साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस हफ्ते आएगा उछाल

मई के शुरुआती हफ्ते में किन राशियों को मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते आप को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुश्किल वक़्त में आपको अपने परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आपको एहसास होगा कि आप कितने खुशकिस्मत हैं। इस हफ्ते कामकाज में आप कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी हो या व्यापार अभी आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा कि अभी आपके पास जितना है, आप उससे संतुष्ट रहें। पैसों की स्थिति में इस दौरान कुछ सुधार संभव है। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो आपकी जमा पूंजी में भी इजाफा होगा। पिछले कुछ दिनों से यदि आपकी रोमांटिक लाइफ में दिक्कतें आ रही थीं तो इस सप्ताह आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे एक बार फिर आप अपने पार्टनर का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। सेहत की बात करें तो इस अवधि में वजनदार चीजें उठाते समय सावधानी बरतें। आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सप्ताह कुछ मामलों में आपके लिए राहत लेकर आएगा। यदि आपका करोबार धीमा चल रहा है तो इस दौरान एक बार तेजी से आपका काम आगे बढ़ सकता है। हालांकि कामकाज को लेकर इस हफ्ते आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। हो सकता है उस वजह से आपको काफी थकान भी रहे। ऐसे में खुद पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। इस हफ्ते पारिवारिक जीवन सामान्य रहने के आसार हैं। मुमकिन है आपको अपने माता पिता की मदद और मार्गदर्शन मिलने से आपकी कुछ समस्याओं का समाधान हो जाए। जीवनसाथी को इस अवधि में सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप उनका विशेष ख्याल रखें। पैसों के मामले में यह समय उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। बिना परिश्रम सफतला नहीं मिलती है, यह बात आपको समझनी होगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शुक्रवार

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

करियर को लेकर इस दौरान आप काफी गंभीर रहेंगे। अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके रास्ते मे कुछ बाधाएं आएंगी। हालांकि अभी आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है, उचित समय आने पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप घर से काम कर रहे हैं तो आप काफी दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप योजनाबद्ध तरीके से काम करें। व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह मिलाजुला रहने की संभावना है। मौजूदा हालात को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आप कोई भी नई आर्थिक सौदेबाजी न करें। पारिवारिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। परिजन आपसे इस दौरन कुछ ज्यादा ही नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस हफ्ते आप अपनी सारी परेशानियों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का फैसला लेंगे। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा, जोश और उत्साह महसूस करेंगे। दोस्तों और परिवार का साथ मिलने से आपकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपको अचानक कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान साझेदार के साथ कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप समझदारी का परिचय देंगे तो बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो ये सात दिन आपके लिए बेहद यादगार रहेंगे। आपके पार्टनर के साथ यह समय बहुत शानदार गुजरेगा। आपके बीच ढेर सारी बातें होगी और आप खुशी का अनुभव करेंगे। पैसों को लेकर यदि कोई समस्या आ रही है तो ज्यादा परेशान न हों। जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक रूप से इस हफ्ते आपकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है। इस दौरान आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है और धन की वर्षा होने की संभावना है। एक ही झटके में आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस अवधि में कोई अटका हुआ कागजी काम पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी। वहीं सप्ताह के मध्य में आपको अतरिक्त सावधान रहना होगा। इस अवधि में आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका पूरा ध्यान आने वाले लक्ष्य पर होगा। समय पर अपने टारगेट को पूरा करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही मजेदार बीतेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोमांटिक लाइफ के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो इस हफ्ते आपके साथी की तलाश खत्म हो सकती है। हो सकता है शुरुआत में आप कुछ दुविधा में रहें लेकिन जल्द ही आपको सच्चे प्रेम का एहसास होगा। यदि आप पहले से ही प्रेम के बंधन में बंधे हैं तो यह समय आपके लिए यादगार रहेगा। आपके पार्टनर आपको खुश देखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शादीशुदा जातकों के जीवन मे इस दौरान छोटी मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन आपकी आपसी समझ अच्छी रहेगी जिससे आपका प्यार बना रहेगा। इस अवधि में आप काम और परिवार दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो इस हफ्ते परिवार से मिलने का अवसर मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो अच्छा होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: बुधवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यह समय आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप स्वयं को कई परेशानियों में उलझा हुआ पाएंगे। निजी जीवन हो या फिर आपका काम आपकी नकारात्मकता के कारण दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित होंगे। आपके खराब रवैये के कारण इस दौरान आपके जीवनसाथी भी काफी दुखी रहेंगे। उनके प्रति आपका अविश्वास आपके रिश्ते को दिन प्रतिदिन कमजोर करता जा रहा है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में दोबारा शांति और प्रेम चाहते हैं तो बात हाथ से निकलने से पहले संभाल लें। वहीं दूसरी ओर प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपके प्रेम विवाह की इच्छा को शायद परिजनों की मंजूरी न मिले। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाना होगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अधिकतर समय कमजोर रहेगा। आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पिछले हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप बड़ी बड़ी चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे। अगर कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कोई कठिन कार्य मिल सकता है। आपके पास समय की कमी हो सकती है जिससे आप कुछ तनाव में रहेंगे। हालांकि यह आपके लिए आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका हो सकता है इसलिए आप इसे गंवाना नही चाहेंगे। इस अवधि में घर में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल बना रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको आराम पर अधिक ध्यान देना होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए कई मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपको बहुत ही संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आपके विरोधी आपको कड़ी टक्कर देंगे। इस बात की भी संभावना है कि वे आपके काम में रूकावट डालें। व्यापारी छोटे मोटे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन नुकसान के भी आसार नजर आ रहे हैं। पैसों के मामले में यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। धन प्राप्ति होगी लेकिन पैसा आपके हाथ में रुकेगा नहीं। आप चाहकर भी अपने खर्चों को रोक नहीं पाएंगे। अगर निजी जीवन में आप शांति चाहते हैं तो आपको शांत रहना होगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। यदि कोई मनमुटाव या अनबन होती है तो आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। सेहत के लिए समय आपके लिए बेहद कठिन रहेगा। अधिक परिश्रम और मानसिक तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 45

शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। इस हफ्ते आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आप पूरी एकग्रता के साथ काम करेंगे और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को भी इस समय अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार बढ़ेगा। इस दौरान कुछ मुनाफे भी आपको मिल सकते हैं। निजी जीवन में भी इस समय सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके संबंध पहले के मुकाबले और प्रगाढ़ होंगे। मुश्किल समय में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का समर्थन मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में इस दौरान छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। अपने निजी मामलों में बाहरी लोगों को दखलंदाजी करने ना दें। बेहतर होगा घर की बात घर में ही रखें और आपसी समझ से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। व्यक्तिगत तौर पर कुछ बदलाव संभव है और इनका परिणाम आपको सकारात्मक ही मिलेगा। आर्थिक रूप से इस दौरान आप मजबूत बने रहेंगे। पैसों के कारण आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं और आप एकदम सुरक्षित महसूस करेंगे। इस हफ्ते आप काफी तरोताजा और सकारात्मक ऊर्जा से घिरे हुए रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको विषम परिस्थितयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप सारी परेशानियों का समाधान करने में सफल रहेंगे। आपकी इस क्षमता को देख वरिष्ठ भी काफी प्रभावित होंगे और आपकी खूब तारीफ करेंगे। इस हफ्ते आपके काम में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं और आप उन्हें खुले दिल से स्वीकार करेंगे। आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शुरुआत में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको सफलता मिलेगी। रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते कुछ तनाव रहेगा। बेवजह की बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। हो सकता है आप गुस्से में कोई नकारात्मक फैसला भी लें। पैसों के मामले में यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। अटके हुए मुनाफे प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। आर्थिक तंगी आपकी

परेशानियां बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस हफ्ते आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है लेकिन आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने में असमर्थ महसूस करेंगे। हो सकता है आप अपने कदम पीछे भी हटा लें, शायद आपको समय चाहिए होगा, लेकिन क्या पता यही वो शख्स हो जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था इसलिए कोई भी फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कामकाज के मोर्चे पर इस अवधि में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप खुद का कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको अपने करीबियों की मदद न मिले। पैसों को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन धीरे धीरे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के अंत में कुछ आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद शांत होगा। सेहत के मोर्चे पर सप्ताह मिलाजुला रहेगा। हफ्ते के अंत में शरीर में दर्द, रक्तचाप आदि जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: शनिवार

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 14:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion