Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 मार्च: इस हफ्ते इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव
इस हफ्ते क्या आपके प्रयास सफल होंगे या फिर आपके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपको संभलकर रहने की जरूरत है। लड़ाई, झगड़े, बहसबाजी अदि से आप बचें अन्यथा आपको तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अगर आप इस तरह की उलझनों में उलझते हैं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। इससे आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है और कोई गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आप खुद का ध्यान रखें। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। काम बढ़ने से आप दबाव और तनाव महसूस करेंगे लेकिन आप मेहनत करने से पीछे न हटें। आपका यह परिश्रम आने वाले समय में आपको तरक्की के मार्ग पर ले जा सकता है। पारिवारिक जीवन में इस हफ्ते कुछ उथल पुथल रहेगी। अचानक घर में कोई पुराना मामला उभर सकता है जिसे लेकर परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। आप थोड़ी समझदारी दिखाएंगे तो परिस्थिति को अपने हित में कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। कठिन समय में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। किसी खास के साथ आपकी नजदीकियां इस अवधि में बढ़ सकती हैं। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले आप दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जान लें। पैसों के मामले में इस हफ्ते किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। आप हाल ही में हुई आर्थिक हानि की भरपाई के लिए कोई भी जोखिम भरा निर्णय न लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 45
शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आप नौकरीपेशा हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। इस दौरान आप पर एक साथ कई काम पूरे करने का दबाव रहेगा। यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है जिसकी वजह से वरिष्ठ आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। आप भविष्य में इस तरह अपने कार्यों को न टालें और उन्हें समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आप व्यापार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। हालांकि आपके पास इतना पैसा होगा कि आपको कर्ज या उधार लेने की नौबत नहीं आएगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करें। उनकी बातों और इच्छाओं का भी ध्यान रखें अन्यथा आपके बीच तनाव संभव है। आप अविवाहित हैं तो इस हफ्ते आपके रिश्ते की बात कहीं चल सकती है। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मन लगाकर और पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी ताकि परिणाम आपको उम्मीद के अनुसार मिल सके। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय अपने सपने को पूरा करने का है। इस हफ्ते आपके सभी दस्तावेज तैयार होने की संभावना है। पैसों की स्थिति इस हफ्ते सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 22
शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से लगातार प्रयासों के बावजूद भी आपको कामकाज के मोर्चे पर अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही थी लेकिन इस हफ्ते परिस्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आपके अटके हुए काम बनेंगे और समय पर काम पूरे होंगे। इसका उचित लाभ भी आपको मिलेगा। अगर नौकरी के साथ छोटा मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो आपके इस फैसले में अपनों का सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा, आपके पिता आपसे असहमत रहेंगे। यदि आपको लग रहा है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो किसी भी तरह के विरोध से घबराएं नहीं और अपनी बात पर अडिग रहें। जल्द ही आपके पिता की राय भी बदल सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय लेने से पहले हर जरुरी जांच पड़ताल कर लें ताकि नुकसान की गुंजाइश न रहे। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपका बड़ा खर्चा हो सकता है। चिंता न करें यदि आप निवेश करते हैं तो आने वाले समय में इसका अच्छा लाभ आपको मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। मुमकिन है आपके पार्टनर की तलाश इस समय खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। घर का वातावरण इस दौरान बिगड़ सकता है। आप छोटी छोटी बातों पर अपना आपा खो बैठेंगे जिससे आपको काफी परेशानी होगी। परिजनों से आपकी बहसबाजी होने से घर में अशांति रहेगी। इस बात का खास ध्यान रखें कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपके गलत शब्दों से घरवाले आहत महसूस करेंगे। इस अवधि में यदि आपने संतुलित व्यवहार नहीं किया तो अपनों से आपका अलगाव संभव है। पैसों की स्थिति इस हफ्ते डगमगा सकती है। आमदनी से अधिक आपका खर्चा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करें। इस हफ्ते दोस्तों के साथ आप यात्रा कर सकते हैं। कुछ वक़्त अपने प्रिय मित्रों के साथ बिताने से आपका तनाव कम होगा। कुछ मामलों में आपको बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप दूसरों को कोई सलाह देने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें, नहीं तो गलतफहमियां हो सकती हैं। आपके कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते कुछ खास परिणाम आपको नहीं मिल पाएंगे। यदि पद प्रतिष्ठा में आप इजाफा चाहते हैं तो और कड़ा परिश्रम करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस हफ्ते आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके उच्च अधिकारी इस दौरान आपका साथ दे सकते हैं और मार्गदर्शन भी करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दृढ़ निश्चय के साथ अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। लोगों पर आसानी से विश्वास न करें। कई बार वे आपको भटकाने के लिए भी चाल चल सकते हैं। आप व्यापार करते हैं और इस दौरान किसी नए काम का प्रस्ताव आपको मिलता है तो बेहतर होगा कि कुछ समय के लिए आप इसे टाल दें। आप फिलहाल अपने प्रोजेक्ट पर काम करें और उसे आगे बढ़ाएं। बड़े फायदे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते आपके घर में खुशियां लौट आएंगी। काफी दिनों से चल रहा विवाद इस दौरान शांत होगा हालांकि घर के कुछ सदस्य अभी भी आप से नाराज रहेंगे लेकिन आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। जीवन के उतार चढ़ाव में उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आपको धैर्य से आगे बढ़ना होगा। अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें। सेहत की बात करें तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या शुगर से पीड़ित हैं तो इस हफ्ते आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में शांति चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बिगड़े हुए बोल आपके रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा रहे हैं। इससे पहले कि बात हाथ से निकल जाए आप इस बात पर ध्यान दें। अपने विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करें। अपने फैसले अपने प्रिय पर न थोपें बल्कि उनकी बातों को भी सुनें। रोमांटिक लाइफ में इस दौरान स्थिरता रहेगी। अपने पार्टनर से मुलाकात करने के आपको कई मौके मिलेंगे। इस हफ्ते आप अपने सामाजिक जीवन पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप पूरे परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इस दौरान आपको नए नए लोगों से मिलने और उनसे जुड़ने का मौका मिलेगा और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपके विरोधी आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाएगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और इस तरह की बातों से अपना काम प्रभावित न होने दें। इस दौरान आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। स्वास्थ्य का मामला इस हफ्ते ठीक नहीं रहेगा। किसी संक्रमण की शिकयत हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह सप्ताह कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा। इस हफ्ते काम बढ़ने से आपको काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। समय पर सभी कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आपको अपनी गति भी बढ़ानी होगी। आपकी इस मेहनत का उचित फल आपको जरूर मिलेगा। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। नयी नौकरी के लिए आवेदन देने के लिए भी यह समय उचित है। आप खुद का व्यापार शुरू करने के लिए भी अपनों से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान घर का वातावरण एकदम बढ़िया रहेगा। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप दोनों के बीच छोटी मोटी तकरार हो भी जाती है तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। आप अपनी समझदारी से परिस्थिति को काबू में कर लेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में इस दौरान कुछ सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि बढ़ते हुए खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खास रहेगा। इस हफ्ते अचानक आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है जो आपको हैरत में डाल देगा। सामने वाला आपका कोई करीबी दोस्त हो सकता है। बेहतर होगा आप इस रिश्ते की उपेक्षा न करें क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि आपका यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा या फिर जीवनभर का साथ भी मिल सकता है। आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते जीवनसाथी से आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। अनावश्यक वाद विवाद से आपके घर की शांति भंग हो सकती है और इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। घर की हर छोटी बड़ी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपका कोई सहकर्मी आपकी छवि खराब करने के लिए आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। यदि आपको कोई महवपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो उससे जुड़ी सभी जानकारियां गुप्त रखें। अपने लैपटॉप और कंप्यूटर को भी सुरक्षित रखें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। इस दौरान पैसों से जुड़ा कोई काम विफल हो सकता है। आप निराश न हों और अपनी सोच में सकारात्मकता रखें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बड़े बदलाव की इच्छा रखते हैं तो इस हफ्ते आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बेहतरीन अवसर मिल सकता है। इस दौरान काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका आपको मिल सकता है। अगर सफलतापूर्वक इसे निपटा लेते हैं तो जल्द ही इसका अच्छा फायदा मिलेगा। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है तो इस अवधि में उसके बनने की पूरी संभावना है। इससे आपको उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिल सकेगा। पैसों को लेकर इस हफ्ते ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका कोई भी काम पैसों की वजह से नहीं रुकेगा। इस दौरान आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आपके सामाजिक स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऐसे में लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। साथ ही इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। इस हफ्ते एक दूसरे के साथ समय बिताने का आपको पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांटिक लाइफ आप दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, सावधान रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते आपको अपने प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा आप तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। सप्ताह के शुरुआत में पैसों की तंगी बनी रहेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। इस समय आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि यह पैसा आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा लेकिन इससे कुछ हद तक आपकी परेशानी कम हो सकती है। यदि आप आने वाली परेशानियों से घबराने की जगह उसका सामना दृढ़ता से करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी समस्याओं का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में इस दौरान आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। चाहे कितनी भी मुश्किलें आ जाएं आपके प्रिय आपका पूरा साथ देंगे। इस अवधि में उनके सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ कार्य भी पूरा होने की संभावना है। इस दौरान संतान की सेहत से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि उन्हें स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। कामकाज की बात करें तो हद से ज्यादा काम का दबाव न लें। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे। साथ ही आपसे गलतियां भी अधिक हो सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस हफ्ते अपने सभी महत्वपूर्ण मामलों को एक नए स्तर पर सुलझाने की कोशिश करेंगे। आपकी यह कोशिश काफी हद तक सफल भी होगी। पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। घर में शांति का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता और भाइयों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। परिवार का साथ मिलने से आपकी हिम्मत और हौसला भी बढ़ेगा जिससे कठिन परिस्थितियों का सामना आप आसानी से कर पाएंगे। इस हफ्ते आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। घर की मरम्मत पर आप काफी पैसा खर्चा कर सकते हैं। इस हफ्ते आप खुद के अंदर गजब का आत्मविश्वास महसूस करेंगे जिसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। दफ्तर में आपके उम्दा काम को देखते हुए आपके बॉस कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उनका फैसला आपकी तरक्की से जुड़ा होने की संभावना है। इस हफ्ते आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते पैसों की स्थिति में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बस अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। यदि आप अपने तेज-तर्रार रवैये पर काबू नहीं रखेंगे तो इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपके आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: रविवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पिछले हफ्ते आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त थे। भागदौड़ के कारण मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से आप थका हुआ महसूस कर रहे थे लेकिन आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस हफ्ते आप अपने परिवार पर भी ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के साथ आप काफी मजेदार समय गुजारेंगे। इस दौरान घर परिवार से जुड़े किसी गंभीर मुद्दे को भी आप समझदारी से सुलझाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ इस दौरान कोई अनबन होती भी है तो आप उसे शांत रहकर संभालने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा। आप आसानी से पैसा कमाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन आप कर्ज लेने या देने से बचें। नयी आर्थिक योजनाओं पर भी काम करने के लिए यह समय अनुकूल है। आप व्यापार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण निर्णय दिल से नहीं बल्कि दिमाग से लें। यदि आप जोश में आकर कोई भी कदम बढ़ाते हैं तो इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत रहेगा। इस दौरान आपके साथी आपको कोई कीमती तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने के लिए आप जिम जाना या फिर घर पर ही रोजाना व्यायाम शुरू कर सकते हैं। यदि आप अपनी फिटनेस का ध्यान रखेंगे तो जल्द ही आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications











