For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई: ये सप्ताह किन राशियों को देगा राहत

|

अपने साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप अपने आने वाले दिनों की बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसा बीतेगा आपका ये पूरा हफ्ता।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप छोटा मोटा व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। परिवार में सभी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। विशेष रूप से इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। रोमांटिक लाइफ में नीरसता रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाकातों का सिलसिला थमने से आपका उत्साह कम हो जाएगा। सप्ताह के मध्य में दफ्तर के काम को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। काम अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आप सब कुछ मैनेज नहीं कर पाएंगे। उच्च अधिकारी आपसे बेहद नाराज रह सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो हद से ज्यादा गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। ये डिप्रेशन की वजह बन सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ये सप्ताह रिलैक्स करने का है इसलिए सारे तनाव भूल जाएं और मौज मस्ती पर ध्यान दें। इस अवधि में आपके पास खुद के लिए भी पर्याप्त समय रहेगा। बेहतर होगा आप इसका सदुपयोग करें और कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। इस हफ्ते आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यह समय परिजनों के साथ बहुत ही आनंद में बीतेगा। महिलाएं अपने घर की साज सजावट पर अधिक ध्यान देंगी। इस दौरान आप अपने घर में कई बदलाव करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। आपकी तुनकमिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। पैसों की बात करें तो यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो जल्द से जल्द उसे वापस प्राप्त करने की कोशिश करें, आपका धन डूबने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। योग और ध्यान करते रहें, आपको इसका लाभ मिलता रहेगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखना होगा। घर हो या कार्यस्थल आपको सभी के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा। भूलकर भी किसी का मजाक न उड़ाएं अन्यथा आपको ही शर्मिंदा होना पड़ सकता है। जाने अनजाने आप कोई ऐसी बात कह सकते हैं जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी पकड़ मजबूत बनानी होगी यानी आपको अपने काम से उच्च अधिकारियों का दिल जीतना होगा अन्यथा आने वाले समय में आप पर बड़ा संकट आ सकता है। इस दौरान व्यापारियों की कोई बड़ी डील बीच में ही अटक सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई भी काम न करें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा लेकिन आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस हफ्ते आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस लॉकडाउन में सरकार द्वारा बनाए इन नियमों का ठीक से पालन करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। ऑनलाइन क्लासेज का फायदा उठाएं और अपना अभ्यास जारी रखें। मौज मस्ती करके आप अपना ही नुकसान करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। आपको कुछ नए क्लाइंट मिल सकते हैं और आपका करोबार आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों पर दबाव बना रहेगा। इस दौरान आपको अपने सभी काम तेजी से पूरे करने होंगे। छोटी सी भी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। इस दौरान परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी इस अवधि में कोई समस्या नहीं होगी। आप दोनों की आपसी समझ मे इजाफा होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति की संभावना है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप तनाव मुक्त रहेंगे और खुद पर अधिक ध्यान देंगे। घर पर ही आपका ज्यादा समय गुजरेगा और परिजनों के साथ आप खुशी का अनुभव करेंगे। इस दौरान आप स्वादिष्ट और अपने मन पसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घरेलू मामलों को सुलझाने में जीवनसाथी आपका साथ देंगे। आपके प्रिय की सकारात्मकता और समझदारी आपके वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देगी। इस हफ्ते घर में कोई खास सेलिब्रेशन हो सकता है। मुमकिन है घर के किसी सदस्य का जन्मदिन आप धूमधाम से घरवालों के साथ ही मनाएं। काम को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे नतीजे ही मिलेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें क्योंकि इस हफ्ते पैसों से जुड़ी कोई समस्या नही आएगी। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा फायदा भी आपको मिल सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 44

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते आपको कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप समझदारी का परिचय देते हए किसी भी टकराव से बचने में सफल रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आप बुद्धिमानी से काम लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आप सभी के साथ मिलजुलकर काम करेंगे हालांकि इस बीच कई बार आपके विचार दूसरों से नहीं मिलेंगे, ऐसे में आपको शांति से अपना काम करते रहना चाहिए। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अपनी अटकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप तनाव में रहेंगे। इस दौरान आपके पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो लॉकडाउन की वजह से आप अपने परिजनों से नहीं मिल पाएंगे। यह बात आपको काफी उदास कर सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। कुछ लंबित बिलों का भुगतान आपको करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपका सारा ध्यान आपकी आर्थिक स्थिति पर होगा। वित्तिय मामलों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आप अपनी योजनाओं में भी बदलाव कर सकते हैं। हालांकि इस अवधि में आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप अपनी टीम के लीडर हैं तो सहकर्मियों के साथ अधिकारियों का भी समर्थन मिलेगा। वहीं व्यापारियों को इस हफ्ते संभलकर रहना होगा। कही सुनी बातों पर भरोसा न करें। हो सकता है ये आपके विरोधियों की चाल हो। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक निर्णय सोच समझकर ही लें। इस दौरान परिवार में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ आपके झगड़े बढ़ सकते हैं। इससे पहले कि बात हाथ से निकल जाए आपको उचित फैसला लेना होगा। एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी लापरवाही सेहत में गिरावट का कारण बन रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यह सप्ताह आपके लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आएगा। जहां एक ओर आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे, वहीं दूसरी ओर आपको भाग्य का पूरा साथ भी मिलेगा। कामकाज आपका अच्छा चलेगा और आपको उम्मीद के अनुसार फायदा भी मिलेगा। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते कर्मचारियों के साथ कुछ दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से मामले को संभाल लेंगे। इतना ही नहीं, आप पर लोगों का भरोसा और बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। अगर आप घर से काम कर रहे हैं तो ध्यान से और समय पर अपना काम करें। परिजनों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी परेशानी में हैं तो घरवाले आपका सपोर्ट करेंगे। माता पिता आपके साथ रहेंगे। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस समय आप अपने बच्चों पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि उनकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। पैसो की स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

इस हफ्ते आपको बेहतर प्लानिंग की जरूरत है ताकि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें रहें। कामकाज को लेकर आप बहुत व्यस्त रहेंगे। इन दिनों आप अपने व्यापार को गति देने के लिए खूब मेहनत करेंगे जिसका उचित फल भी आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक अपने टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि कुछ समय के लिए आप तनाव में रहेंगे लेकिन जल्द ही आप पूरी सकारात्मकता के साथ वापसी करेंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने प्रिय को नजरअंदाज करने की गलती न करें। प्रेम जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेमी/ प्रेमिका के साथ ये समय कुछ खास बीतेगा। आप शादी करने का भी फैसला ले सकते हैं। पैसों की बात करें तो दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें, आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह सप्ताह आपके लिए राहत भरा रहेगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपका तनाव दूर होगा और आप मानसिक रूप से एक बार फिर मजबूत होंगे। माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। यदि आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो इस अवधि में आर्थिक फायदा मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आय और खर्चों में संतुलन बना रहेगा। यदि घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस हफ्ते आपके बीच कुछ तनातनी रहेगी। अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्रेम करते हैं तो नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। टकराव से बचें और एक दूसरे पर भरोसा करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। अगर आप कोई प्रतियोगी परीक्षा देने वाले हैं तो आपको अपनी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। सेहत की बात करें तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मामलों में इस हफ्ते आपको संभलकर अपने फैसले लेने होंगे। निवेश करने से बचें और अपने खर्चों पर भी लगाम लगाएं। इस दौरान आप पर बड़ा अर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस हफ्ते अपने बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करना होगा। यदि आप बहसबाजी करते हैं तो आपकी छवि बिगड़ सकती है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह कठिन रहेगा। व्यवसायिक योजनाएं आगे नहीं बढ़ने से आप तनाव में रहेंगे। इसके अलावा पुराने किसी निवेश का अच्छा फायदा नहीं मिल पाएगा। दफ्तर का तनाव घर में लाने से बचें, इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में वे आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें इस हफ्ते किसी बड़ी परेशानी के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 49

शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस समय आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। हो सकता है किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको मदद की जरूरत पड़े। मौजूदा हालात को देखते हुए व्यापारी बदलाव का मूड बना सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए ये समय अनुकूल नहीं है। सभी कोनों से जांच परख कर ही अपना अंतिम निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के बीच एकता रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन आपके बीच का प्यार बना रहेगा। अर्थिक मोर्चे पर यह समय भाग्यशाली रहेगा। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इसके अलावा आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: रविवार

English summary

Weekly Rashifal for May 10th to May 16th

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for 10th to May 16th predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Story first published: Saturday, May 9, 2020, 16:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion