साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 नवंबर: इस माह का पहला हफ्ता किन राशियों के लिए रहेगा खास

अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए नवंबर का ये पहला सप्ताह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

निजी हो या पेशेवर जीवन यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी और आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की तो इस अवधि में घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और उनकी मदद से आपको कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने नयी नौकरी ज्वाइन की है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन आप परिश्रम और ईमानदारी से अपना हर एक काम पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े जातक अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। इस अवधि में आपको निवेश का भी कोई मौका मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान पैसे से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। मुमकिन है इस हफ्ते आप काम से जुड़ी कुछ यात्राएं भी करें जो आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो इस दौरान आपकी इस समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। इससे आप दोबारा मन लगाकर और परिश्रम के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी दिखाने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में बड़ी दरार पड़ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। सोच समझकर ही अपना फैसला लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 19

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस दौरान आपका आत्मविश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा और हर क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कामयाब रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय प्रगति का है। इस दौरान आपको जो भी काम सौंपा जाए उसे आप ध्यानपूर्वक और पूरी मेहनत के साथ करने की कोशिश करें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की दी हुई छोटी सी सलाह को भी नजरअंदाज न करें। आपके इस परिश्रम का फल जल्द ही आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को इस दौरान अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं और आपके रास्ते में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। इस हफ्ते आपको अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आप उसे सुधारने का हर संभव प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों को इस हफ्ते काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप किसी कानूनी मामले में लंबे समय के लिए फंस सकते हैं। आप गैर जरूरी चीजों से खुद को दूर रखें और दूसरों के मामले में ज्यादा टांग न अड़ाएं। कामकाज की बात करें तो इस दौरान दफ्तर में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आपको कोई भी जिम्मेदारी उठाने में आनाकानी न करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें ताकि जल्द ही आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सके। अगर आप व्यापार करते हैं और स्टॉक बढ़ाने के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा, नहीं तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप बहुत कुछ करना चाहेंगे लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। ऐसे मैं आपको काफी निराशा होगी। हालांकि आपको चिंतित और उदास होने की जरूरत नहीं है, उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आप बस आर्थिक मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें, साथ ही फिजूलखर्ची से भी बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलना होगा। इससे आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय राहत देने वाला रहेगा। इस अवधि में कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है जिससे आपकी बड़ी परेशानी दूर होगी। आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर चल पड़ेगा। अगर आपका काम इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो इस हफ्ते आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो नकारात्मक विचारों और तनाव से दूर ही रहें अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके लिए ये सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपनी मेहनत से अच्छा खासा धन कमाने में सफल रहेंगे। आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। नए मकान या वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंदियों को मात देकर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता से आपके बॉस और अन्य उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। इस अवधि में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का भी अवसर प्राप्त होगा। भाई या बहन को बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: सोमवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि वे आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुलकर अपने मन की बात रखनी चाहिए। चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप सारे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपके वैवाहिक जीवन की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ टेंशन लेकर आएगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी लेकिन बढ़ते हुए खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें और सोच समझकर खर्च करें। त्योहार के इस मौसम में अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान काम का बोझ आप पर काफी रहेगा जिससे खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होगा। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलने की संभावना है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने की कोशिश करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों को इस हफ्ते लंबे समय से चले आ रहे है किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके हक में आएगा और आप राहत की सांस लेंगे। इससे जल्द ही आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दफ्तर में आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप मीडिया क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में घर में वाद विवाद होने की आशंका है। संपत्ति को लेकर भाइयों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह के मामले में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा चीजें आपके विरुद्ध जा सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस अवधि में कोई बड़ा खर्च नहीं होगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस हफ्ते किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों पर पूरा ध्यान दें। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। साथ ही उनकी गलतियां निकालने से भी बचें। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर आपको कुछ नई योजनाएं बनाने की भी जरूरत है। अपने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखें, आपको जरूर फायदा होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है दवाइयों और डॉक्टरों पर आपका कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च हो जाए। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। अगर आपको अच्छी सफलता प्राप्त करनी है तो ईमानदारी से काम करें। इस दौरान काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यात्रा शुभ रहेगी। इससे आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं और इस अवधि में कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। पिछले कुछ समय से यदि आपके पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल चल रही है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो जाएगा और घर के माहौल में सुधार आएगा। माता पिता के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो यह समय जीवनसाथी के साथ कुछ खास गुजरने वाला है। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप अपने किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। इस अवधि में आपको कुछ अच्छे खरीददार भी मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की भी आशंका है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बेवजह की चीजों में इसे व्यर्थ न करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस अवधि में कुछ खास फल नहीं मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर एकल व्यापारियों को अच्छा लाभ होने की प्रबल संभावना है। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ यह सप्ताह शांति और आनंद में बीतेगा। इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 36

शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता आपके वरिष्ठों को काफी प्रभावित करेगा। हो सकता है आपसे प्रसन्न होकर वरिष्ठ आपको कोई ऐसा मौका दें जो आपके करियर को एक नयी दिशा में ले जाएगा। ऐसे में आपको इस अवसर को खोना नहीं चाहिए इसलिए खूब मेहनत करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आप सोच समझकर अपने कुछ बड़े व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। इसका अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस हफ्ते आप दोनों के बीच तनाव कुछ बढ़ सकता है। अगर कुछ समय के लिए आप अपना गुस्सा अलग रखकर सोचेंगे तो आप महसूस करेंगे कि इस तरह की नकारात्मक बातों में पड़कर आप अपने खूबसूरत पलों को नष्ट कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ इन दूरियों को जल्द से जल्द खत्म करें। पैसों की स्थिति इस अवधि में ठीक ठाक रहेगी। इस सप्ताह मिलने वाला कोई आर्थिक मुनाफा किसी कारणवश टल सकता है लेकिन पैसों से जुड़ा आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: रविवार

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion