For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope (May 22-28): इन 5 राशियों के लिए यह सप्ताह रहेगा नए अवसरों से भरा

|

आपका साप्ताहिक राशिफल आपके आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आपको दे सकता है जिससे आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने के आसार हैं। इस अवधि में खर्च अधिक हो सकता है। इसके अलावा पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज को लेकर चल रहा प्रयास सफल होगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। हो सकता है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती उपहार भी मिले। सेहत के मामले में यह सात दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाले रहेंगे। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा लापरवाही करना महंगा साबित हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ग्रहों की शुभ स्थिति इस अवधि में आपका बड़ा फायदा करा सकती है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को इस दौरान कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में नया मोड़ आएगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपना बजट पहले ही तैयार कर लेने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ समय से आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो आपको अपने मन की बात अपनों से साझा करने की जरूरत है। आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। मुमकिन है आपकी समस्या का हल आपको मिल जाए। इस तरह तनाव में रहने से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार है, इसलिए आप मेहनत करने में पीछे न हटें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी बड़ा व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर जरूर डालें। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। सप्ताह के अंत में उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। इस दौरान आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही करने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो इस अवधि में आपको आपका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती है। यह समय आपके लिए बेहद व्यस्त और थकान भरा रहने वाला है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि वे आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आपको उन पर गौर करने की जरूरत है। अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण अच्छा रखने के लिए आपको अपनों के साथ समय बिताने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपके बड़े बुजुर्गों को दुखी कर सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो इस अवधि में आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: सोमवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करते रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान बड़े बदलाव करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। यदि आप नए ग्राहकों से जुड़ने वाले हैं तो अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए प्रमोशन की खुशखबरी इस अवधि में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है, लेकिन बावजूद इसके आप परिजनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आप अपने प्रिय की सारी शिकायतें दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। तनावमुक्त रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपने निजी मामलों में और बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें अन्यथा आपकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ सकती है। अपना भला-बुरा आप बेहतर समझते हैं। इस अवधि में यदि आप कोई भी फैसला लेते हैं तो अपनों से सलाह जरूर लें। कामकाज की बात करें तो सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। पीठ पीछे उनकी बुराई करने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। खुदरा व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में पड़ा सुधार आ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने की कोशिश करें। दूसरों की बातों में आकर अपने प्रिय बारे में कोई भी राय न बनाएं। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। शौक मोज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की जरूरत है। डॉक्टर की सलाह अनुसार चलें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने काम और निजी जीवन पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी सैलरी से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो इस दौरान आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कोई कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटकने के आसार है। वहीं पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको बच्चों की कंपनी पर आपको पैनी नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। पैसों के लिए लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: शानिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने व्यवहार और वाणी का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो हृदय से जुड़े रोगियों को इस अवधि में बेहद संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अतीत की बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। यदि आप पुरानी बातों को याद करते रहेंगे तो आप जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार कुछ काम रहेगा। आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। अगर आप व्यापारी है तो आप अपनी आर्थिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ यह समय अच्छा गुजरने वाला है। छोटे भाई या बहन को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अब उनकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस होना जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना ताजे फलों के साथ हरी सब्जियों का सेवन करने की जरूरत है। खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का माहौल सुखद रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस दौरान घर के बड़े आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान के इच्छुक जातकों को इस अवधि में अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह पिछले हफ्ते से कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि आप पर खुद को साबित करने का दबाव भी अधिक रहेगा। आप सकरातमक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े क्लाइंट के साथ डील कर सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा, साथ ही कारोबार में भी तेजी आएगी। सप्ताह के अंत में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा बॉस भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बेहतर होगा समय रहते आप संभल जाएं अन्यथा आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें। बड़ी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए यह समय अनुकूल है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। यदि आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो आप ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा हुआ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है। और आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, इसलिए आपको मेहनत करते रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दो अवधि में काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इस यात्रा से आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। इस दौरान आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बेहद खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने की जरूरत है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो मौसम में बदलाव के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 31

शुभ दिन: शुक्रवार

English summary

Weekly Rashifal For May 22 to May 28, 2022

What does your weekly horoscope May 22 - May 28, 2022 have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, May 21, 2022, 16:29 [IST]
Desktop Bottom Promotion