Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक'
साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च से 4 अप्रैल: इन 5 राशियों को इस हफ्ते रहना होगा बहुत ही संभलकर
किन राशियों को इस हफ्ते मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यह सप्ताह कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए बहुत ही धीमा रहेगा। व्यापारियों का कारोबार ठप रह सकता है। मुमकिन है इससे आपकी चिंता काफी बढ़ जाएगी। हालांकि आपको ऐसी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। आप संयम से काम लें, धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आप परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। इस दौरान आप काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां काफी बढ़ सकती हैं। एक दूसरे की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आप अपना पूरा सहयोग देंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस हफ्ते आपका जोश कुछ ठंडा पड़ सकता है। मुमकिन है आप अपने पार्टनर से मिलने का समय न निकाल पाएं। इस दौरान आपको कई ऐसे मामले हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहना होगा। जरा सी लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपकी कई योजनाओं में बाधा आ सकती है। इससे आपका काफी नुकसान भी हो सकता है। अगर आप जोश से नहीं होश से काम लेंगे तो स्थिति सकारात्मक रुख ले सकती है। व्यापारियों के लिए उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहेगा। हालांकि आप सही रणनीति से आगे बढ़ेंगे जिससे समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। घरेलू मुद्दे और काम का बोझ आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार को संतुलित रखें अन्यथा इस अवधि में परिजनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को नज़रअंदाज करने की भूल न करें। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। पैसों की स्थिति इस अवधि में ठीक नहीं रहेगी। आपको अपने वित्तीय निर्णय सोच समझकर लेने होंगे। आर्थिक लेन देन करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपना ख्याल रखें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस हफ्ते आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। ये सात दिन आपके लिए बोरियत भरे रहेंगे हालांकि खुद को व्यस्त रखने के लिए आप कोई न कोई जरिया ढूंढ ही लेंगे। इस दौरान आपके जीवन में कोई समस्या आती भी है तो पूरा परिवार आपका साथ देगा। अपनों का सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और उनसे आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके पार्टनर आपको वो तोहफा दे सकते हैं जिसकी आपको कब से इच्छा थी। मनपसंद तोहफा पाकर आप काफी खुश रहेंगे। बेहतर होगा आप भी अपने साथी के प्रति वही गर्मजोशी दिखाएं। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन रहेगा। छोटी छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। अपने करियर को लेकर इस हफ्ते आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। ऐसे निर्णय जल्दबाजी में न लें। आप अपने बड़ों, दोस्तों या अन्य अनुभवी लोगों से इस बारे में बातचीत कर सभी विकल्पों पर अच्छी तरह गौर करें। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: गुरुवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आपके जीवन में कुछ यादगार और खूबसूरत पल जुड़ेंगे। घर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। बच्चों के साथ आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे जिससे आप काफी अच्छा और बेहतर महसूस करेंगे । कामकाज के क्षेत्र में आप अपनी बुद्धिमानी से आगे बढ़ेंगे और इसका उचित फल भी आपको मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। हालांकि अगर आप कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आर्थिक तौर पर आपको मजबूत होना पड़ेगा। इस अवधि में आपको आय की तुलना में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में आप पर कोई आर्थिक संकट न आए। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और आपका प्रेम भी गहरा होगा। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। मानसिक रूप से आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 35
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस हफ्ते आपके सभी काम व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे और हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। हालांकि जिस बड़े मुनाफे की आपको उम्मीद है वो इस दौरान आपको नहीं मिल पाएगा। याद रखें कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। इस दौरान आपका मन शांत रहेगा और ज्यादातर समय आनंद में बीतेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में काम कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको परिवार पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिल पाएगा। आप अपने वरिष्ठों द्वारा दी हुई हर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भी आप बखूभी निभाएंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। पारिवारिक जीवन में इस दौरान कोई सकारात्मक बात हो सकती है। बड़े भाई से चल रही आपकी अनबन खत्म हो सकती है जिससे आप दोनों के बीच फिर से वही प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपके माता पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आपको उनका पूरा समर्थन और स्नेह मिलेगा। वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी विपरीत परिस्थिति में भी आपका साथ देंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आप बचत पर ध्यान देंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस समय आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। अगर आपको कामकाज के मोर्चे पर उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं पा रही है तो ऐसे में चिंता करने से कोई फायदा नहीं है, सही समय आने पर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो सप्ताह के मध्य में छोटा मोटा लाभ आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेश जातकों को कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अपना तनाव कम करने के लिए आपको अपनों के साथ समय बिताना चाहिए। अपने माता पिता से बात करें। हो सकता है उनकी सलाह आपके काम आ जाए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। इस दौरान आपका मन काफी भारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है यह खबर आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। इस दौरान अगर आप यात्रा करने वाले थे तो वो टल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस हफ्ते मानसिक तनाव आपको शारीरिक रूप से भी कमजोर कर सकता है। आप सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
करियर को लेकर इस अवधि में कोई महत्वपूर्ण फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार इस हफ्ते गति काफी धीमी रहेगी। आप नौकरी करते हैं तो जॉब बदलने का यह उचित समय नहीं है। हो सकता है आप जल्दबाजी में ये फैसला ले रहे हो। वहीं व्यापारियों को कठिन परिश्रम के बाद भी कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप कुछ नया करने की योजना न बनाएं, जो है उस पर ही ध्यान केंद्रित करें। यदि आप अपना व्यापार साझेदारी में करते हैं तो इस हफ्ते आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी जिस कारण आप अपना कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। इन सबके बीच आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन परिस्थिति में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस हफ्ते आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही नहीं करेंगे जिससे सेहत से जुड़ी लगभग हर परेशानी से आपको छुटकारा मिल जाएगा। धीरे धीरे आप खुद ही फर्क महसूस करेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस दौरान पढ़ाई में आपका पूरा ध्यान रहेगा। आप कुछ नए विषयों को भी जानने में दिलचस्पी दिखाएंगे। इस अवधि में घर के बड़ों और गुरुजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में छोटी छोटी बातें भी आपको बड़ी खुशियां देंगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर उनसे शेयर करें। रोमांटिक लाइफ में इस दौरान तनाव रहेगा। आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं जिससे आपका रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस हफ्ते आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपका उग्र स्वभाव आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद करा सकता है। इस दौरान अगर गुस्से से काम लेते हैं तो भविष्य में अपने इस व्यवहार के लिए आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते आप अपने जीवनसाथी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। आप अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे लेकिन आपकी यह बात उन्हें दुखी कर सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें ताकि आपके रिश्ते में खटास न आए। पैसों की बात करें तो इस सप्ताह आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। हालांकि फायदा ज्यादा बड़ा नहीं होगा लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे और पूरी सकारात्मकता के साथ दोबारा कोशिश करेंगे। यदि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे तो जल्द ही अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों को आप पूरा कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। यदि आप सफल होना चाहते हैं तो मेहनत करें और बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। इस हफ्ते सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सोच समझकर करें अन्यथा लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको जो भी काम दिया जाए उसे ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इस हफ्ते काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। निजी जीवन से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता एक बार फिर सामान्य होने के आसार हैं। यदि आप भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाना होगा। आप दोनों के बीच का तनाव घर का माहौल भी बिगाड़ रहा है। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए राहत भरा साबित होगा। लंबे समय से पैसों की तंगी के कारण आपका जो काम अटका हुआ था वो इस अवधि में पूरा हो सकता है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय के लिए अपनी इस योजना को टाल दें। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 40
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाना चाहते हैं तो पहले आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इस तरह छोटी छोटी बातों पर अपना गुस्सा उन पर निकालना किसी भी लिहाज से आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। इससे आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस दौरान यदि आप अपने प्रेम संबंध का खुलासा परिजनों के सामने करने की सोच रहे हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपके परिजन आपकी पसंद को नापसंद कर सकते हैं। हालांकि आप हिम्मत न हारें और सही समय का इंतजार करें। मुमकिन है आपको अपनों का समर्थन मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही वरिष्ठों का भी दबाव आप पर बना रहेगा। ऐसे में मानसिक रूप से ही नहीं शारीरिक रूप से भी आप बेहद कमजोर महसूस करेंगे। यदि आप समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे तो वरिष्ठ सख्त रवैया अपना सकते हैं। आने वाले दिनों में इसका गलत नतीजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में इस दौरान कुछ सुधार आ सकता है। इस हफ्ते सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। आप लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपके पास कई ऐसे काम हो सकते हैं जिन्हें अगर आप सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपको इसका उचित लाभ मिल सकता है। आप अपनी कोशिशों और मेहनत से असंभव को भी संभव कर सकते हैं। आपकी सकारत्मकता और परिश्रम को देखकर लोग काफी प्रभावित होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको वो काम सौंपा जा सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। इससे आपका काम काफी बढ़ जाएगा लेकिन आप पूरी ईमानदारी से इस काम को पूरा करने में लग जाएंगे। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपकी योजनाओं में इस दौरान कई बाधाएं आ सकती हैं। घर का वातावरण इस दौरान कुछ बिगड़ सकता है। पिता के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। हो सकता है उनकी ओर से आपको वो सहयोग न मिले जिसकी आप उम्मीद करते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही शांति से काम लेना होगा। अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। काम में व्यस्त रहकर आप अपने निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस दौरान सेहत का मामला ठीक नहीं रहेगा। आप मानसिक ही नहीं शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: सोमवार



Click it and Unblock the Notifications











