For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Weekly Horoscope ( October 23-October 29): बेहद खास रहेगा यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए

|

अपने सप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जानें कि आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

हफ्ते की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ अपना समय बिता पाएंगे। इस अवधि में आप छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। पैसों के मामले में यह समय थोड़ा खर्चीला रहेगा। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कम हो सकता है। इस दौरान आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रूके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:2

शुभ दिन:गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बढ़ता हुआ खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ नया ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गलत रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी शादीशुदा जिंदगी की खुशियों को बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। यदि आपको सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस की दिक्कत है तो इस दौरान आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक:26

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी होगी। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपका सपना पूरा होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में तेजी आएगी। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो इस दौरान उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह ठीक रहेगा। इस दौरान आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। इस समय उन्हें आराम की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:45

शुभ दिन:सोमवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो जल्द ही आप की विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा नए कार्य की शुरुआत करने से भी आप बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस दौरान आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। इस तरह की बातें आपके घर की शांति को भंग कर सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:25

शुभ दिन:गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आप की स्थिति मजबूत हो सकती है। बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दिया जाए। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रही है तो यह समय उचित है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस दौरान आपको अपनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें, साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:16

शुभ दिन:बुधवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान काम का दबाव अधिक रहने के कारण आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। सेहतमंद रहकर ही सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए यह समय उचित नहीं है। सप्ताह के अंत में आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान आपके प्रिय आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:29

शुभ दिन:रविवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला हैं। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी परेशानियां लगी रहेगी। यदि आप लापरवाही करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बड़ा परिवर्तन संभव हैं। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान आप किसी घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता हैं। परिजनों के साथ मतभेद गहरे होंगे और आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। पैसों की बात करें तो अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा हैं इसलिए पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहें। इस दौरान आप किसी करीबी की पैसों से मदद भी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इस दौरान आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:13

शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे, जिसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। इस अवधि में आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेंगे। इस अवधि में कामकाज को लेकर आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ बहसबाजी न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना खुली हवा में सैर करें। इसके अलावा आपको अपनी दिनचर्या भी नियमित करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:38

शुभ दिन:मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस दौरान मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आप काफी दबाव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इस अवधि में किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि कोई परेशानी है तो आप अपने मन की बात अपनों से साझा करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पैसों की कमी की वजह से इस अवधि में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है हो सकता है आपको उधार भी लेना पड़े। घर के कुछ सदस्यों का गलत बर्ताव आपके दिल को ठेस पहुंचा सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आप सकारात्मक रहें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:2

शुभ दिन:सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। खर्चों में कमी आएगी और अब बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रही हैं तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपके कामकाज में काफी तेजी आएगी आपको बेहतर योजना की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के आसार है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:20

शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सप्ताह की शुरुआत में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे ससितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। सप्ताह के अंत में आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में के काफी संभलकर रहना होगा। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। बेहतर होगा आप मन लगाकर और ध्यान से अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:15

शुभ दिन:शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। इस अवधि में भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। यदि लंबे समय से आप प्रमोशन के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो इस दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। यदि आपने कोई कर्ज या उधार लिया है तो जल्द से जल्द उससे चुकाने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद मनोरंजक रहने वाली है। सेहत बात करें तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें। आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:27

शुभ दिन:सोमवार

English summary

Weekly Rashifal For October 23-October 29, 2022

What does your weekly horoscope 23-October to 29 October ,2022 have in store? Find out here.
Story first published: Sunday, October 23, 2022, 12:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion