह पूरा सप्ताह आपके लिए रोमांच भरा रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सारी योजनाएं पहले ही बना लें ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो और समय पर आपका काम भी पूरा हो जाए। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता नहीं रहेगी। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही काम करें स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटी मोटी समस्याएं आती रहेंगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। अतीत में आपके द्वारा लिए हुए किसी गलत निर्णय का परिणाम इस दौरान आपको भुगतना पड़ सकता है। इससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा, साथ ही आप काफी निराश भी हो सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कुछ ऐसे बड़े खर्चे हो सकते हैं जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। आपका कर्ज भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करें। इसके अलावा कमीशन या ब्याज से जुड़े कामों से भी दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित नहीं है। आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस समय आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहेगा। अपने नए टारगेट को लेकर आप थोडी चिंतित रहेंगे। धीरे धीरे ही सही लेकिन आप समय पर काम पूरा करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो अपनी वाणी पर इस दौरान आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा क्रोध में आकर आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़ेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। परिजनों के साथ बढ़िया तालमेल रहने से आपके सुखों में वृद्धि होगी। इस दौरान घर के बड़ों के साथ चल रहे आपके मतभेद भी खत्म होंगे। अपनी गलती मानकर आप उनसे माफी मांग सकते हैं। साथ ही उनके मार्गदर्शन से आप अपने किसी काम में सफल रहेंगे। इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय नहीं गुजार पाएंगे। आप दोनों इस दौरान कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहसकते हैं लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण आप दोनों के बीच कोई तनाव नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपको कोई नया कार्यभार सौंपा जा सकता है जिसके आधार पर ही आपके वरिष्ठ आपके प्रमोशन से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जमकर मेहनत करें और अवसर का लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते जल्दबाजी में कोई काम न करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सप्ताह के अंत में निजी जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। कोई पुराना मसला उभरने से आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा बातचीत में संयम बरतें अन्यथा मामला बहुत आगे बढ़ सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ दिन :गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस हफ्ते आप स्वयं को जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और आपके अंदर कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। अगर लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम बीच में अटका हुआ था तो इस हफ्ते उसके बनने से आपको उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की संभावना है। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझने से भी आपको धन लाभ मिलने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर बनी रहेगी। आप अपने लिए जमकर खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकार पढ़ाई करेंगे। साथ ही आपको अपने गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार की बात करें तो इस दौरान घर में शांति का वातावरण रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनके साथ यह समय आनंद में बीतेगा। सेहत की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: शनिवार



Click it and Unblock the Notifications











