Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई: कन्या और मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह मिलेगा मनचाहा परिणाम
आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन-कौन से बदलाव आएंगे साथ ही आपके प्रयास फलीभूत होंगे या नहीं, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपने हर सवाल का जवाब मिलेगा। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
ऑफिशियल कार्यों को ल���कर इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यभार अधिक रहेगा और समय की कमी भी रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना काम करना होगा। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपकी चिंता बढ़ सकती है। हालांकि यह समय बेकार की बातों को सोच कर नष्ट करने का नहीं है बल्कि पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करने का है। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। मन में असंतोष का भाव रहेगा जिससे आप कुछ बुझा हुआ महसूस करेंगे। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो इसका यह मतलब नहीं कि आप प्रयास करना छोड़ दें। आप अपनी ओर से कोशिश करते रहें। व्यापारियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो लॉकडाउन की वजह से आपका काम ठप पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल इस ��ौरान सामान्य बना रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: शुक्रवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। काम में भी आपका पूरा मन लगेगा जिसके परिणामस्वरूप तेजी से अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपके कुछ अच्छे और महत्वपूर्ण व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। बेरोजगार जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहेगा लेकिन आप ज्यादा चिंता ना करें, जल्द ही आपके पास कुछ अच्छे और बेहतरीन विकल्प होंगे। अगर आप कोई ऑनलाइन कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जमकर मेहनत करें, आपको अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। परिजनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से या सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो काम के साथ स्वयं को पर्याप्त आराम भी दें। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़बोलापन आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी नौकरी छोड़ने का भी विचार कर सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना लें, परिस्थिति को समझें और उसके अनुरूप खुद को ढालने की कोशिश करें। आपको सम���ना होगा यह सब अस्थाई है इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपका व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा अटके हुए कार्य भी पूरे हो सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपका कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। मुमकिन है घर के किसी सदस्य की बिगड़ी हुई सेहत के कारण आपको लंबे चौड़े मेडिकल बिल का भु��तान करना पड़े। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते छोटी-मोटी परेशानियां आती जाती रहेंगी। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इस दौरान आप अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे। बीते समय में आपका जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने की आप भरपूर कोशिश करेंगे और इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ ���िलेगा। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यापारी डिमांड के अनुसार सप्लाई कर पाएंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको लाभ जरूर मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठों का दिल जीतने के लिए शत-प्रतिशत देना होगा। इस दौरान आपको जो भी कार्य सौंपा जाए उसे पूरी ईमानदारी से करने की कोशिश करें। आलस और कामचोरी से बचें। पैसों की बात करें तो कर्क राशि वालों के लिए ��ह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखें। पारिवारिक जीवन में इस दौरान शांति रहेगी। यह सप्ताह जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय को महसूस कराएंगे कि वह आपके लिए क्या मायने रखते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपने घर के सदस्यों की सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा। अपने माता पिता की सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह की शुरुआत में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने से आपका धैर्य टूट सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जोश में आकर कोई भी गलत कदम ना उठाएं। अच्छा सोचें आपके साथ अच्छा ही होगा। वहीं छोटे व्यापारियों को इस समय धन संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। धीमी गति से ही सही आपका काम कुछ आगे जरूर बढ़ेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिस कारण आसपास के लोगों से आपका विवाद भी होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपना व्यवहार संतुलित रखें और ऐसे फालतू मामलों में न पड़े। अगर आप विद्यार्थी हैं और तकनीक�� क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। तनाव के कारण आप अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 23
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट हैं और अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में भी सफल हो रहे हैं। हो सकता है कोई अच्छा और बेहतरीन मौका इस अवधि में आपको मिले। आप काफी दुविधा में रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना निर्णय सोच समझकर लें। खुद का व्यापार शुरू करने के लिए समय ठीक है। अपनी मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे ताकि नए विचारों का भरपूर लाभ आपको मिल सके। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। यदि घर बैठे आप बोर हो रहे हैं तो कुछ नया सीखने के लिए यह समय उपयुक्त है। ऑनलाइन आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। इसका उचित लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। सेहत की बात करें तो इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा यानी शारीरिक रूप से भी आप काफी अच्छा महसूस करंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी जीवन के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं है। आपको धैर्य और नम्रता से काम लेना होगा। इस दौरान परिजनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में झगड़े होने की संभावनाएं रहेंगी। घर का वातावरण अशांत रहेगा और आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। यदि आप सफलतापूर्वक इस काम को पूरा कर लेते हैं तो आपका खूब नाम होगा। आपके मान सम���मान में वृद्धि होगी और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बेहतर होगा आप सारे तनाव भूलकर अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस दौरान आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते मानसिक तनाव के कारण आप खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपकी सेहत में भारी गिर���वट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापारियों का कारोबार इस सप्ताह ठप रहेगा। आप संयम से काम लें, धीरे धीरे सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। इस अवधि में आप परिवार के साथ भी समय बिता पाएंगे। इस दौरान आप काम और निजी जीवन में संतुलन बन���कर चलेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। एक दूसरे की जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आप अपना पूरा सहयोग देंगे। इस दौरान कई ऐसे मामले हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप और विलंब न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको सावधान रहना होगा। जर��� सी लापरवाही आपके लिए घातक साबित हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। निराशा के बादल हट जाएंगे और उम्मीद की एक नई किरण जागेगी। आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और उच्च अधिकारियों की नाराजगी दूर करने में भी आप सफल रहेंगे। इस अवधि में आप��ो कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपके करियर को एक नई दिशा देगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को हाथ से जाने ना दें। व्यापारी अगर कोई नई योजना प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो इस सप्ताह आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में यह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में वह आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुलमिलाकर यह सात दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरे रहेंगे और आपकी सेहत भी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपका यह सप्ताह बहुत ही तनाव में गुजरेगा। निजी और व्यवसायिक जीवन में एक के बाद एक परेशानी आ सकती है। आपके लिए परिस्थिति को संभालना काफी मुश्किल रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक तंगी के कारण आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। लॉकडाउन के कारण आपका काम काफी प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से आपकी आमदनी में भी भारी गिरावट आई है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर अपने आर्थिक निर्णय लेने होंगे। अनावश्यक खर्चों से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने काम को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। यदि आप नया काम करने वाले हैं तो इसके लिए समय प्रतिकूल है। नुक���ान के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपकी भलाई इसी में है कि बात को ज्यादा ना बढ़ाएं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपको कुछ अच्छे व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। अगर आप समझदारी से काम लेते हैं तो भविष्य में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। वर्त���ान स्थिति को देखते हुए आपको पहले छोटी लागत वाला कोई काम करना चाहिए। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा, साथ ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपकी आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि मुश्किल वक्त में इन पैसों का सही उपयोग कर सकें। पारिवारि�� जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अपने सुंदर भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आप जी तोड़ परिश्रम करते रहें�� परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपने विचार सकारात्मक रखें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। आपको उच्च पद की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप खाद्य पदार्थ का व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स का व्यापार करने वाले जातक भी अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर��थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस दौरान आपके खर्चे नियंत्रित रहेंगे। इससे आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे और आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में इस दौरान कुछ उथल पुथल रह सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपको बस अपना व्यवहार ठीक रखना होगा। अपने बड़ों का आदर करें और उनकी बातों को महत्व दें। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा। अचानक कोई समस्या आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 39
शुभ दिन: रविवार



Click it and Unblock the Notifications











