For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर: जानें इस हफ्ते आपके जीवन में क्या क्या बदलाव आएंगे

|

एक बार फिर हम आपका साप्ताहिक राशिफल लेकर हाजिर हैं। आइए देखते हैं इस हफ्ते क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते ग्रहों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी जिस कारण आपको इस अवधि में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप ज्यादातर समय तनाव में रहेंगे। सप्ताह के शुरूआती दिन आपके लिए ज्यादा मुश्किल भरे होंगे। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति की सुधारने के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। एक के बाद एक दिक्कतों के कारण आपके मनोबल में भी गिरावट आएगी। हालांकि परिजनों का साथ और समर्थन मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपको हिम्मत मिलेगी। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है यह यात्रा आपके लिए थकान भरी साबित हो लेकिन आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आपके कठोर शब्दों के कारण आपके जीवनसाथी के साथ आपका कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं, इस अवधि में आप अपनी वाणी के कारण किसी वाद विवाद में भी फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 40

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इस समय आप जो भी काम अपने हाथ में लेंगे, उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में हर तरफ आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ के साथ सहकर्मी भी आपसे काफी प्रभावित होंगे। हो सकता है सफलता आपके सिर चढ़कर बोले लेकिन आपको घमंड करने से बचना होगा। इससे आपका ध्यान भटक सकता है। आप व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए सर्वश्रष्ठ साबित हो सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग, रेस्टोरेंट, प्रिंटिंग, गारमेंट्स, आयात-निर्यात से जुड़ा कार्य करते हैं तो इस हफ्ते आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में मन किसी बात को लेकर थोड़ा बेचैन रहेगा। घरेलू मुद्दे आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। यदि आप इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको मामले की जड़ तक पहुंचने की जरूरत है। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ बातचीत करें। आप अपने माता पिता की सहायता ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह हफ्ता बहुत ही खर्चीला रहेगा। अगर आप सही समय पर अपने खर्चों को नियंत्रित कर लेते हैं तो आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। विद्यार्थियों को उचित परिणाम की प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस हफ्ते आप अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। अपने काम को शिखर पर देखने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से हो सकती है जिनकी मदद से आपका सपना जल्द ही पूरा हो जाए। आप नौकरीपेशा हैं तो इस हफ्ते आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। इस हफ्ते आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर दिक्कतों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। इस अवधि में घर का वातावरण अशांत रहेगा। परिजनों के साथ आपकी अनबन चलती रहेगी। इस दौरान आपको उनका उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिल पाएगा जिससे आपको काफी निराशा होगी। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। यह समय आपके लिए बेहद कठिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप महसूस करेंगे कि वे आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि धीरे धीरे आप दोनों के बीच चीजें सामान्य हो जाएंगी। पैसों की स्थिति इस हफ्ते अच्छी रहेगी। आज आपकी किस्मत के सितारे किसी बड़े धन लाभ की ओर इशारा कर रहे हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। पिछले हफ्ते आपके कुछ कार्य बनते बनते बीच में अटक गए थे लेकिन इस समय आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपका मानसिक तनाव कम होगा। आप अपना कोई कर्ज भी इस अवधि में चुका पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और अपनापन बना रहेगा। आप दोनों के बीच इस अवधि में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके संतान की कोई बड़ी तरक्की हो सकती है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आप कई तरह की मानसिक उलझनों में फंसे हुए थे लेकिन इस हफ्ते आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। इस दौरान आपकी माता की सेहत में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में पिता की ओर से आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा अटका हुआ मामला इस अवधि में सुलझने की संभावना है और फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। इसके लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान दफ्तर में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हो सकता है काम में आपका ज्यादा मन ना लगे। अगर आप बोरियत महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा कुछ समय के लिए आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे मन तरोताजा हो जाएगा और आप बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। पैसों की स्थिति इस दौरान काफी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस हफ्ते सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है। कामकाज के दबाव और ज्यादा भागदौड़ के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन पर्याप्त आराम करने पर आपको राहत मिलेगी। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर यह समय काफी अच्छा रहेगा। इस अवधि में अचानक धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी। यदि पैसों की कमी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कागजी काम बीच में अटका था तो इस दौरान वो पूरा हो जाएगा और इसका फायदा आने वाले समय में आपको जरूर मिलेगा। क्रोध और अहम जैसी भावनाओं से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है अनयथा आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको उनका प्यार और स्नेह मिलेगा जिससे मन काफी प्रसन्न और शांत रहेगा। अपने वैवाहिक जीवन में रोमांस भरने की आपकी कोशिश रंग लाएगी और जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत खास बीतेगा। प्रेमी जोड़ों को भी इस हफ्ते मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे। आप एकदूसरे के साथ जितना समय बिताएंगे, उतना ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो इस हफ्ते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा की प्राप्ति करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: मंगलवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा, साथ ही गुरुजनों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। इस हफ्ते आपको मौज मस्ती के कई अवसर प्राप्त होंगे। स्वादिष्ट भोजन के साथ सुंदर वस्त्रों की भी प्राप्ति हो सकती है। मन शांत और संतुष्ट रहेगा जिससे काम में भी आपका मन लगेगा। इस अवधि में कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सिलसिले में उच्च अधिकारी आपसे भी सलाह ले सकते हैं। केवल सलाह ही नहीं, आपकी बातों को काफी महत्व भी दिया जाएगा। आपकी प्रतिभा को देखकर आपके सहकर्मी भी आपसे काफी प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। यदि आप खुद का नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है, आपको बस एक अच्छी योजना की जरूरत है। अपनी योजनाओं के अनुसार चलते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में इस दौरान सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध घनिष्ठ होंगे। जीवन के हर उतार चढ़ाव में आपको उनका साथ मिलेगा जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। सेहत की बात करें तो यदि आप अपना कोई ऑपरेशन करवाना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक है। लापरवाही आपकी समस्या बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 39

शुभ दिन: रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों को लेकर इस हफ्ते आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेकार की चीजों में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। पैसों की कमी के कारण आपकी योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। इस हफ्ते आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। बार बार आपको डॉक्टर का भी चक्कर लगाना पड़ सकता है। मन अशांत रहेगा और कई नकारात्मक विचार भी मन में आ सकते हैं। इस दौरान आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की जरूरत है। हो सकता है वे आपकी बातों का गलत मतलब निकाल लें और आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाए। वैसे आपको सलाह दी जाती है कि आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें, नहीं तो आप विवादों में ही घिरे रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके पास कई ऐसे काम होंगे जिन्हें आपको निपटाने होंगे लेकिन इस समय काम में आपका कुछ ज्यादा मन नहीं लगेगा। यदि आप समय रहते इन सबसे बाहर नहीं निकलेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपको कोई परेशानी आ रही है तो ऐसे में आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है। सबसे पहले बेकार की बातों पर ध्यान देना आप छोड़ दें और दिमाग शांत रखें, तभी आप पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शुक्रवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपका काम धीमी लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह के शुरुआत में आपको कुछ दिक्कत होगी। आप कोई खास निर्णय नहीं ले पाएंगे लेकिन धीरे धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आप काफी मेहनत करेंगे और इसका परिणाम भी आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही वरिष्ठों का भी सहयोग आपको नहीं मिल पाएगा। जिन जातकों को नयी नौकरी या ट्रांसफर की इच्छा है, इस अवधि में उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों के साथ इस दौरान आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। यदि जीवनसाथी या संतान की सेहत को लेकर आप चिंतित हैं तो इस दौरान आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर इस सप्ताह आपको कोई समस्या नहीं होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होते जाएंगे। रोमांटिक लाइफ में इस अवधि में तनाव रहेगा। आपके पार्टनर के साथ छोटी सी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल सकती है और जल्द ही आप परिणय सूत्र में भी बंध सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आपकी कोशिशें रंग लाती नजर आ रही हैं। आप दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी और आपको उनका सहयोग भी मिलेगा। माता पिता की सेहत इस अवधि में एकदम बढ़िया रहेगी। आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो शॉर्टकट की जगह मेहनत करें। अगर आप अनैतिक तरीके से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे तो अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभ कमाने वाला रहेगा। आपके कुछ पुराने संपर्कों की मदद से आप बढ़िया फायदा कमा सकते हैं। इस अवधि में आपका व्यापार काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है। हो सकता है पेट में आपको कोई इन्फेक्शन हो जाए। आप अपने खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी । साथ ही लम्बे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिलने का योग हैं। यदि आप सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो इस हफ्ते अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अगर आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो इस हफ्ते आपको अपने निजी जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घरवाले आपके इस रवैये के कारण आपकी काफी आलोचना करेंगे। आपके मान सम्मान पर भी बात आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यह समय निवेश के लिए भी अच्छा है। आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और आप दोनों के प्रेम में भी इजाफा होगा। सेहत का मामला इस हफ्ते कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप सावधानी बरतें, ज्यादा काम का बोझ ना लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 13

शुभ दिन: मंगलवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस हफ्ते आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिससे आप सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। आपकी कार्यक्षमता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और इसके अलावा आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको आपके सारे प्रयासों में सफलता दिलाएगी। आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो इस हफ्ते अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कुछ जरूरी योजनाएं बना सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप दोनों के बीच मतभेद काफी गहरे हो सकते हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए आप दोनों के बीच आपसी समझ और बेहतर तालमेल बहुत जरूरी है। सप्ताह के मध्य में पैसों से जुड़ी समस्या आ सकती है जिस कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। इस वजह से आपको कुछ तनाव भी हो सकता है लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक के लिए नहीं रहेगी। आप बेकार की चिंता छोड़ दें। प्यार मोहब्बत के मामले में इस सप्ताह आपको ज्यादा उग्र होने बचना होगा। आपके मन में अपने प्रेमी/प्रेमिका को लेकर कुछ संदेह हो सकता है। ऐसे में आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बढ़िया समय व्यतीत कर पाएंगे। लंबे समय से अटके हुए कुछ आर्थिक मुनाफे इस हफ्ते आपको प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपकी वित्तीय समस्या दूर हो सकती है। आप घर परिवार पर इस दौरान कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। आपका ऐसा व्यवहार आप पर ही भारी पड़ सकता है। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा गंभीर होना पड़ेगा, नहीं तो आपके वरिष्ठ आपसे नाखुश ही रहेंगे और आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर यह सप्ताह ठीक रहने वाला है। मुमकिन है इस हफ्ते आप अपने घर में कुछ बदलाव लेकर आएं। साथ ही परिजन भी आपका पूरा सहयोग करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह थोड़ा विवादास्पद रहने वाला है। यदि आपको लगता है कि आपका पार्टनर आप में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है तो ऐसे में आपको उन्हें एक मौका देना चाहिए। अगर आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है तो आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते छोटी मोटी परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: बुधवार

English summary

Weekly Rashifal for November 17th to November 23rd

Weekly Horoscope in Hindi - Read horoscope for November 17th to November 23rd predictions for all twelve zodiac signs and know about love, finance, health, and career.
Story first published: Saturday, November 16, 2019, 14:37 [IST]
Desktop Bottom Promotion