For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 30 मई से 5 जून: इस हफ्ते इन 5 राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार

|

जून का यह पहला सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ने अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में आपका तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में सुधार संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में इस दौरान आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। छोटे से छोटे कार्यों को भी आप ध्यान पूर्वक करें। यदि बॉस आपको कोई जिम्मेदारी सौंपते हैं तो उसे सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक इस दौरान कुछ नया करने से बचें। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो इस अवधि में आपके हाथ निराशा लगेगी। सप्ताह के अंत में पैसों को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती है लेकिन किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का अंत होगा। इस अवधि में घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक चिंता बढ़ने से सेहत पर असर पड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह के परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। इस अवधि में आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और आपके हाथ कोई बढ़िया मौका भी लग सकता है। इतना ही नहीं आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक दूर कहीं से मेहमानों का आना हो सकता है। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि पैसों को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय संबंधित कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहना होगा। इसके अलावा पिता के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और आपको नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप जो भी करें बहुत ही सोच समझकर और सावधानी से करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चो और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। उतार चढ़ाव परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको खाने-पीने का अधिक ध्यान रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। हो सकता है हाथ में आया हुआ ऑर्डर वापस चला जाए। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस अवधि में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। अगर आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो बात काफी बढ़ सकती है। इस दौरान जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो सप्ताह के अंत में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को इस अवधि में अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। इस दौरान आप कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा बड़े ग्राहकों के साथ भी आपके संबंध मधुर होंगे। सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत खर्चीला रहने वाला है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाए अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भारी आर्थिक संकट आ सकता है। स्वास्थ्य बात करें तो इस अवधि में आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अगर सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहना होगा अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में काम का भार कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप के कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि इसफैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अपनी और अपनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस अवधि में आपका बजट संतुलित रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप काफी उत्साहित रहेंगे और मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस अवधि में आपको कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। इसके अलावा पैसों के मामले में भी आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान आप अपने बिगड़े हुए रिश्तो में सुधार लाने का भरपूर प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। यदि आपने कर्ज लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। आप बचत पर अधिक ध्यान दें और सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लें। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप को बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कड़ी मेहनत आपके लिए सफलता के द्वार खोल देगी। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आपका कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ेगा। हालांकि बड़े मुनाफे के लिए आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी होगी। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें, उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है, लेकिन कोई पुराना कर्ज आपको चुकाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। सप्ताह के अंत में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप सारी जरूरी सावधानियां बरतें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को इस दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप तोड़कर कुछ अलग करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ ठीक नहीं रहेगी। घरेलू कलह बढ़ने की आशंका है। इतना ही नहीं माता या पिता के स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान आप घरेलू सुख सुविधा की कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस दौरान आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके कटु वचन अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही इससे आपके रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। घर के बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। अगर आप शादीशुदा है तो इस अवधि में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस दौरान आपके प्रिय को अपना अधिक ध्यान रखना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में सकारात्मक बदलाव संभव है। बॉस के साथ आपके कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और वे आपकी बातों को काफी महत्व भी देंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। इस दौरान घर का वातावरण शांत रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किया है तो आपको उसका अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम किसी बाधा के पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। यह सब आप के कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन खत्म होगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आपको शुगर की बीमारी है तो जरा भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपके वरिष्ठों को काफी प्रभावित करेगा। हो सकता है वे आपको कोई ऐसा मौका दें जिससे आपका करियर एक नयी दिशा में आगे बढ़ेगा। ऐसे में आपको इस अवसर को खोना नहीं चाहिए, इसलिए आप खूब मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम जल्द ही मिले। वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच तनाव कुछ बढ़ सकता है। अगर आप शांत दिमाग से सोचेंगे तो आप महसूस करेंगे कि आप बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट कर रहे हैं साथ अपने प्रिय से भी दूर हो रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने बीच की कड़वाहट को जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति इस अवधि में ठीक ठाक रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप कुछ चिंतित रहेंगे, लेकिन पैसों से जुड़ा आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: रविवार

English summary

Weekly Rashifal For May 30 to June 5, 2021 in Hindi

What does your weekly horoscope May 30 - June 5, 2021 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion