Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
साप्ताहिक राशिफल 23 से 30 मई: जानें इस महीने का आखिरी हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा
मई का ये आखिरी सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा खास और किसके लिए लेकर आएगा ये ढेर सारी चुनौतियां। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। मन में अज्ञात भय रहेगा। हालांकि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ऐसा होना स्वाभाविक है लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि आप नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी होने न दें। जल्द ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आने के संकेत मिल रहे हैं इसलिए आप हिम्मत से काम लें और अपना मनोबल कमजोर ना पड़ने दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी तरक्की तय है। आप अपने विरोधियों को भी पछाड़ने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। हालांकि आप मेहनत करते रहें। आपका कारोबार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने से घर में कलह हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक परिस्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो इस दौरान आपको काफी थकान रहेगी। इस कारण से आप मानसिक दबाव भी महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिछले कुछ समय से यदि आप काफी व्यस्त चल रहे हैं तो इस हफ्ते आपको आराम पर जोर देना चाहिए। कामकाज का बढ़ता हुआ तनाव आपको खुद पर ध्यान देने से रोक रहा है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप सब कुछ भूलकर स्वयं के लिए समय निकालें। दोस्तों और परिजनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हम जीना छोड़ दें। यदि आपका काम आपकी सोच से धीमा चल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही यह समय बीत जाएगा। हालांकि इस दौरान आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको पहल करनी चाहिए। अपनी भावनाएं खुलकर प्रकट करें, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी गलतफहमी दोबारा पैदा न हो। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस दौरान कुछ ज्यादा खर्च नहीं होगा जिससे आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा और आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे आपके उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। इस हफ्ते आपको किसी जरूरी मीटिंग के लिए छोटी सी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि आप सफर करते समय सारी जरूरी सावधानियां बरतें ताकि आपका स्वास्थ्य प्रभावित ना हो और आपका काम बीच में न अटके। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को इस हफ्ते अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यवसायिक निर्णय लेंगे जिसका उचित परिणाम भी आपको जल्द ही मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। यह समय परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आप मन लगाकर पढ़ाई भी कर पाएंगे। साथ ही समय-समय पर आपके गुरुजन भी आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सात दिन उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। इस दौरान काम का बोझ बढ़ सकता है। अगर आप पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे तो करियर में उन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको कोई बड़ा लाभ नहीं मिल पाएगा और ना ही आपका कुछ नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह हो सकती है। यदि आप खुद को शांत रखते हैं तो आने वाली परेशानियों से आप बच सकते हैं। उग्र होने से आप अपनी मानसिक शांति खो सकते हैं। सही समय पर सब कुछ अपने आप ही सामान्य हो जाएगा। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस अवधि में पैसों की आवक बनी रहेगी। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए सफर करना इस दौरान काफी लाभदायक सिद्ध होगा। मुमकिन है इससे आपका आर्थिक फायदा हो। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल का पूरा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। हालांकि आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपके मन में अहंकार की भावना ना आए अन्यथा यह सर्वनाश का भी कारण बन सकता है। घर का माहौल शांत और खुशनुमा रहेगा। यह सप्ताह परिजनों के साथ काफी मजेदार गुजरेगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के अंत में आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको बहुत ही संभल कर रहना होगा। किसी बड़े खर्चे का संकेत मिल रहा है। आप अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें। यदि आप खुले दिल से पैसे खर्च करते हैं तो भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अलग-अलग तरह के लोगों से डील करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप समझदारी, शांति और धैर्य से काम लें। इस दौरान उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। वे आप पर कुछ ज्यादा ही दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आप तनाव में काम करेंगे तो इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों से बात करें और इस समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करें। आप कुछ दिनों का ब्रेक लें, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा वापसी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत जैसी रहेगी, फल भी आपको वैसा ही मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान जमकर मेहनत करें। आपकी यह मेहनत आने वाले समय में आपकी तरक्की तय करेगी। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीकठाक रहेगा। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा और किसी अच्छी कंपनी में आपको नौकरी मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका आपको मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि आपको इस समय बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अगर आप लापरवाही करते हैं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 33
शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की बातों में उलझ कर आप अपना कीमती समय तो नष्ट कर ही रहे हैं साथ ही अपनी मानसिक शांति को भी भंग कर रहे हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उन चीजों को महत्व दें जो सचमुच आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस समय आपको अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। यदि इन दिनों में आप पर काम का दबाव अधिक है तो आप पूरे हफ्ते की योजना पहले ही बना लें, इससे आपको काफी फायदा होगा। इस हफ्ते काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। आप बस सूझबूझ से अपने निर्णय लें। व्यापारियों को इस अवधि में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। निजी जीवन में आपको अपने वैवाहिक जिंदगी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ ऐसा करें जिससे आपके जीवनसाथी नयापन और स्पेशल महसूस करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पिछले हफ्ते से काफी बेहतर रहेगा। इस दौरान अधिकांश समय आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यह सप्ताह आपके लिए काफी भाग्यशाली रहेगा। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो इस दौरान आपकी परेशानी दूर होगी। मन शांत रहेगा और आप काफी प्रसन्न भी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और आप सभी के दिल के करीब होंगे। इस दौरान दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों की मदद से इस अवधि में आपका कोई बड़ा लाभ हो सकता है। लंबे समय बाद आपको अपने करीबी दोस्तों के साथ मजेदार समय बिताने के कुछ अच्छे मौके भी इस हफ्ते मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते कोई महत्वपूर्ण कार्य आप सफलतापूर्वक समय पर पूरा कर पाएंगे। इससे कार्यस्थल पर आपका कद और भी ऊंचा होगा। आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। इस हफ्ते आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप बोझिल महसूस कर रहे हैं और कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं तो इस हफ्ते आप काम को अलग रखकर आराम पर ज्यादा ध्यान दें अन्यथा नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी पसंदीदा चीजों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आपको दोबारा शुरुआत करने की जरूरत है। यदि आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो आपको अपनी सोच बदलनी होगी। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आप किसी बड़ी संपत्ति के लिए निवेश करने का मन बना सकते हैं। हो सकता है आप अपने किसी करीबी मित्र के साथ साझेदारी में यह निवेश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो सामान्य गति से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको किसी पुराने दर्द से राहत मिल सकती है। हालांकि आपको वजनदार चीजें उठाने से बचना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। नौकरी हो या व्यापार सुधार संभव है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको इस दौरान काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन आप मेहनत करने में पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। सब के साथ मिलकर काम करने की आपकी खूबी उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े या लोहे का व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते लाभ मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आप बहुत ही सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे और बचत पर अधिक ध्यान देंगे। इस हफ्ते आपके जीवन के अन्य पहलुओं में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ गई थी तो इस अवधि में एक बार फिर आप अपनों के करीब होंगे। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान लंबे समय से आपके मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 45
शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि इस हफ्ते आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आखिरी वक्त पर आपकी यात्रा टल सकती है। वैसे भी इस समय सफर करना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो इस दौरान लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आने वाले समय में आप पर दबाव बढ़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपके पास कुछ नए व्यवसायिक प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कुछ नया करने के मूड में रहेंगे। हालांकि पैसों को लेकर इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी नया काम उचित सलाह लेकर करने में ही आपकी भलाई है। सप्ताह का मध्य आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहेगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति को लेकर रिश्तेदारों के साथ आपसी अनबन हो सकती है। यदि आप शांति से काम नहीं लेंगे तो बात काफी बिगड़ सकती है। आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह खर्चीला रहेगा। आपके निजी खर्चे बढ़ सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप अच्छे खान पान और ध्यान का सहारा लें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: गुरुवार



Click it and Unblock the Notifications











