साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 नवंबर: इन 5 राशियों को रहना होगा इस हफ्ते संभलकर

आने वाले सात दिन किन राशियों के लिए लेकर आएंगे ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें। यह जानने के लिए आप पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपकी छोटी सी भी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत एक्टिव रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस सही समय का इंतजार करें, चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत तक उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा इसलिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: शनिवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस दौरान आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपकी कठोर वाणी आपके बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकती है। इसका प्रभाव आपके निजी और पेशेवर जीवन पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का अधिक ध्यान रखें। आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते उच्च अधिकारी आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आवेश में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछताना पड़े। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह तनाव से भरा रहेगा। इस वैश्विक महामारी के कारण आपकी पढ़ाई का जो नुकसान हुआ है उसे पूरा करने के लिए आपको जमकर मेहनत करनी होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने गुरुजनों की सलाह लेते रहें। इस दौरान आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। इस वजह से जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: सोमवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण इस दौरान आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इससे आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपकी लापरवाही के कारण इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके तीखे बोल दफ्तर में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहेगा। हालांकि आपको अधिक माल स्टोर करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो अपने वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के पक्ष को समझना होगा। इस तरह उन्हें नजरअंदाज करके आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ दिन: मैरून

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आप काफी प्रसन्न और तनाव मुक्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। इससे आपका रुतबा बढ़ेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई बड़ा काम भी सौंप सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा लेकिन आप मेहनत करने में पीछे न हटें। व्यापार में आपको लाभ होगा और आप अपनी आय से भी संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा पहले ही तैयार कर लें ताकि आप आर्थिक संकट से बचे रहें। पिछले कुछ समय से यदि आपके घर में तनाव चल रहा है तो इस हफ्ते उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

काफी प्रयासों और मेहनत के बावजूद भी यदि आपको कामकाज के मोर्चे पर अच्छी सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत ही कलात्मक और प्रतिभाशाली हैं। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है। अपने नए विचारों का प्रयोग करें और मन लगाकर अपना काम करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा आपको घाटे का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। इस दौरान घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो मामला काफी आगे बढ़ सकता है। आपका गलत रवैया आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ ठीक से बर्ताव करें और अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आपको अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ ज्यादा ही रूखापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आप अपने बीच की खटास को खत्म कर सकें। इस हफ्ते छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ दिन: बैंगनी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेंगे। इस दौरान किसी अज्ञात भय के कारण आपको मानसिक अशांति की अनुभूति होगी। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए भी यह समय प्रतिकूल रहेगा। काफी प्रयासों और कठिन संघर्ष के बावजूद आपको अच्छा फायदा नहीं मिल पाएगा। इस दौरान अगर आप किसी नए व्यापार में निवेश करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। सप्ताह के मध्य में आपको कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ती नजर आए तो आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 41

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटने से आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार कम रहेगा और इस दौरान आपकी रफ्तार भी काफी अच्छी रहेगी। वहीं व्यापारियों को भी इस हफ्ते अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इस अवधि में अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं या कोई नया निवेश करते हैं तो आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। भाई, बहनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा और माता पिता का भी समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से छोटी छोटी बात पर बहसबाजी करने से बचें। आपको अपने फैसले उन पर थोपने नहीं चाहिए बल्कि उनकी पसंद नापसंद का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है लेकिन आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप लापरवाही नहीं करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घरेलू जीवन की परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए तनाव से भरे रहेंगे। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपको कुछ समझौते भी करनी पड़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अहंकार का त्यागकर समझदारी से मामले को समझने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बुलंदी पर होगा और आपको अपनी मेहनत का उचित फल भी मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी बड़े क्लाइंट की मदद से आपका कुछ फायदा हो सकता है। आपको कोई नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। पैसों को लेकर इस हफ्ते आपकी चिंता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान सचेत रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लंबे समय से उलझे हुए किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने की आप अपनी ओर से भरपूर कोशिश करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि घर की खुशियां आपके इस फैसले पर निर्भर है। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस अवधि में आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन संभव है। पैसों के मामले में इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो इस दौरान आपके पास कई अच्छे विकल्प होंगे। अगर आप उचित सलाह लेकर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा। आप नौकरी करते हैं तो यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस हफ्ते आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: शनिवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस हफ्ते आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज का बोझ कम होने से आपका तनाव भी कम होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते समय से पहले ही आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। अगर आप लकड़ी, लोहा या सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कई बेहतरीन आईडिया आ सकते हैं। हालांकि आप अपना अंतिम फैसला बहुत ही सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। इस दौरान घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अगर आप सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा फल जरुर मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना या जंक फूड खाने से बचें। अपने भोजन में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: गुरुवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस हफ्ते कुछ मामलों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपकी तरक्की की प्रबल संभावना है। आप जिस तरह लगातार मेहनत कर रहे हैं, यह सब उसी का फल है। इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपनी एक अलग पहचान बना पाएंगे। वहीं व्यापारियों को इस हफ्ते मिलाजुला परिणाम मिलने के आसार हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। निजी जीवन में इस दौरान कुछ बड़ी परेशानी आ सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो इस दौरान विवाह के लिए माता-पिता आप पर दबाव बना सकते हैं। इस कारण आप काफी दुविधा और तनाव में रह सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप माता पिता को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। सेहत की बात करें तो इस अवधि में आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च करेंगे तो इस हफ्ते आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप सही रणनीति बनाकर अपने आर्थिक मामलों में आगे बढ़ें। आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान दफ्तर में कुछ बदलाव संभव है। आपको अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। आप पर कार्यभार अधिक रह सकता है जिस कारण आप काफी तनाव महसूस करेंगे। अगर आप शांति से अपना काम करने की कोशिश करेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी अटकी हुई योजनाओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो आपका अनियंत्रित क्रोध इस दौरान परिजनों के साथ रिश्ते में खटास की वजह बन सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में यदि छोटी सी भी परेशानी आती है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: शुक्रवार

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion