Latest Updates
-
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 नवंबर: इन 6 राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा लाभकारी
अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यवसायिक, नौकरी, पारिवारिक जीवन आदि से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आप गुप्त तरीके से धन अर्जित कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अगर आप अपनी जेब के अनुसार खर्च करेंगे और सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार काम का दबाव आप पर अधिक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। इस दौरान आपको अपने व्यवहार और वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कम मेहनत में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अपनी मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिलने की संभावना है। वहीं व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने प्रिय से झूठ बोलने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने के आसार हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। इस अवधि में काम का बढ़ता हुआ बोझ और घरेलू तनाव मानसिक रूप से आपको काफी परेशान कर सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आपको इन जिम्मेदारियों से घबराने या चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। आने वाले दिनों में इसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी व्यवसायिक प्रस्ताव पर सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपका रिश्ता ठीक नहीं रहेगा। पैसों की बात करें तो अगर आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान के अलावा आप कानूनी दांवपेच में भी फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस दौरान आपका हर एक काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। इस दौरान आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी पर अपना विश्वास मजबूत करने का प्रयास करें। बेवजह का शक करके आप अपने रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है। आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सही समय आने पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते नौकरी का कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिल सकता है। छोटे कारोबारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 42
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ ज्यादा ही चंचलता रहेगी। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अनजाने में दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि लंबे समय से प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आपकी इस परेशानी का अंत इस हफ्ते होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। यदि कोई अच्छा प्रस्ताव आता है तो आप उस पर गौर जरूर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे जिसके लिए आपको खूब सराहा जाएगा। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। इस दौरान आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की बात करें तो इस दौरान आपका बजट संतुलित रहेगा। खर्चे कम होंगे और आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी अपने के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस अवधि में आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी से छोटी समस्या को भी नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
परिवार के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। इस दौरान आप परिजनों के साथ यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस फैली हुई वैश्विक महामारी से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान धन संबंधित कोई भी दिक्कत नहीं होगी। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। यदि वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको इस तरह की बातों को दिल पर लेने की जगह अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने के आसार हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़े बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कुछ मामलों में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस अवधि में आप अपने खर्च का लेखा-जोखा ठीक से रखें। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। अगर आप बैंक से जुड़े हैं तो इस दौरान आप पर दबाव काफी अधिक रहेगा। आपको अपनी ओर से पूरी मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार में कुछ खास मुनाफा नहीं हो पाएगा। साथ ही बिजनेस पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ सकता है। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 33
शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सेहत को लेकर आप किसी तरह की लापरवाही न करें। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ने का उचित समय है अन्यथा आप किसी गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान कुछ नकारात्मक चीजों पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। वहीं दूसरी ओर सप्ताह के मध्य में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका अच्छा लाभ आपको होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। भाइयों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप छोटा मोटा व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आप आर्थिक तंगी के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। परिवार में सभी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सप्ताह के मध्य में दफ्तर के काम को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। काम अधिक रहेगा और समय की कमी के कारण आप सब कुछ मैनेज नहीं कर पाएंगे। हो सकता है उच्च अधिकारी आप से नाखुश रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो हद से ज्यादा गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। ये डिप्रेशन की वजह बन सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छा और बेहतरीन मौका इस अवधि में मिल सकता है। खुद का व्यापार शुरू करने के लिए समय ठीक है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान पैसों की कोई कमी नहीं होगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कुछ नया सीखने के लिए यह समय उपयुक्त है। ऑनलाइन आपको कई विकल्प मिल सकते हैं। इसका उचित लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। सेहत की बात करें तो इस दौरान मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा यानी शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 23
शुभ दिन: शुक्रवार



Click it and Unblock the Notifications











